Skip to main content

मांगे ना माने जाने की स्थिति में मंत्रालय के संघों का संयुक्त रूप से 29 सितम्बर से अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय - सुभाष वर्मा

🙏 द्वारा, राधेश्याम चौऋषिया, वरिष्ठ पत्रकार 🙏 

भोपाल। म.प्र. मंत्रालय में कार्यरत अधिकारी / कर्मचारियों की बहुप्रतीक्षित मांगों का निराकरण ना होने से दिनांक 25.08.2023 को आन्दोलन के पहले चरण में मंत्रालय के पुराने भवन के गेट क्रमांक एक पर सफल आमसभा और रैली आयोजित हुई थी। इसके उपरांत मांगों पर कोई कार्यवाही ना होने से मांगें नहीं माने जाने के कारण म.प्र. सचिवालयीन कर्मचारी संघ, म.प्र. सचिवालय (मंत्रालय) शीघ्रलेखक संघ एवं मध्यप्रदेश मंत्रालय अजाक्स शाखा के संयुक्त आव्हान पर दिनांक 25.08.2023 से मंत्रालय में संपन्न ऐतिहासिक आमसभा के पश्चात विरोध प्रदर्शित करते हुए दिनांक 28.08.2023 से दिनांक 12.09.2023 तक काली पट्टी प्रदर्शित करने के साथ ही अगले चरण में मंत्रालय में कार्यरत सभी अधिकारी / कर्मचारियों द्वारा दिनांक 12.09. 2023 को सामूहिक अवकाश अवकाश लिया गया। इसके एक दिन पूर्व पुनः सोमवार दिनांक 11.09.2023 को दोपहर 01.00 बजे सफल आमसभा और रैली सम्पन्न हुई।

संघ द्वारा आव्हानित आन्दोलन को मांगें माने जाने तक जारी रखने के लिए मंत्रालय के अधिकारी और कर्मचारियों की एकजुटता से लंबे समय के अंतराल के बाद दिनांक 25.08.2023 को पहला और दिनांक 11 सितम्बर, 23 को दूसरा अवसर था जब मंत्रालय में आयोजित आमसभा की गूंज पूरे मध्यप्रदेश में हुई और मंत्रालय में दिनांक 12 सितम्बर, 2023 को कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश से पूरे मंत्रालय में सन्नाटा रहा। मंत्रालय के अतिरिक्त विधि और विधायी कार्य विभाग के कर्मचारी भी मंत्रालयीन कर्मचारियों के साथ आंदोलन में शामिल हैं । इसके साथ ही विधानसभा के कर्मचारी साथियों के प्रतिनिधि श्री रामनारायण आचार्य द्वारा भी विधानसभा कर्मचारियों की ओर से आगे आयोजित होने वाले सभी आन्दोलन और कार्यक्रमों में पूर्ण समर्थन देने की घोषणा दिनांक 11.09.2023 को कर चुके हैं और इस संबंध में विधानसभा कर्मचारी मंत्रालय में होने वाले आगामी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए तैयार एवं उत्साहित हैं क्योंकि मंत्रालय, विधि विभाग के कर्मचारियों को मिलने वाले कर्मचारियों के समान ही वेतन एवं अन्य लाभ मंत्रालय में मिलने पर, उन्हें प्राप्त होते हैं। 

सचिवालयीन कर्मचारी संघ और मंत्रालय शीघ्रलेखक संघ के अध्यक्ष श्री सुभाष वर्मा ने बताया मंत्रालय में हुई दोनों सभाओं, रैली और सामूहिक अवकाश के पश्चात भी राज्य शासन की अत्यधिक महत्वाकांक्षा एवं उसके अड़ियल रवैये के कारण अभी तक शासन द्वारा मंत्रालयीन अधिकारियों / कर्मचारियों की मांगों पर विचार कर निर्णय नहीं लिया गया है। इससे मंत्रालय में आक्रोश उत्पन्न हो रहा है। ऐसी स्थिति में मांगों के निराकरण हेतु सार्थक कार्यवाही ना होने से अब आंदोलन को और तीव्र करना आवश्यक हो गया है। शासन के इस रवैये से व्यथित होकर मंत्रालयीन अधिकारियों / कर्मचारियों के अनुरोध पर दिनांक 20.09. 2023 तक मांगें पूर्ण ना होने की स्थिति में माननीय मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकृष्ट करने के लिए संघ समूह द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 21.9.2023 से मंत्रालय के वल्लभ भवन-01 के गेट नंबर 01 पर शासकीय कार्यदिवसों में निरंतर रामधुन गायन का निर्णय लिया गया है। यदि 27.09.23 तक मांगे पूरी नही होती हैं तो समस्त मंत्रालयीन अधिकारी / कर्मचारी दिनांक 29.09.2023 से अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।

म.प्र. मंत्रालय अजाक्स शाखा के अध्यक्ष श्री घनश्याम भकौरिया ने बताया है कि आज मंत्रालय के तीनों संघों के पदाधिकारियों द्वारा निर्णय लिया गया है कि हमारे बार बार ज्ञापन और अनुरोध के बावजूद मंत्रालयीन कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री जी के पूर्व निर्देशों के बावजूद अधिकारी हमारी मांगों के प्रति उदासीनता बरत रहे हैं। इसमें वित्त विभाग के अधिकारी अड़ंगा बने हुए हैं। इसीलिए तीनों संघों के पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से कर्मचारियों की मांगों पर आंदोलन को आगे बढ़ाकर दिनांक 21.09.2023 से रामधुन गायन और मांगें ना माने जाने की स्थिति में दिनांक 29.09.2023 से अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश लिए जाने का निर्णय लिया गया है।






✍ राधेश्याम चौऋषिया 

Radheshyam Chourasiya

Radheshyam Chourasiya II
● सम्पादक, बेख़बरों की खबर
● राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार, जनसम्पर्क विभाग, मध्यप्रदेश शासन
● राज्य मीडिया प्रभारी, भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश
● मध्यप्रदेश ब्यूरों प्रमुख, दैनिक निर्णायक
● मध्यप्रदेश ब्यूरों प्रमुख, दैनिक मालव क्रान्ति

🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

"बेख़बरों की खबर" फेसबुक पेज...👇

Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर

"बेख़बरों की खबर" न्यूज़ पोर्टल/वेबसाइट... 👇

https://www.bkknews.page

"बेख़बरों की खबर" ई-मैगजीन पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें...👇https://www.readwhere.com/publi.../6480/Bekhabaron-Ki-Khabar

🚩🚩🚩🚩 आभार, धन्यवाद, सादर प्रणाम। 🚩🚩🚩🚩 

Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्

तृतीय पुण्य स्मरण... सादर प्रणाम ।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1003309866744766&id=395226780886414 Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bkk News Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets -  http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं