Skip to main content

विक्रम विश्वविद्यालय में विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय ज्ञान प्रणाली में देवशिल्पी विश्वकर्मा के बहुआयामी अवदान पर महत्वपूर्ण संगोष्ठी सम्पन्न

विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी एवं संस्कृत अध्ययनशाला के सयुंक्त तत्वावधान में हुआ भगवान विश्वकर्मा एवं यंत्रों का पूजन  

उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी एवं संस्कृत अध्ययनशाला के सयुंक्त तत्वावधान में माघ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी पर देवताओं के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय ज्ञान प्रणाली में भगवान विश्वकर्मा के बहुआयामी योगदान पर  महत्त्वपूर्ण संगोष्ठी आयोजित की गई। दिनांक 4 फरवरी को सम्पन्न इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के   कुलपति प्रोफ़ेसर अखिलेश कुमार पांडेय ने की। मुख्य अतिथि प्रोफेसर वाय. एस. ठाकुर उज्जैन इंजीनियरिंग कॉलेज, विशिष्ट अतिथि विक्रम विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रोफेसर शैलेन्द्र कुमार शर्मा एवं संस्थान के निदेशक  डॉक्टर डी. डी. बेदिया ने संगोष्ठी में महत्त्वपूर्ण विचार व्यक्त किए। 

विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के कुलपति  प्रोफ़ेसर अखिलेश कुमार पांडेय ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि हमें भगवान विश्वकर्मा जी के जीवन से सीख लेना चाहिए। भगवान विश्वकर्मा इस सृष्टि के प्रथम शिल्पकार है। उन्हें देवताओं का इंजीनियर कहा जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें सभी महापुरुषों के जीवन वृतांत से सीख लेकर जीवन में एक उद्देश्य बनाकर पूर्ण परिश्रम से कार्य करना चाहिए। विश्वकर्मा जी  द्वारा कई सिद्धांतों और ग्रंथों को आधार दिया गया जो आज इंजीनियरिंग के लिए महत्वपूर्ण शिक्षा के माध्यम हैं। उनके द्वारा रचित श्री जगन्नाथ जी की मूर्तियां स्वयं में एक अनूठा शिल्प है, जो आज के समय में पूरे विश्व में ख्याति प्राप्त है।

मुख्य अतिथि प्रोफेसर वाय. एस. ठाकुर ने अपने वक्तव्य में विश्वकर्मा जयंती के उद्देश्य से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। उन्होंने इंजीनियरिंग शिक्षा में उनके जीवन से मिलने वाली प्रेरणा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमें भी अपने उद्देश्य को निर्धारित कर कुछ और अंतिम लक्ष्य पाने तक कोशिश करते रहना चाहिए।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कुलानुशासक प्रो शैलेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि विश्वकर्मा जी के पंचमुख हमें सृष्टि के मूल पंच तत्वों की महिमा का ज्ञान देते हैं। उनके द्वारा संरचित कई नगर, देवालय, प्रासाद, किले, गुहा आदि के पुरातिहासिक साक्ष्य उपलब्ध हैं। उनके द्वारा हस्तिनापुर, इंद्रप्रस्थ, लंका, द्वारिका आदि का निर्माण किया गया था। उनके द्वारा आकल्पित और निर्मित कई प्राचीन स्थान आज भी मौजूद हैं। हमें भारतीय ज्ञान प्रणाली से इंजीनियरों को जोड़ने के लिए उन्हें संस्कृत का ज्ञान देना चाहिए। इससे वे प्राचीन साहित्य में उपलब्ध वैज्ञानिक तथ्यों को अच्छे से समझ सकेंगे एवं भविष्य में उनका उपयोग कर देश के नवनिर्माण में योगदान दे सकेंगे।

संस्थान के निदेशक डॉ डी डी बेदिया ने बताया कि वर्तमान समय में एक इंजीनियर की क्या भूमिका होती है एवं विद्यार्थी किस तरह अपने जीवन में इंजीनियरिंग की पढ़ाई को आत्मसात कर एक अच्छा कैरियर बना सकते हैं। चाहे वह किसी भी क्षेत्र से संबंधित हो। उन्होंने कहा कि बिना इंजीनियरिंग के देश का विकास संभव नहीं है। किसी भी देश की अर्थव्यवस्था में उस देश के इंजीनियर का बहुत बड़ा योगदान होता है। सिविल इंजीनियरिंग से देश ही नहीं वरन विश्व का विकास होता है। इंजीनियरिंग से हम विश्व को गति प्रदान करते हैं। भगवान ब्रह्मा के पुत्र धर्म थे, धर्म के पुत्र वास्तु एवं वास्तु के पुत्र भगवान विश्वकर्मा थे जिन्होंने द्वारिका, हस्तिनापुर जैसे नगरों का निर्माण किया। इंजीनियर देश को शक्ति देता है।


4 फरवरी 2023 को हुए विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम के शुभारंभ में भगवान विश्वकर्मा जी एवं प्रयोगशाला के यंत्रों का पूजन अर्चन एवं मंगलाचरण डॉ गोपाल कृष्ण शुक्ला एवं डॉ महेंद्र पंड्या द्वारा किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में पधारे समस्त अतिथियों का स्वागत मौक्तिक माल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण एवं अतिथि परिचय डॉक्टर डी. डी. बेदिया डायरेक्टर द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन सुश्री अमृता शुक्ला ने किया।

इस अवसर पर इंजीनियरिंग एवं संस्कृत अध्ययनशाला के समस्त शिक्षक, स्टाफ सहित विद्यार्थीगण मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्ट पहलू उजागर

मालवी भाषा और साहित्य : प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

MALVI BHASHA AUR SAHITYA: PROF. SHAILENDRAKUMAR SHARMA पुस्तक समीक्षा: डॉ श्वेता पंड्या Book Review : Dr. Shweta Pandya  मालवी भाषा एवं साहित्य के इतिहास की नई दिशा  लोक भाषा, लोक साहित्य और संस्कृति का मानव सभ्यता के विकास में अप्रतिम योगदान रहा है। भाषा मानव समुदाय में परस्पर सम्पर्क और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। इसी प्रकार क्षेत्र-विशेष की भाषा एवं बोलियों का अपना महत्त्व होता है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति से जुड़े विशाल वाङ्मय में मालवा प्रदेश, अपनी मालवी भाषा, साहित्य और संस्कृति के कारण महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। यहाँ की भाषा एवं लोक-संस्कृति ने  अन्य क्षेत्रों पर प्रभाव डालते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। मालवी भाषा और साहित्य के विशिष्ट विद्वानों में डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा का नाम बड़े आदर से लिया जाता है। प्रो. शर्मा हिन्दी आलोचना के आधुनिक परिदृश्य के विशिष्ट समीक्षकों में से एक हैं, जिन्होंने हिन्दी साहित्य की विविध विधाओं के साथ-साथ मालवी भाषा, लोक एवं शिष्ट साहित्य और संस्कृति की परम्परा को आलोचित - विवेचित करने का महत्त्वपूर्ण एवं सार्थक प्रयास किया है। उनकी साहित्य

हिंदी कथा साहित्य / संपादक प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा

हिंदी कथा साहित्य की भूमिका और संपादकीय के अंश : किस्से - कहानियों, कथा - गाथाओं के प्रति मनुष्य की रुचि सहस्राब्दियों पूर्व से रही है, लेकिन उपन्यास या नॉवेल और कहानी या शार्ट स्टोरी के रूप में इनका विकास पिछली दो सदियों की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। हिंदी में नए रूप में कहानी एवं उपन्यास  विधा का आविर्भाव बीसवीं शताब्दी में हुआ है। वैसे संस्कृत का कथा - साहित्य अखिल विश्व के कथा - साहित्य का जन्मदाता माना जाता है। लोक एवं जनजातीय साहित्य में कथा – वार्ता की सुदीर्घ परम्परा रही है। इधर आधुनिक हिन्दी कथा साहित्य का विकास संस्कृत - कथा - साहित्य अथवा लोक एवं जनजातीय कथाओं की समृद्ध परम्परा से न होकर, पाश्चात्य कथा साहित्य, विशेषतया अंग्रेजी साहित्य के प्रभाव रूप में हुआ है।  कहानी कथा - साहित्य का एक अन्यतम भेद और उपन्यास से अधिक लोकप्रिय साहित्य रूप है। मनुष्य के जन्म के साथ ही साथ कहानी का भी जन्म हुआ और कहानी कहना - सुनना मानव का स्वभाव बन गया। सभी प्रकार के समुदायों में कहानियाँ पाई जाती हैं। हमारे देश में तो कहानियों की सुदीर्घ और समृद्ध परंपरा रही है। वेद - उपनिषदों में वर्णित यम-यम