Skip to main content

प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा सन्त कबीर राष्ट्ररत्न साहित्य सम्मान से अलंकृत

पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित कबीर जयंती समारोह में 4 जून को प्रो शर्मा को अर्पित किया गया सन्त कबीर राष्ट्ररत्न सम्मान

पुणेपूना कॉलेज, पुणे एवं राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना, महाराष्ट्र राज्य इकाई द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कबीर जयंती समारोह में समालोचक एवं विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के हिंदी विभागाध्यक्ष एवं कुलानुशासक प्रो शैलेंद्र कुमार शर्मा को कबीर राष्ट्र रत्न साहित्य सम्मान से अलंकृत किया गया। पुणे, महाराष्ट्र में रविवार, 4 जून 2023 को आयोजित इस समारोह में मेजर श्री संजय मिश्र, बरेली, उत्तर प्रदेश, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के उप महाप्रबंधक डॉ राजेन्द्र श्रीवास्तव, पूना कॉलेज के प्राचार्य डॉ आफताब अनवर बेग, सम्पादक श्री अशोक अग्रवाल, पुणे, श्री यशवंत भंडारी, झाबुआ एवं शिक्षाविद् श्री ब्रजकिशोर शर्मा द्वारा देश के प्रतिष्ठित साहित्यकार एवं संस्कृतिकर्मियों की उपस्थिति में प्रो शर्मा को सन्त कबीर राष्ट्ररत्न साहित्य सम्मान अर्पित किया गया। उन्हें सम्मानस्वरूप अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न एवं पुष्प गुच्छ अर्पित किए गए। प्रो शर्मा को यह सम्मान उनके द्वारा भक्ति आंदोलन और सन्तों की वाणी के साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रदेय को लेकर किए गए अविराम लेखन एवं समालोचना के लिए अर्पित किया गया। प्रो शर्मा ने इस अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में सन्त कबीर की वाणी की युगीन प्रासंगिकता पर मुख्य वक्ता के रूप में विशिष्ट व्याख्यान दिया। उन्होंने अपने व्याख्यान में कहा कि कबीर तमाम तरह के मत मतांतर, वाद विवादों से ऊपर उठाकर हमें मनुष्य होने और जीवन के सत्य को जान लेने का आह्वान करते हैं। उनका यह सन्देश जीवन में उतरने पर कुछ भी शेष नहीं बचता। मन गंगा की तरह निर्मल हो जाता है। भक्त और भगवान की स्थिति बदल जाती है। कबीर आज अधिक प्रासंगिक हैं, जो बाहरी विभेदों, दूरियों और अहंकार से मुक्त कर वास्तविक लोक धर्म का मार्ग सुझाते हैं। वे भौतिकता की अंधी आंधी में जीवन के वास्तविक स्वरूप को दिखाते हैं। प्रो शर्मा आलोचना एवं अनुसंधानपरक लेखन में विगत तीन दशकों से अधिक समय से निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने साहित्य, संस्कृति, भाषा, लिपि और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने शब्दशक्ति सम्बन्धी भारतीय और पाश्चात्य अवधारणा तथा हिन्दी काव्यशास्त्र, हिंदी कथा साहित्य, देवनागरी विमर्श, मालवा का लोकनाट्‌य माच और अन्य विधाएं, महात्मा गांधी : विचार और नवाचार, आचार्य नित्यानंद शास्त्री और रामकथा कल्पलता, मालवसुत पं सूर्यनारायण व्यास, हिन्दी भाषा संरचना, प्राचीन एवं मध्यकालीन काव्य, मालवी भाषा और साहित्य, अवन्ती क्षेत्र और सिंहस्थ महापर्व, हिंदी – भीली अध्येता कोश, सिंहस्थ विमर्श, स्त्री विमर्श : परंपरा और नवीन आयाम, मालव मनोहर आदि सहित निबंध, आलोचना, भाषाशास्त्र, लोक भाषा, लोक संस्कृति आदि विषयों पर पैंतीस से अधिक ग्रन्थों का लेखन एवं सम्पादन किया है। शोध पत्रिकाओं और ग्रन्थों में उनके 400 से अधिक शोध एवं समीक्षा निबंधों तथा प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में 800 से अधिक कला एवं रंगकर्म समीक्षाओं का प्रकाशन हुआ है। उन्होंने साहित्य, भाषा, लिपि, और लोक संस्कृति से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की सैकडों संगोष्ठियों, व्याख्यानमाला और कार्यशालाओं में व्याख्यान, शोध प्रस्तुति एवं समन्वय किया है। प्रो शर्मा ने थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, मॉरीशस एवं म्यांमार की अकादमिक यात्राएँ की हैं। उन्हें पूर्व में अर्पित किए गए महत्वपूर्ण एवं ख्यात सम्मान और पुरस्कार हैं : आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी सम्मान, म. प्र. लेखक संघ, भोपाल द्वारा हिन्दी समीक्षा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए डॉ. संतोष तिवारी समीक्षा सम्मान, राष्ट्रीय कबीर सम्मान, हिंदी सेवी सम्मान, भाषा- भूषण सम्मान, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, आचार्य विनोबा भावे राष्ट्रीय नागरी लिपि सम्मान, अक्षर आदित्य सम्मान, आलोचना भूषण सम्मान, साहित्य भूषण सम्मान, भेराजी लोक संस्कृति सम्मान, अभिनव शब्द शिल्पी अलंकरण, साहित्य सिंधु सम्मान, विश्व हिन्दी सेवा सम्मान आदि। क्षेत्र के अनेक शिक्षाविद्, संस्कृतिकर्मी और साहित्यकारों ने हर्ष व्यक्त कर प्रो शर्मा को बधाई दी।

Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्

तृतीय पुण्य स्मरण... सादर प्रणाम ।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1003309866744766&id=395226780886414 Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bkk News Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets -  http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं