Skip to main content

अब बहनें रोएंगी नहीं, मजबूत होंगी और आगे बढ़ेंगी - मुख्यमंत्री श्री चौहान

  • मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान बोले बहनों की बेबसी और दर्द से निकली योजना बदलेगी जिंदगी
  • दुल्हन की तरह सजे रथ पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे श्री चौहान

  • सिंगल क्लिक से सवा करोड़ बहनों के खाते में 1 हजार 250 करोड़ की राशि जमा करते ही बहनों पर की पुष्प वर्षा
  • 335 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण भी हुआ

जबलपुर/भोपाल। बहनों की बेबसी और दर्द देखकर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना शुरू की है। अब छोटी-छोटी जरूरतें पूरी करने के लिए लाड़ली बहनों को किसी के सामने हाथ नहीं फैलाने पड़ेेंगे, छोटी-छोटी जरूरतें पूरी न होने के कारण उन्हें आंसू नहीं भी नहीं बहाने पड़ेगे। लाडली बहना योजना से बहनों की जिंदगी बदलेंगी और बच्चों का भविष्य भी सुधरेंगा। बहनें अब मजबूत होंगी और आगे बढ़ेंगी, परिवार बनाएंगी और देश भी बनाएंगी। यह बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सिंगल क्लिक से एक साथ प्रदेश की सवा करोड़ महिलाओं के खाते में करीब 1 हजार 250 करोड़ रुपये की राशि जमा करते हुए कहीं। इसके बाद उन्होंने बहनों पर पुष्प वर्षा भी की।

इसके पहले मुख्यमंत्री समन्वय चौक से समारोह स्थल तक रथ पर सवार होकर आए। करीब 200 मीटर लंबी इस रथ यात्रा के दौरान मार्ग के दोनों ओर खड़ी लाडली बहनों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत पुष्प वर्षा से की गई। मुख्यमंत्री श्री चौहान भी बहनों पर पुष्प वर्षा कर अभिवादन करते नजर आए। समारोह में मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा सिंगल क्लिक से खाते में एक हजार रुपये की राशि अंतरित करते ही बहनों पर पुष्प वर्षा की गई।


मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के राज्य स्तरीय समारोह का शुभारम्भ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परम्परागत रूप से कन्या पूजन के साथ किया गया। लाडली बहना योजना के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने करीब 335 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी किया। इनमें 213.12 करोड़ रुपये के 28 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं 121.85 करोड़ रुपये के 45 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन हुआ। समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा प्रतीक के तौर पर लाडली बहनों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर बहनों द्वारा मुख्यमंत्री को राखी बांधी गई। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आर्थिक गतिविधियों को अपनाकर लखपति बनी महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्यों से भी संवाद किया।


अभी यह शुरूवात है, खजाना भरकर 3 हजार कर दूंगा- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं सिर्फ अपनी लाड़ली बहनों को एक हजार रूपए नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि अभी यह सिर्फ शुरूवात है, यह अंगड़ाई है। धीरे-धीरे सरकारी खजाना भरूंगा और पैसे जमा करूंगा इसके बाद धीरे-धीरे राशि बढ़ाई जाएंगी। पहले 1200, फिर 1500 रूपए कर दूंगा। इतना ही नहीं मैं यहीं नहीं रूकने वाला हूं। बहनों मुझ पर विश्वास रखना मैं धीरे-धीरे इसे 3,000 रूपए तक कर दूंगा।
बहनें गड़बड़ी करने वालों को सिखाएंगी सबक - आगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरी लाडली बहना मेरा परिवार है, आपका सुख मेरा सुख है और आपका दुख मेरा दुख है। अब मेरी बहने आंसू नहीं बहायेंगी। उन्होंने कहा कि लाडली बहना सेना बनाएंगी जो लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाएंगी और गड़बड़ी करने वालों को सबक भी सिखाएंगी।


जिंदगी बदलना मेरा मिशन - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बहनों और भांजियों की जिंदगी बहना मेरा मिशन है। बहनों और भांजियों की जिंदगी बेहतर बनाना मेरा फर्ज है।
कांग्रेस झूठी घोषणाएं कर रही, इनकी नीयत ठीक नहीं- सीएम ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार आई तब उन्होंने मेरी योजनाएं बंद कर दी थी। कांग्रेस झूठी घोषणाएं कर रही हैं, कमलनाथ झूठा कहने का काम करते हैं, झूठे आरोप लगाते हैं, इन कांग्रेसियों की नीयत ठीक नहीं है। यह आप का भला नहीं कर सकते। आपकों झूठ बोलने वालों से सावधान रहना है इनको सबक सिखाना पड़ेगा।

Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती ...

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं...

दुर्गादास राठौड़ : जिण पल दुर्गो जलमियो धन बा मांझल रात - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

अमरवीर दुर्गादास राठौड़ : जिण पल दुर्गो जलमियो धन बा मांझल रात। - प्रो शैलेन्द्रकुमार शर्मा माई ऐड़ा पूत जण, जेहड़ा दुरगादास। मार मंडासो थामियो, बिण थम्बा आकास।। आठ पहर चौसठ घड़ी घुड़ले ऊपर वास। सैल अणी हूँ सेंकतो बाटी दुर्गादास।। भारत भूमि के पुण्य प्रतापी वीरों में दुर्गादास राठौड़ (13 अगस्त 1638 – 22 नवम्बर 1718)  के नाम-रूप का स्मरण आते ही अपूर्व रोमांच भर आता है। भारतीय इतिहास का एक ऐसा अमर वीर, जो स्वदेशाभिमान और स्वाधीनता का पर्याय है, जो प्रलोभन और पलायन से परे प्रतिकार और उत्सर्ग को अपने जीवन की सार्थकता मानता है। दुर्गादास राठौड़ सही अर्थों में राष्ट्र परायणता के पूरे इतिहास में अनन्य, अनोखे हैं। इसीलिए लोक कण्ठ पर यह बार बार दोहराया जाता है कि हे माताओ! तुम्हारी कोख से दुर्गादास जैसा पुत्र जन्मे, जिसने अकेले बिना खम्भों के मात्र अपनी पगड़ी की गेंडुरी (बोझ उठाने के लिए सिर पर रखी जाने वाली गोल गद्देदार वस्तु) पर आकाश को अपने सिर पर थाम लिया था। या फिर लोक उस दुर्गादास को याद करता है, जो राजमहलों में नहीं,  वरन् आठों पहर और चौंसठ घड़ी घोड़े पर वास करता है और उस पर ही बैठकर बाट...