उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के विद्योत्तमा छात्रावास में भारतीय संस्कृति एवम् सभ्यता पर नेस्ट भारत समूह की ओर से छात्राओं को सम्बोधित किया गया।
विक्रम विश्वविद्यालय के विद्योत्तमा छात्रावास में दिनांक 27/05/2023 को भारतीय संस्कृति एवम् सभ्यता के ज्ञानोपार्जन हेतु छात्राओं को सम्बोधित किया गया। नेस्ट भारत की ओर से दीपाली मीणा एवं अंजली उपाध्याय उपस्थित थे।
दीपाली मीणा ने छात्राओं के समक्ष नेस्ट भारत के ध्येय एवम् विषय को प्रस्तुत किया।
दीपाली जी ने छात्राओं के मध्य बताया कि युवतियां समाज की नींव होती हैं और प्रगतिशील भारत के निर्माण में महती भूमिका निभाती हैं। हमारा देश अपनी विशिष्ट पहचान रखता है और वर्तमान परिपेक्ष्य में भारतीय संस्कृति एवं ज्ञान का प्रसार हमारे देश की उन्नति के लिए अतिआवश्यक है।

Comments