Skip to main content

राष्ट्रीय क्रांतिवीर रजत जयंती सम्मान केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी को

उज्जैन। मालवा के सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाजसेवी, लेखक, पत्रकार रामचंद्र रघुवंशी "काका जी" की स्मृति में आज मंगलवार को आयोजित राष्ट्रीय क्रांतिवीर अलंकरण समारोह में राष्ट्रीय क्रांतिवीर रजत जयंती अवार्ड केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी को दिया जाएगा । वहीं 25 वां राष्ट्रीय क्रांतिवीर अवार्ड 2023 पद्मश्री डॉ जितेंद्र सिंह शंटी को प्रदान किया जाएगा। 25 वें राष्ट्रीय क्रांतिवीर अवार्ड की विस्तृत जानकारी देते हुए संयोजक डॉक्टर प्रकाश रघुवंशी एवं ओम प्रकाश खत्री ने बताया कि यह वर्ष इस प्रतिष्ठित अवार्ड  अलंकरण समारोह का रजत जयंती वर्ष होने तथा आजादी की 75 वीं जयंती के अवसर पर देश के लोकप्रिय नेता देश में समर्पित भाव से कर्मठ ,कर्मशील ,भारत की सड़कों और पुलों के नवीन निर्माण में अपने जीवन होम करने वाले भारत शासन के सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी को राष्ट्रीय क्रांतिवीर रजत जयंती सम्मान से विभूषित किया जाएगा। वहीं कोविड-19 के वीर योद्धा 4000 से अधिक देह का अंतिम संस्कार करने वाले , विश्व के इकलौते शहीद भगत सिंह सेवा दल के अध्यक्ष, भारत के ह्यूमन राईटस कमीशन के सदस्य पद्मश्री उपाधि से विभूषित डॉ जीतेंद्र सिंह शंटी  को 25 में राष्ट्रीय क्रांतिवीर अवार्ड से अलंकृत किया जाएगा।

 कार्यक्रम आयोजन समिति के प्रमुख डॉ शैलेंद्र पराशर, सुधीर भाई गोयल , एवं सतीश सामदानी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 4 अप्रैल मंगलवार को शाम 6:30 बजे दत्त अखाड़ा घाट पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय क्रांतिवीर अलंकरण समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी रहेंगे जो वर्चुअल रूप से हमारे बीच उपस्थित रहेंगे ।वहीं विशिष्ट अतिथि मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, विधायक  पारस जैन, महेश परमार एवं रामलाल मालवीय, महापौर मुकेश टटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया, भाजपा अध्यक्ष विवेक जोशी, निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, यूरोप की आध्यात्मिक गुरु  स्वेतलाना क्रूजर, ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनुराग दुबे, लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा, नागदा के एसडीएम आशुतोष गोस्वामी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अमित शर्मा राष्ट्रीय गीतों की प्रस्तुति देंगे। 

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति प्रतिभा रघुवंशी का दल वंदना के साथ विभिन्न नृत्यों की प्रस्तुति देगा । इस अवसर पर सेवा धाम के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम का संचालन अनामिका शर्मा द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन समिति के अध्यक्ष अभिषेक सिंह सिसोदिया, शोरिन पटेल, संजय जोशी संजय भदोरिया व अभिषेक सांगले ने नगर के गणमान्य जनों से अपील की है कि अधिक से अधिक तादाद में अपनी उपस्थिति दे कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्

तृतीय पुण्य स्मरण... सादर प्रणाम ।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1003309866744766&id=395226780886414 Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bkk News Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets -  http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं