Skip to main content

राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में शिक्षक संचेतना के द्विदशक की स्मारिका प्रकाशन एवं अन्य महत्वपूर्ण निर्णय हुए

नागदा -राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना की आभासी बैठक में महत्वपूर्ण विषय राष्ट्रीय अधिवेशन एवं अध्यक्ष का निर्वाचन के बारे में निर्णय सर्वसहमति से हुआ कि राष्ट्रीय अधिवेशन झाबुआ में मई 2023 के द्वितीय सपताह में दो दिवसीय एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्वाचन एक वर्ष के लिये स्थगित करते हुए एक वर्ष कार्यकाल बढ़ाया जाये। शिक्षक संचेतना के 20 वर्ष पूर्ण होने पर द्विदशक की स्मारिका का प्रकाशन इस वर्ष प्रधानसम्पादक श्री ब्रजकिशोर शर्मा जी राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे।

यह जानकारी राष्ट्रीय महासचिव डॉ. प्रभु चौधरी ने देते हुए बताया कि अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शहाबुद्दीन शेख राष्ट्रीय मुख्य संयोजक पुणे ने की। प्रत्येक पदाधिकारी को आजीवन सदस्यता शुल्क 5000 रूपये एवं नवीन सदस्यो से एक वर्ष का शुल्क एक हजार रूपये अप्रेल माह में प्राप्त किया जाये। राष्ट्रीय अधिवेशन झाबुआ के अवसर पर स्मारिका प्रकाशित होगी। जिसमें सदस्यो के परिचय चित्र, लेख व कविता गीत प्रकाशन पर सहयोग राशि 2000 रूपये निर्धारित की गई है। अन्तिम दिनांक 15=4=23 रहेगा
पूर्व में निर्धारित बैठक का विषय गत तीन माह मे आय 65000/- पैसठ हजार रूपये एवं व्यय 98000/- इन्ठ्यानवे हजार रूपये इस प्रकार 33000/- तैतीस हजार रूपये की देय राशि बकाया है। आगामी माह का बजट अधिवेशन हेतु 80000/- अस्सी हजार रूपये की सहमति राष्ट्रीय महासचिव के प्रस्ताव को दी गई। केन्द्रीय कार्यालय का मासिक खर्च 2000/- दो हजार से वृद्धि करके 5000/- पांच हजार रूपये करने के प्रस्ताव को सहमति हुई। इस वर्ष स्मारिका के समस्त पदो पर कार्य करने वाले पदाधिकारियों को निर्धारित सहयोग राशि देनी होगी। उपस्थित समस्त पदाधिकारियों में सहयोग की बात कही।
आगामी अधिवेशन में महात्मा बुद्ध एवं संत कबीरदास तथा भारत माता राष्ट्र रत्न अलंकरण, श्रेष्ठ संचालक, सर्वश्रेष्ठ वक्ता एवं स्वामी विवेकानंद आदर्श समाजसेवी आदि सम्मानों से एक एक पदाधिकारी को सम्मानित किया जावेगा। राष्ट्रीय अधिवेशन का पंजीयन शुल्क पांच सौ रूपये निर्धारित रहेगा। समस्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अपने-अपने प्रदेश की प्रांतीय बैठक का आयोजन अप्रेल माह में करेंगे। प्रदेश कार्यकारिणी तीन माह में एक समारोह तय करके आयोजन करेंगे। बैठक में मार्गदर्शन में प्रमुख वक्ता श्री ब्रजकिशोर शर्मा(राष्ट्रीय अध्यक्ष), श्री पदमचंद गांधी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयपुर, गरिमा गर्ग पंचकूला, डॉ. रश्मि चौबे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला गाजियाबाद, डॉ. शहेनाज शेख नांदेड राष्ट्रीय सचिव, डॉ. अरूणा शराफ मध्यप्रदेश संयोजक, डॉ. कृष्णा जोशी प्रवक्ता इकाई महिला, डॉ. हरिसिंह पाल राष्ट्रीय मार्गदर्शक दिल्ली, सुश्री मनीषा खेडेकर, सुश्री प्रतिमासिंह, डॉ. अरूणा दुबे अध्यक्ष प्रदेश महाराष्ट्र महिला, संचालन राष्ट्रीय सचिव श्वेता मिश्र पुणे ने किया एवं आभार राष्ट्रीय उप महासचिव शैली भागवत ने माना।
राष्ट्रीय बैठक में दूरभाष से समस्त बैठक के विषयो पर सहमति डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा, श्री हरेराम वाजपेयी, श्रीमती सुवर्णा जाधव, पुष्पा गरोठिया, डॉ. संगीता पाल, संगीता केसवानी, डॉ. शिवा लोहारिया डॉ मुक्ता कौशिक आदि ने दी है ।

Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्

तृतीय पुण्य स्मरण... सादर प्रणाम ।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1003309866744766&id=395226780886414 Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bkk News Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets -  http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं