Skip to main content

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शिव दर्शन धाम के पावन प्रांगण में आयोजित मूल्यों की पुनर्स्थापना में शिवरात्रि का महत्व

उज्जैन। उज्जैन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शिव दर्शन धाम के पावन प्रांगण में आयोजित मूल्यों की पुनर्स्थापना में शिवरात्रि का महत्व, आज 12 फरवरी को दूसरा सत्र में विषय आत्मविश्वास सफलता की कुंजी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा शिव भक्ति पर आधारित नृत्य कुमारी नंदीका के द्वारा प्रस्तुत किया गया।

जिसमें मुख्य रुप से नरेंद्र अकेला जी, विजय  सुखवानी, ब्रह्माकुमारी उषा दीदी , मंजू दीदी , निरुपमा दीदी शामिल हुए।

विजय सुखवानी जी, गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल मोटिवेशनल स्पीकर और कवि रहे हैं । आपने कहा कि आत्मविश्वास जीवन का मूल गुण है यदि आप स्वयं को बदलना चाहते हैं तो आईने में स्वयं को देखिए आप ही स्वयं को बदल सकते हैं। ब्रम्हाकुमारी के सदस्य भी हैं।

भ्राता नरेंद्र अकेला जी आप दैनिक भास्कर के पूर्व स्टेट हेड झारखंड स्टेट है, वरिष्ठ पत्रकार एवं राष्ट्रीय कवि रहे हैं, आपको 100 से ज्यादा सम्मान प्राप्त है। आपने कहा कि मैं बहुत सारे संस्था, आश्रम के पास जाता हूं। लेकिन मन की सच्ची शांति और तृप्ति सिर्फ ब्रह्मा कुमारीज में ही मिलता है। साथ ही आपने बताया कि बिना प्रभु कृपा के संतों का संग प्राप्त नहीं होता। जो आपकी कमजोरी है उसे एक तरफ रख अपनी अच्छाई को अपने पद चिन्ह मान आगे बढ़ते जाएं यही आत्मविश्वास है।

आज के प्रमुख वक्ता ब्रह्माकुमारी निरुपमा बहन ने बताया कि कोई भी कार्य करने का जुनून होना चाहिए। मानव जीवन सर्वश्रेष्ठ शक्ति है स्वयं पर विश्वास आत्मविश्वास की शक्ति विश्व के प्रत्येक मानव में सुषुप्त अवस्था में मौजूद है। हर असंभव कार्य को संभव करने की शक्ति को ही आत्मविश्वास कहते हैं। जब खुद और खुदा पर संपूर्ण विश्वास होता है तो सफलता उसके गले का हार बन जाता है।

ब्रह्माकुमारी उषा दीदी जी ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि आत्मविश्वास अर्थात स्वयं पर विश्वास , मैं परमात्मा की संतान हूं।और मेरा साथी स्वयं परमपिता परमात्मा है । तो सफलता तो मिलना ही है । हम कभी भी अपने आप को साधारण ना समझे स्वयं परमपिता परमात्मा हमें आत्मविश्वास से प्रतिदिन परिपूर्ण करता है।

ब्रह्माकुमारी गायत्री बहन ने कुशल संचालन किया।

अतः अंत में शिव भोलेनाथ की सामूहिक आरती भी किया ।इस कार्यक्रम से अनेक उज्जैन वासी लाभान्वित हुए।

Comments

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्ट पहलू उजागर

मालवी भाषा और साहित्य : प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

MALVI BHASHA AUR SAHITYA: PROF. SHAILENDRAKUMAR SHARMA पुस्तक समीक्षा: डॉ श्वेता पंड्या Book Review : Dr. Shweta Pandya  मालवी भाषा एवं साहित्य के इतिहास की नई दिशा  लोक भाषा, लोक साहित्य और संस्कृति का मानव सभ्यता के विकास में अप्रतिम योगदान रहा है। भाषा मानव समुदाय में परस्पर सम्पर्क और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। इसी प्रकार क्षेत्र-विशेष की भाषा एवं बोलियों का अपना महत्त्व होता है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति से जुड़े विशाल वाङ्मय में मालवा प्रदेश, अपनी मालवी भाषा, साहित्य और संस्कृति के कारण महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। यहाँ की भाषा एवं लोक-संस्कृति ने  अन्य क्षेत्रों पर प्रभाव डालते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। मालवी भाषा और साहित्य के विशिष्ट विद्वानों में डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा का नाम बड़े आदर से लिया जाता है। प्रो. शर्मा हिन्दी आलोचना के आधुनिक परिदृश्य के विशिष्ट समीक्षकों में से एक हैं, जिन्होंने हिन्दी साहित्य की विविध विधाओं के साथ-साथ मालवी भाषा, लोक एवं शिष्ट साहित्य और संस्कृति की परम्परा को आलोचित - विवेचित करने का महत्त्वपूर्ण एवं सार्थक प्रयास किया है। उनकी साहित्य

हिंदी कथा साहित्य / संपादक प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा

हिंदी कथा साहित्य की भूमिका और संपादकीय के अंश : किस्से - कहानियों, कथा - गाथाओं के प्रति मनुष्य की रुचि सहस्राब्दियों पूर्व से रही है, लेकिन उपन्यास या नॉवेल और कहानी या शार्ट स्टोरी के रूप में इनका विकास पिछली दो सदियों की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। हिंदी में नए रूप में कहानी एवं उपन्यास  विधा का आविर्भाव बीसवीं शताब्दी में हुआ है। वैसे संस्कृत का कथा - साहित्य अखिल विश्व के कथा - साहित्य का जन्मदाता माना जाता है। लोक एवं जनजातीय साहित्य में कथा – वार्ता की सुदीर्घ परम्परा रही है। इधर आधुनिक हिन्दी कथा साहित्य का विकास संस्कृत - कथा - साहित्य अथवा लोक एवं जनजातीय कथाओं की समृद्ध परम्परा से न होकर, पाश्चात्य कथा साहित्य, विशेषतया अंग्रेजी साहित्य के प्रभाव रूप में हुआ है।  कहानी कथा - साहित्य का एक अन्यतम भेद और उपन्यास से अधिक लोकप्रिय साहित्य रूप है। मनुष्य के जन्म के साथ ही साथ कहानी का भी जन्म हुआ और कहानी कहना - सुनना मानव का स्वभाव बन गया। सभी प्रकार के समुदायों में कहानियाँ पाई जाती हैं। हमारे देश में तो कहानियों की सुदीर्घ और समृद्ध परंपरा रही है। वेद - उपनिषदों में वर्णित यम-यम