चौऋषिया समाज का भोपाल में 01 अक्टूबर, 2023 को होने वाले "शक्ति-प्रदर्शन" को "समाज जन सशक्त बनाएँ" - गौरव चौऋषिया




भोपाल। चौऋषिया समाज के लोग अपने अधिकारों को प्राप्त करने आगे आएं। अभी तक राजनीतिक दलों ने सिर्फ हमसे वोट प्राप्त करने की राजनीति की है। हमें राजनीतिक भागीदारी से वंचित रखा है। बातचीत में, अखिल भारतीय आदर्श चौऋषिया महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गौरव चौऋषिया (विक्की) ने कहा कि, भोपाल के भेल मैदान में 01 अक्टूबर, 2023 को चौऋषिया समाज के लोग जुटेंगे और राजनीतिक दलों को अपनी एकता का परिचय देंगें। हम सब अपने समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए संकल्पित हैं, और इसके लिए हमें जो भी निर्णय लेना पड़ेगा, हम लेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गौरव चौऋषिया ने कहा कि, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ समेत सभी राज्यों में सर्वे करा लें, जिन क्षेत्रों में चौऋषिया समाज के लोग प्रभावशाली हैं, लोकप्रिय हैं, नेतृत्व के लिए क्षमतावान है, उन विधानसभा क्षेत्रों में टिकट देना चाहिए। साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव में भी जिन लोकसभा क्षेत्रों में चौऋषिया समाज के लोग लोकप्रिय हैं, उन लोकसभा क्षेत्रों में भी उन्हें राजनीतिक दलों को प्रत्याशी बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि, हमारी पान विकास निगम के गठन की मांग दशकों से लंबित है, उस पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। चौऋषिया समाज की समुचित तरक्की के लिए, समाज के व्यक्तियों की सत्ता में राजनीतिक भागीदारी जरूरी है। ये भागीदारी समाज की एकता से ही मिलेगी। 01 अक्टूबर, 2023 को मध्यप्रदेश राज्य की राजधानी भोपाल में होने वाले शक्ति प्रदर्शन को समाज के लोग ही सशक्त बना सकते हैं। यदि प्रदर्शन जोरदार रहा, तो सभी राजनीतिक दलों के नेताओं का ध्यान आकर्षित होगा और ऐसा होने से हमें उम्मीद है कि, समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ेगी।
■ तैयारियां शुरू
01 अक्टूबर को भोपाल के भेल मैदान में चौऋषिया समाज के होने जा रहे शक्ति प्रदर्शन की तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिसमें करीब 50 हजार लोगों के एकत्र होने का लक्ष्य रखा गया है। चौऋषिया समाज के लोगों से अपने-अपने साधनों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की जा रही है। कहा जा रहा है कि, जिनके पास कार, बस इत्यादि हैं,, वे एक दिन के लिए अपने वाहन चौऋषिया समाज को समर्पित करें। यात्री बस, रेल्वे आदि से भी लोग आकर प्रदर्शन में शामिल हों। सभी लोग समाज-जनों से आग्रह करें कि, सिर्फ एक दिन का समय, समाज के लिए, अपने स्वयं के अधिकारों के लिए दान करें।
■ आव्हान : भोपाल चलें - शक्ति प्रदर्शन में शामिल हों
समाज के एक-एक व्यक्ति तक पहुंचने के लिए प्रचार सामग्री, पैंपलेट का वितरण होना है। पीले चावल से घर-घर निमंत्रण देना है। अपने रिश्तेदारों और परिचितों को फोन कर कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता देना है। चूंकि, हमारे पास कोई सरकारी सुविधा व सहायता, नहीं है । इसलिए, चौऋषिया समाज के लोगों को स्वयं अपनी जिम्मेदारी निभाकर, अपने "शक्ति प्रदर्शन" को "सशक्त" बनाना है।
✍ राधेश्याम चौऋषिया
Radheshyam Chourasiya II
● सम्पादक, बेख़बरों की खबर
● राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार, जनसम्पर्क विभाग, मध्यप्रदेश शासन
● राज्य मीडिया प्रभारी, भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश
● मध्यप्रदेश ब्यूरों प्रमुख, दैनिक निर्णायक
● मध्यप्रदेश ब्यूरों प्रमुख, दैनिक मालव क्रान्ति
"बेख़बरों की खबर" फेसबुक पेज...
Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर
"बेख़बरों की खबर" न्यूज़ पोर्टल/वेबसाइट... 👇
"बेख़बरों की खबर" ई-मैगजीन पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें...https://www.readwhere.com/publi.../6480/Bekhabaron-Ki-Khabar
🚩🚩🚩🚩 आभार, धन्यवाद, सादर प्रणाम। 🚩🚩🚩🚩
Comments