विक्रम विश्वविद्यालय में होगा आधुनिक विज्ञान एवं तकनीकी के युग में योग पर केंद्रित विशिष्ट व्याख्यान
![]() |
पद्मश्री डॉ एच आर नागेंद्र |
उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन एवं अंकितग्राम वर्षा मंगल राष्ट्रोत्सव समिति, सेवा धाम, उज्जैन के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 3 अगस्त 2023 को अपराह्न 3:45 बजे पद्मश्री डॉ एच आर नागेंद्र, चांसलर, व्यास विश्वविद्यालय, बेंगलुरु का आधुनिक विज्ञान एवं तकनीकी के युग में योग विषय पर व्याख्यान का आयोजन रखा गया है। अध्यक्षता कुलपति प्रो अखिलेश कुमार पांडेय करेंगे।
यह व्याख्यान विक्रम विश्वविद्यालय के मुख्य प्रशासनिक भवन स्थित शलाका दीर्घा सभागार में 3 अगस्त 2023, गुरुवार को अपराह्न 3:45 बजे संपन्न होगा।
यह जानकारी देते हुए डॉ सत्येंद्र किशोर मिश्रा, अधिष्ठाता, छात्र कल्याण विभाग, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन ने प्रबुद्धजनों, गणमान्य नागरिकों और विद्यार्थियों से इस व्याख्यान में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
Comments