25 अगस्त को होने वाले आंदोलन को अधिक उत्साह और संगठित शक्ति से सफल बनाने का संकल्प लिया - सुभाष वर्मा
द्वारा, राधेश्याम चौऋषिया, वरिष्ठ पत्रकार
भोपाल, गुरुवार, 24 अगस्त, 2023 । आज दि. 24-08-2023 को दोपहर 12.00 बजे मंत्रालय की पुरानी बिल्डिंग स्थित भवन क्र.१ के आधार तल स्थित इंडियन काफी हाऊस मंत्रालय के सामने म.प्र. सचिवालय कर्मचारी संघ, मप्र.सचिवालय (मंत्रालय) शीघ्र लेखक संघ, मंत्रालय अजाक्स शाखा के पदाधिकारियों के साथ ही मंत्रालय के अधिकारियों/ कर्मचारियों की चाय पर चर्चा और कल दि. 25-08-2023 को अपरान्ह 01.00 से आयोजित होने वाली सभा और प्रदर्शन के संबंध में तैयारी के लिए बैठक हुई। बैठक में हुए विचार विमर्श में आयोजित होने वाली सभा और प्रदर्शन के लिए रणनीति बनाई गई।
मंत्रालय में सभी संगठित हुए कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों और नेतृत्वकर्ता श्री सुभाष वर्मा के मंत्रालय हित में प्रयास की सराहना की जा रही है।
सभी पदाधिकारी एकत्रित होकर मंत्रालयीन कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों के निराकरण के लिए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जी जान से जुटे हैं।
मंत्रालय के चतुर्थ श्रेणी के पूर्व पदाधिकारी ने अपने ग्रुप में मंत्रालयीन कर्मचारियों को गुमराह करने के लिए अवांछित पोस्ट डालकर कर्मचारियों को भ्रमित करने का प्रयास किया और कोई ग्रुप मेंबर मैसेज ना डाल पाए इसलिए ग्रुप लाक कर दिया। इस पोस्ट पर कर्मचारियों ने तत्काल संज्ञान लेकर पोस्ट को पूर्व कर्मचारी नेता का कुत्सित प्रयास निरूपित करते हुए और अधिक उत्साह और संगठित शक्ति से आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों द्वारा मंत्रालय से बाहर निकलने वाले गेट पर सायं 5.00 बजे से 06.30 बजे तक उपस्थित रहकर कल आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता हेतु अपील की गई।
श्री सुभाष वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, इस बार मंत्रालय के कर्मचारियों के बीच लंबे समय के बाद अपनी मांगों की पूर्ति के लिए उम्मीद नजर आने से मंत्रालय के सभी अधिकारी कर्मचारी आंदोलन के लिए उत्साहित हैं और मांगें पूरी होने तक कदम दर कदम हर तरह के आंदोलन के लिए कमर कसे हुए हैं।





























Comments