Skip to main content

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का राष्ट्रीय समारोह माँ अहिल्यादेवी की नगरी इन्दौर में 5 मार्च को होगा।

नागदा - राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना द्वारा प्रतिवर्षानुसार अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन देश के प्रमुख नगरो में विगत 6 वर्षो से हो रहा है। माँ अहिल्या देवी की नगरी इन्दौर में 5 मार्च 2023 रविवार को दोपहर से रात्रि तक 3 सत्रो में राष्ट्रीय संगोष्ठी, भारतमाता राष्ट्ररत्न अलंकरण, माँ अहिल्या देवी राष्ट्रीय मातृशक्ति सम्मान एवं फाग उत्सव राष्ट्रीय बहुभाषी काव्यगोष्ठी होगी।
यह जानकारी राष्ट्रीय महासचिव डॉ. प्रभु चौधरी ने देते हुए बताया कि 6वाँ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का राष्ट्रीय सम्मान समारोह इन्दौर के शिवाजी भवन श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति में रविवार को होने जा रहा है। जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा, साहित्य एवं समाज सेवा में सक्रिय 5 महिलाओं को भारत माता राष्ट्ररत्न अलंकरण एवं संगठन की पदाधिकारी एवं सदस्यो को माँ अहिल्यादेवी राष्ट्रीय मातृशक्ति सम्मान से 55 महिलाओं को शाल-अंगवस्त्रम् एवं अभिनंदन पत्र प्रदान किये जावेंगे।


राष्ट्रीय सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि डॉ. ज्योति जैन इन्दौर, सारस्वत अतिथि डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा, अध्यक्षता श्रीमती सुवर्णा जाधव पुणे, मुख्य वक्ता डॉ. अशोक कुमार भार्गव भोपाल, विशिष्ट अतिथि श्री हरेराम वाजपेयी इन्दौर, श्री सुनील वर्मा दिल्ली, श्रीमती मंजुला मुकाती इन्दौर , डॉ. अलका भार्गव एवं डॉ. कंचन तारे, श्रीमती आशा जाखड़, डॉ. नीना शर्मा नाथद्वारा, श्रीमती शीतल राघव, सुनीता श्रीवास्तव, रत्ना पाण्डे रायपुर, डॉ. शिवा लोहारिया जयपुर एवं मार्गदर्शक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ब्रजकिशोर शर्मा, डॉ. जी.डी. अग्रवाल, डॉ. अपराजिता शर्मा होंगे।
समारोह में शुभावसर पर पुस्तक ‘श्रीराम कथा के विविध परिदृश्य‘ सम्पादक डॉ. शेख शहेनाज अहेमद नांदेड(महाराष्ट्र) एवं काव्य संग्रह पुस्तक ‘जुगनू की तरह‘ सम्पादक श्रीमती रचना श्रीवास्तव का विमोचन भी होगा। सायं 6 बजे से राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी श्री हरेराम वाजपेयी के मुख्य आतिथ्य में फाग उउत्सव एवं हास्य कविताओं का रंग तरंग आयोजन होगा।
समारोह आयोजन समिति की संयोजक शेली भागवत, सहसंयोजक संगीता केसवानी, अध्यक्ष गीता बिल्लौरिया, उपाध्यक्ष डॉ. अरूणा शराफ, शिखा काबरा, योगिता मेनन, महासचिव सीमा पालीवाल, प्रदेश महासचिव प्रतिमासिंह, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. कृष्णा जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना शाह, राष्ट्रीय सचिव मनीषा खेडेकर, रचना श्रीवास्तव आदि ने समारोह में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

Comments

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्ट पहलू उजागर

मालवी भाषा और साहित्य : प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

MALVI BHASHA AUR SAHITYA: PROF. SHAILENDRAKUMAR SHARMA पुस्तक समीक्षा: डॉ श्वेता पंड्या Book Review : Dr. Shweta Pandya  मालवी भाषा एवं साहित्य के इतिहास की नई दिशा  लोक भाषा, लोक साहित्य और संस्कृति का मानव सभ्यता के विकास में अप्रतिम योगदान रहा है। भाषा मानव समुदाय में परस्पर सम्पर्क और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। इसी प्रकार क्षेत्र-विशेष की भाषा एवं बोलियों का अपना महत्त्व होता है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति से जुड़े विशाल वाङ्मय में मालवा प्रदेश, अपनी मालवी भाषा, साहित्य और संस्कृति के कारण महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। यहाँ की भाषा एवं लोक-संस्कृति ने  अन्य क्षेत्रों पर प्रभाव डालते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। मालवी भाषा और साहित्य के विशिष्ट विद्वानों में डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा का नाम बड़े आदर से लिया जाता है। प्रो. शर्मा हिन्दी आलोचना के आधुनिक परिदृश्य के विशिष्ट समीक्षकों में से एक हैं, जिन्होंने हिन्दी साहित्य की विविध विधाओं के साथ-साथ मालवी भाषा, लोक एवं शिष्ट साहित्य और संस्कृति की परम्परा को आलोचित - विवेचित करने का महत्त्वपूर्ण एवं सार्थक प्रयास किया है। उनकी साहित्य

हिंदी कथा साहित्य / संपादक प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा

हिंदी कथा साहित्य की भूमिका और संपादकीय के अंश : किस्से - कहानियों, कथा - गाथाओं के प्रति मनुष्य की रुचि सहस्राब्दियों पूर्व से रही है, लेकिन उपन्यास या नॉवेल और कहानी या शार्ट स्टोरी के रूप में इनका विकास पिछली दो सदियों की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। हिंदी में नए रूप में कहानी एवं उपन्यास  विधा का आविर्भाव बीसवीं शताब्दी में हुआ है। वैसे संस्कृत का कथा - साहित्य अखिल विश्व के कथा - साहित्य का जन्मदाता माना जाता है। लोक एवं जनजातीय साहित्य में कथा – वार्ता की सुदीर्घ परम्परा रही है। इधर आधुनिक हिन्दी कथा साहित्य का विकास संस्कृत - कथा - साहित्य अथवा लोक एवं जनजातीय कथाओं की समृद्ध परम्परा से न होकर, पाश्चात्य कथा साहित्य, विशेषतया अंग्रेजी साहित्य के प्रभाव रूप में हुआ है।  कहानी कथा - साहित्य का एक अन्यतम भेद और उपन्यास से अधिक लोकप्रिय साहित्य रूप है। मनुष्य के जन्म के साथ ही साथ कहानी का भी जन्म हुआ और कहानी कहना - सुनना मानव का स्वभाव बन गया। सभी प्रकार के समुदायों में कहानियाँ पाई जाती हैं। हमारे देश में तो कहानियों की सुदीर्घ और समृद्ध परंपरा रही है। वेद - उपनिषदों में वर्णित यम-यम