प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा की दिल्ली में ऐतिहासिक पदयात्रा एवं राष्ट्रीय सम्मेलन, हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु शंखनाद
नागदा- प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा द्वारा हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु जारी अपने अभियान के तहत हिंदी दिवस के पूर्व दिनांक 13.09.2023 - को दोपहर 12.00 बजे इंडिया गेट से राजघाट दिल्ली तक पदयात्रा आयोजित कर रही है। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के इस अभियान में कवि, साहित्यकार, समाजसेवी, पत्रकार, शिक्षाविद मुख्य रूप से शामिल हो रहे है।
यह जानकारी राष्ट्रीय संयोजक डॉ प्रभु चौधरी ने बताया कि प्रेरणा हिंदी प्रचार प्रसार का काम कर रही है और सभी भाषाओं का समान सम्मान करती है। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के इस अभियान में कवियों, कवयित्रियों, साहित्यकारों व पत्रकारों की मुख्य भूमिका है...... आप भी हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु पदयात्रा व प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के राष्ट्रीय सम्मेलन जो कि ऐतिहासिक पदयात्रा पश्चात 13.09.2023 को हिंदी दिवस की पूर्व संध्या शाम 05.00 बजे से डॉ धर्म प्रकाश वाजपेयी जी सिविल सेवा गुरु के संस्थान 18 पूसा रोड करोलबाग नई दिल्ली में आयोजित है उपस्थित होकर सहभागिता सुनिश्चित करें।
प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के राष्ट्रीय सम्मेलन में ऐतिहासिक स्मारिका प्रवर्तना व बिनोद कुमार पांडेय गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश की कृति जीवन एक सफर , डॉ हरेंद्र हर्ष जी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश का उपन्यास शंखनाद , हिमांशु पाठक युवा कवि जिला गढ़वा झारखंड की कृति काव्य तिलक, रजनी सिंह डिबाई उत्तर प्रदेश की कृति जिंदगी! वाह ष और मेरी 75 कविताएं, डॉ शशिवल्लभ शर्मा व डॉ लाल सिंह किरार का साझा संग्रह - कलम की आवाज एवं डॉ लाल सिंह किरार की कृति, चंबल सुमन के साथ सहयोगी रचनाक, तारों की कृतियों का विमोचन, प्रतिष्ठित मनीषियों का हिंदी के प्रचार-प्रसार व राष्ट्रभाषा की दिशा पर कार्यों हेतु विचार के साथ ही देशभर से आए कवि - कवयित्रियों की प्रतिनिधि रचनाओं की काव्य रसवर्षा होगी।
Comments