- 25 सितम्बर को आयोजित रामधुन कार्यक्रम के बाद आमसभा एवं रैली निकालने का भी निर्णय
- आगामी सप्ताह में मंत्रालय में आंदोलन की गूंज और तेज होगी
🙏 द्वारा, राधेश्याम चौऋषिया, वरिष्ठ पत्रकार 🙏
भोपाल, शुक्रवार, 22 सितम्बर, 2023 । शुक्रवार, 22 सितम्बर, 2023 को मंत्रालय के अधिकारी और कर्मचारियों की लंबित 11 सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए आन्दोलन के अगले चरण में मंत्रालय के संघ समूह द्वारा आव्हानित "रामधुन एव सर्वधर्म समभाव भजन" कार्यक्रम के दूसरे दिन मंत्रालय के पुराने भवन के गेट नंबर 01 पर अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा आयोजित रामधुन एवं भजन कार्यक्रम में उत्साह से भाग लिया गया। इस बार मंत्रालय की नारीशक्ति - लाड़ली बहनों ने आन्दोलन को नई दिशा दी है और आन्दोलन के विभिन्न चरणों का नेतृत्व कर रही हैं।
आन्दोलन के इस चरण के दूसरे दिन मंत्रालयीन कर्मचारियों के बढ़े हुए उत्साह को देखते हुए अनिश्चितकालीन अवकाश के पूर्व आन्दोलन उतरोत्तर सफलता की ओर बढ़ रहा है। वर्षों बाद मंत्रालय के कर्मचारी अपनी मांगों की आवाज सक्षमता से उठाए जाने के लिए एकजुट हुए हैं ।
श्री एस.सी. ओसले (महासचिव-म.प्र. मंत्रालय अजाक्स) एवं श्री टी.पी. पाण्डेय (सचिव-म.प्र. सचिवालयीन कर्मचारी संघ) ने बताया कि, म. प्र. सचिवालयीन कर्मचारी संघ, म.प्र. सचिवालय (मंत्रालय) शीघ्रलेखक संघ और म.प्र. मंत्रालय अजाक्स शाखा के पदाधिकारियों के सामंजस्य और एकजुटता की हर कोई तारीफ कर रहे है और शासन के जिम्मेदार अधिकारी हतप्रभ है।
उल्लेखनीय है कि, मंत्रालय में आयोजित उक्त कार्यक्रम में भी अधिकारियों की मंशा पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए माननीय मुख्यमंत्रीजी से अनुरोध किया गया है कि, मंत्रालय अधिकारी / कर्मचारियों के संयुक्त संघो द्वारा उठाये गये 11 बिन्दुओं पर तत्काल अधिकारियों को निर्देशित करें ।
मंत्रालय के कर्मचारियों के नेता (अध्यक्ष) श्री सुभाष वर्मा ने कहा कि, माननीय मुख्यमंत्रीजी एवं कर्मचारियों के बीच रोड़ा बने अधिकारियों के खिलाफ सभा में काफी आक्रोश दिखा । माननीय मुख्यमंत्रीजी द्वारा प्रदेश के सभी तबको के कल्याण की घोषणा की जा रही है जबकि मंत्रालय की मांगों पर अधिकारियों द्वारा सही स्थिति उनके समक्ष नहीं रखी जा रही है।
श्री जी. पी. सिंह ने बताया कि, सभा में दिनांक 25 सितम्बर, 2023 को आयोजित रामधुन कार्यक्रम के बाद आमसभा एवं रैली निकालने का भी निर्णय लिया गया।
मंत्रालय अधिकारी/कर्मचारी के आक्रोश को देखते हुए यह तय है कि, आगामी सप्ताह में मंत्रालय में आंदोलन की गूंज और तेज होगी । आज के कार्यक्रम में मंत्रालय की महिलाओं की उपस्थिति और उत्साह देखने लायक था ।
✍ राधेश्याम चौऋषिया
Radheshyam Chourasiya II
● सम्पादक, बेख़बरों की खबर
● राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार, जनसम्पर्क विभाग, मध्यप्रदेश शासन
● राज्य मीडिया प्रभारी, भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश
● मध्यप्रदेश ब्यूरों प्रमुख, दैनिक निर्णायक
● मध्यप्रदेश ब्यूरों प्रमुख, दैनिक मालव क्रान्ति
"बेख़बरों की खबर" फेसबुक पेज...
Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर
"बेख़बरों की खबर" न्यूज़ पोर्टल/वेबसाइट... 👇
"बेख़बरों की खबर" ई-मैगजीन पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें...https://www.readwhere.com/publi.../6480/Bekhabaron-Ki-Khabar
🚩🚩🚩🚩 आभार, धन्यवाद, सादर प्रणाम। 🚩🚩🚩🚩
Comments