Skip to main content

छात्र विनिमय कार्यक्रम की दिशा में विश्वविद्यालय की भूमिका अहम : कुलपति प्रो पांडेय

 छात्र हितों और विकास के लिए विनिमय कार्यक्रम आयोजित करेंगे विक्रम विश्वविद्यालय और मंगलायतन विश्वविद्यालय

उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार पांडेय ने मंगलायतन विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एक महत्त्वपूर्ण बैठक में छात्र विनिमय कार्यक्रम, नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन एवं कृषि के क्षेत्र में नई तकनीक के उपयोग एवं विक्रम विश्वविद्यालय में वर्तमान में जारी और आने वाले नवाचारों के विषय में चर्चा की।

विक्रम विश्वविद्यालय एवं मंगलायतन विश्वविद्यालय के बीच पूर्व में हुए एमओयू के क्रियान्वयन पर चर्चा हेतु  दिनांक 15 फरवरी 2023 को आयोजित एक कार्यक्रम में प्रोफेसर अखिलेश कुमार पांडेय, कुलपति, विक्रम विश्वविद्यालय ने अपने उद्बोधन में छात्र विनिमय कार्यक्रम, नई शिक्षा नीति,  कृषि में नई तकनीक के उपयोग एवं विक्रम विश्वविद्यालय के इस क्षेत्र किए जा रहे नवाचार के बारे में विस्तार से विचार विमर्श किया। 

अपने वक्तव्य में प्रोफेसर पांडेय ने बताया कि किन्ही दो विश्वविद्यालयों के मध्य हुए एम ओ यू का मुख्य उद्देश्य नई शिक्षा नीति को लागू करते हुए विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का है। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का मुख्य कार्य विद्यार्थियों को उचित दशा एवं दिशा प्रदान करने का होता है और विक्रम विश्वविद्यालय एवं मंगलायतन विश्वविद्यालय इस दिशा में अग्रसर हैं। 

प्रोफेसर पांडेय ने कृषि, कला, मानविकी, प्रबंधन एव विधि विभाग के प्राध्यापकों से अपने अनुभव साझा किए एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सम्बन्ध में मान. उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, मध्य प्रदेश शासन के प्रयासों को रेखांकित किया। डॉ पांडेय ने विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा पुरातन ज्ञान विज्ञान, संस्कृति एवं कला  के क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों को भी साझा किया l उन्होंने आश्वासन दिया की मंगलायतन विश्वविद्यालय के साथ मिलकर विक्रम विश्वविद्यालय  हमेशा विद्यार्थियों के हितों एवं निरंतर प्रगति हेतु सतत प्रयास करेगाl  इसके साथ नई शिक्षा नीति की अनुशंसाओं के तहत इस बात पर भी सहमति हुई कि दोनों विश्वविद्यालय आपस में छात्र विनिमय कार्यक्रम आयोजित करेंगे साथ ही विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण हेतु उज्जैन एवं जबलपुर आए। इस दौरान मंगलायतन विश्वविद्यालय, जबलपुर में कृषि विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ एस पी तिवारी की पुस्तक प्रैक्टिकल मैनुअल ऑफ फाइटोपैथोलॉजी का विमोचन  कुलपति प्रो पांडेय के कर कमलों द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर विक्रम विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर प्रशांत पुराणिक और कुलानुशासक प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि विक्रम विश्वविद्यालय सदैव इस तरह के कार्यक्रमों को बढ़ावा देता है, जिनसे विद्यार्थी लाभान्वित हो सकें।

Comments

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्ट पहलू उजागर

मालवी भाषा और साहित्य : प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

MALVI BHASHA AUR SAHITYA: PROF. SHAILENDRAKUMAR SHARMA पुस्तक समीक्षा: डॉ श्वेता पंड्या Book Review : Dr. Shweta Pandya  मालवी भाषा एवं साहित्य के इतिहास की नई दिशा  लोक भाषा, लोक साहित्य और संस्कृति का मानव सभ्यता के विकास में अप्रतिम योगदान रहा है। भाषा मानव समुदाय में परस्पर सम्पर्क और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। इसी प्रकार क्षेत्र-विशेष की भाषा एवं बोलियों का अपना महत्त्व होता है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति से जुड़े विशाल वाङ्मय में मालवा प्रदेश, अपनी मालवी भाषा, साहित्य और संस्कृति के कारण महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। यहाँ की भाषा एवं लोक-संस्कृति ने  अन्य क्षेत्रों पर प्रभाव डालते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। मालवी भाषा और साहित्य के विशिष्ट विद्वानों में डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा का नाम बड़े आदर से लिया जाता है। प्रो. शर्मा हिन्दी आलोचना के आधुनिक परिदृश्य के विशिष्ट समीक्षकों में से एक हैं, जिन्होंने हिन्दी साहित्य की विविध विधाओं के साथ-साथ मालवी भाषा, लोक एवं शिष्ट साहित्य और संस्कृति की परम्परा को आलोचित - विवेचित करने का महत्त्वपूर्ण एवं सार्थक प्रयास किया है। उनकी साहित्य

हिंदी कथा साहित्य / संपादक प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा

हिंदी कथा साहित्य की भूमिका और संपादकीय के अंश : किस्से - कहानियों, कथा - गाथाओं के प्रति मनुष्य की रुचि सहस्राब्दियों पूर्व से रही है, लेकिन उपन्यास या नॉवेल और कहानी या शार्ट स्टोरी के रूप में इनका विकास पिछली दो सदियों की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। हिंदी में नए रूप में कहानी एवं उपन्यास  विधा का आविर्भाव बीसवीं शताब्दी में हुआ है। वैसे संस्कृत का कथा - साहित्य अखिल विश्व के कथा - साहित्य का जन्मदाता माना जाता है। लोक एवं जनजातीय साहित्य में कथा – वार्ता की सुदीर्घ परम्परा रही है। इधर आधुनिक हिन्दी कथा साहित्य का विकास संस्कृत - कथा - साहित्य अथवा लोक एवं जनजातीय कथाओं की समृद्ध परम्परा से न होकर, पाश्चात्य कथा साहित्य, विशेषतया अंग्रेजी साहित्य के प्रभाव रूप में हुआ है।  कहानी कथा - साहित्य का एक अन्यतम भेद और उपन्यास से अधिक लोकप्रिय साहित्य रूप है। मनुष्य के जन्म के साथ ही साथ कहानी का भी जन्म हुआ और कहानी कहना - सुनना मानव का स्वभाव बन गया। सभी प्रकार के समुदायों में कहानियाँ पाई जाती हैं। हमारे देश में तो कहानियों की सुदीर्घ और समृद्ध परंपरा रही है। वेद - उपनिषदों में वर्णित यम-यम