Skip to main content

स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय आभासी संगोष्ठी आयोजित होगी

राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के 22वें स्थापना दिवस 23 अप्रेल 2023 को आभासी राष्ट्रीय संगोष्ठी में भारत की संत परम्परा और विश्व को योगदान के परिप्रेक्ष्य में रविवार सायं 5 बजे होगी।

यह जानकारी प्रवक्ता डॉ. कृष्णा जोशी ने बताया कि शिक्षक संचेतना की स्थापना भगवान परशुराम जयंती पर हुई जो अक्षय तृतीया से 2002 में उज्जैन से प्रारम्भ होकर पूरे देश मे विभिन्न समारोह के माध्यम से प्रतिष्ठित हुई है। आभासी संगोष्ठी के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा, विशिष्ट अतिथि डॉ. अशोक कुमार भार्गव आईएएस भोपाल, अध्यक्षता श्रीमती सुवर्णा जाधव राष्ट्रीय मुख्य कार्यकारिणी अध्यक्ष पुणे, मुख्य वक्ता श्री ब्रजकिशोर शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष उज्जैन, विशिष्ट वक्ता डॉ. शहाबुद्दीन शेख राष्ट्रीय मुख्य संयोजक, एवं शैली भागवत राष्ट्रीय संयुक्त सचिव, डॉ. दीपिका सुतोदिया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गुवाहाटी एवं डॉ. सुनीता मण्डल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कोलकाता तथा विशेष अतिथि डॉ. अरूणा सराफ संयोजक इन्दौर, डॉ. कृष्णा जोशी प्रवक्ता एवं संगीता केसवानी राष्ट्रीय उप महासचिव इन्दौर रहेंगे। संगोष्ठी में प्रस्तावना राष्ट्रीय महासचिव डॉ. प्रभु चौधरी, स्वागताध्यक्ष डॉ. बालासाहेब तोरस्कर राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं संगोष्ठी की संचालक श्वेता मिश्र पुणे राष्ट्रीय सचिव तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शहेनाज शेख राष्ट्रीय उप महासचिव नांदेड व्यक्त करेगी।

संगोष्ठी में उपस्थित होने की अपील समस्त पदाधिकारियों से डॉ शिवा लोहारिया पुष्पा गरोठिया, ज्योति ठाकुर, , हंसा गुनेर, प्रतिमा सिंह, प्रगति बैरागी आदि ने की है।

Comments

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्ट पहलू उजागर

मालवी भाषा और साहित्य : प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

MALVI BHASHA AUR SAHITYA: PROF. SHAILENDRAKUMAR SHARMA पुस्तक समीक्षा: डॉ श्वेता पंड्या Book Review : Dr. Shweta Pandya  मालवी भाषा एवं साहित्य के इतिहास की नई दिशा  लोक भाषा, लोक साहित्य और संस्कृति का मानव सभ्यता के विकास में अप्रतिम योगदान रहा है। भाषा मानव समुदाय में परस्पर सम्पर्क और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। इसी प्रकार क्षेत्र-विशेष की भाषा एवं बोलियों का अपना महत्त्व होता है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति से जुड़े विशाल वाङ्मय में मालवा प्रदेश, अपनी मालवी भाषा, साहित्य और संस्कृति के कारण महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। यहाँ की भाषा एवं लोक-संस्कृति ने  अन्य क्षेत्रों पर प्रभाव डालते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। मालवी भाषा और साहित्य के विशिष्ट विद्वानों में डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा का नाम बड़े आदर से लिया जाता है। प्रो. शर्मा हिन्दी आलोचना के आधुनिक परिदृश्य के विशिष्ट समीक्षकों में से एक हैं, जिन्होंने हिन्दी साहित्य की विविध विधाओं के साथ-साथ मालवी भाषा, लोक एवं शिष्ट साहित्य और संस्कृति की परम्परा को आलोचित - विवेचित करने का महत्त्वपूर्ण एवं सार्थक प्रयास किया है। उनकी साहित्य

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं द