Skip to main content

मत्स्य विभाग, उज्जैन द्वारा मत्स्य पालकों हेतु संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम में विक्रम विश्वविद्यालय के विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया


उज्जैन मछुआ कल्याण एवं मत्स्य पालन विभाग, मध्य प्रदेश शासन द्वारा मुख्यमंत्री मछुआरा समृद्धि योजना के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम उज्जैन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अरविन्द शुक्ल, विशिष्ट अतिथि डॉ शिवि भसीन ने मछुआरों के प्रशिक्षण हेतु विशिष्ट व्याख्यान दिए। विशेष आमंत्रित अतिथि श्री रोहित मिश्रा (आर ऍम इंस्टिट्यूट, भोपाल) थे।


"मुख़्यमंत्री मछुआरा समृद्धि योजना" के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग, उज्जैन द्वारा मछुआरों के लिए झींगा मछली पालन एवं मत्स्य पालन हेतु प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अरविन्द शुक्ल, प्राणिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी अध्ययनशाला, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि मीठे जल में झींगा मछली का पालन मत्स्य पालक किसानों के लिए आमदनी का अतिरिक्त माध्यम हो सकता है। इसके द्वारा प्रतिवर्ष एक एकड़ जल क्षेत्र में सभी खर्चों को काटते हुए मछली पालन के अतिरिक्त दो लाख रुपए की अतिरिक्त आमदनी संभव हो सकती है। मध्य प्रदेश शासन द्वारा झींगा मछली पालन के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ शिवि भसीन प्राणिकी एवं जैवप्रौद्योगिकी अध्ययनशाला, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन ने मीठे जल में मत्स्य पालन की विधियों पर प्रकाश डालते हुए प्रजनन तकनीकी एवं इंटीग्रेटेड फिश फार्मिंग से किसानों को होने वाले लाभ तथा मछली में उत्पन्न होने वाली बीमारियां एवं उनके नियंत्रण की विस्तृत जानकारी दी।


प्रशिक्षण कार्यक्रम के विशेष आमंत्रित अतिथि श्री रोहित मिश्रा भोपाल ने मत्स्य पालन हेतु तालाब प्रबंधन एवं मत्स्य बीज संग्रहण पर विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि विक्रम विश्वविद्यालय के शिक्षक सदैव किसानों एवं मत्स्य पालकों को प्रशिक्षण देने हेतु आगे आते रहे हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही विक्रम विश्वविद्यालय और मत्स्य विभाग के बीच एम ओ यू होगा, जिसके तहत विश्वविद्यालय और मत्स्य विभाग मिलकर ऐसे कई प्रशिक्षण कराएंगे एवं विद्यार्थी हित के लिए भी कई कार्य किये जाएँगे।

इस अवसर पर विक्रम विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर प्रशांत पुराणिक और कुलानुशासक प्रोफेसर शैलेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय सदैव जन कल्याण की गतिविधियों को बढ़ावा देते आया है और सदैव कमजोर एवं पिछड़े वर्ग को यहाँ के शिक्षक विशेष व्याख्यान आदि के माध्यम से सम्बंधित विषय क्षेत्र पर मार्गदर्शन प्रदान करते आये हैं। कार्यक्रम में अध्यक्षीय उद्बोधन मत्स्य विभाग की उपसंचालक, उज्जैन संभाग श्रीमती सोना यादव ने मत्स्य पालन किसानों हेतु मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में मत्स्य विभाग के देवास और उज्जैन जिले के सहायक संचालक श्री लोकेश मिश्रा एवं श्रीमती विनीता गौतम उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अजिता ठाकुर सहायक मत्स्य अधिकारी, उज्जैन ने किया तथा आभार श्रीमती नीलम नेरे ने माना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उज्जैन एवं देवास जिले के किसान एवं मत्स्य पालक उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्ट पहलू उजागर

मालवी भाषा और साहित्य : प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

MALVI BHASHA AUR SAHITYA: PROF. SHAILENDRAKUMAR SHARMA पुस्तक समीक्षा: डॉ श्वेता पंड्या Book Review : Dr. Shweta Pandya  मालवी भाषा एवं साहित्य के इतिहास की नई दिशा  लोक भाषा, लोक साहित्य और संस्कृति का मानव सभ्यता के विकास में अप्रतिम योगदान रहा है। भाषा मानव समुदाय में परस्पर सम्पर्क और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। इसी प्रकार क्षेत्र-विशेष की भाषा एवं बोलियों का अपना महत्त्व होता है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति से जुड़े विशाल वाङ्मय में मालवा प्रदेश, अपनी मालवी भाषा, साहित्य और संस्कृति के कारण महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। यहाँ की भाषा एवं लोक-संस्कृति ने  अन्य क्षेत्रों पर प्रभाव डालते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। मालवी भाषा और साहित्य के विशिष्ट विद्वानों में डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा का नाम बड़े आदर से लिया जाता है। प्रो. शर्मा हिन्दी आलोचना के आधुनिक परिदृश्य के विशिष्ट समीक्षकों में से एक हैं, जिन्होंने हिन्दी साहित्य की विविध विधाओं के साथ-साथ मालवी भाषा, लोक एवं शिष्ट साहित्य और संस्कृति की परम्परा को आलोचित - विवेचित करने का महत्त्वपूर्ण एवं सार्थक प्रयास किया है। उनकी साहित्य

हिंदी कथा साहित्य / संपादक प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा

हिंदी कथा साहित्य की भूमिका और संपादकीय के अंश : किस्से - कहानियों, कथा - गाथाओं के प्रति मनुष्य की रुचि सहस्राब्दियों पूर्व से रही है, लेकिन उपन्यास या नॉवेल और कहानी या शार्ट स्टोरी के रूप में इनका विकास पिछली दो सदियों की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। हिंदी में नए रूप में कहानी एवं उपन्यास  विधा का आविर्भाव बीसवीं शताब्दी में हुआ है। वैसे संस्कृत का कथा - साहित्य अखिल विश्व के कथा - साहित्य का जन्मदाता माना जाता है। लोक एवं जनजातीय साहित्य में कथा – वार्ता की सुदीर्घ परम्परा रही है। इधर आधुनिक हिन्दी कथा साहित्य का विकास संस्कृत - कथा - साहित्य अथवा लोक एवं जनजातीय कथाओं की समृद्ध परम्परा से न होकर, पाश्चात्य कथा साहित्य, विशेषतया अंग्रेजी साहित्य के प्रभाव रूप में हुआ है।  कहानी कथा - साहित्य का एक अन्यतम भेद और उपन्यास से अधिक लोकप्रिय साहित्य रूप है। मनुष्य के जन्म के साथ ही साथ कहानी का भी जन्म हुआ और कहानी कहना - सुनना मानव का स्वभाव बन गया। सभी प्रकार के समुदायों में कहानियाँ पाई जाती हैं। हमारे देश में तो कहानियों की सुदीर्घ और समृद्ध परंपरा रही है। वेद - उपनिषदों में वर्णित यम-यम