Skip to main content

प्राणिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी अध्ययनशाला, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन की डा शिवी भसीन ई एस डब्लू रिकॉग्निशन अवॉर्ड 2023 से सम्मानित

उज्जैन। एनवायरनमेंट एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी की दसवीं अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में डा शिवी भसीन, प्राणिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी अध्ययनशाला, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन को ई एस डब्लू रिकॉग्निशन अवॉर्ड 2023 से सम्मानित किया गया।
एनवायरनमेंट एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी, छतरपुर मध्य प्रदेश द्वारा पिछले दस वर्षों से नियमित रूप से 29 से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कान्फ्रेंस का आयोजन किया जाता है, जिसमें देश एव विदेश से अनेक वैज्ञानिक एवं शोध छात्र सहभागिता करते हैं। उक्त संस्था द्वारा प्रतिवर्ष विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वैज्ञानिकों एवं शोध कर्ताओं को पृथक पृथक अवॉर्ड द्वारा सम्मानित किया जाता है। इसी तारतम्य में दसवीं ई एस डब्लू अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस "स्ट्रेटर्जीज फ़ॉर प्रोमोशन एंड कंजर्वेशन आफ एनवायरनमेंटल एंड नेटिव स्पिसीज थ्रू प्रोटेक्ट एंड रेस्टोरेशन आफ नेचर" अंतरराष्ट्रीय कान्फ्रेंस 29 से 31 जनवरी 2023 को खजुराहो में आयोजित की गई, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्राणिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी अध्ययनशाला, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन की डा शिवी भसीन ई एस डब्लू रिकॉग्निशन अवॉर्ड 2013 से सम्मानित की गई है।


डा शिवी भसीन ने क्षिप्रा नदी के बैक्टिरियल डायवर्सिटी, बैक्टीरिया द्वारा उत्पन्न होने वाले जल जनित बिमारियों, जल गुणवत्ता, मास बाथिंग का जल की गुणवत्ता पर प्रभाव, क्षिप्रा नदी की जैव विविधता तथा वाटर क्वालिटी डेटोरिएशन एवं रिकवरी आदि अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण अनुसंधान कार्य करते हुए 20 से अधिक राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में शोध पत्र प्रकाशित किए है। उन्होंने अपना शोध कार्य प्राणिकीविद् प्रो शरद श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया है।

डा शिवी भसीन को ई एस डब्लू रिकॉग्निशन अवॉर्ड प्राप्त होने पर प्रोफेसर अखिलेश कुमार पांडेय, कुलपति विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन, प्रोफेसर प्रशांत पुराणिक, कुलसचिव एवं प्रो शैलेंद्र कुमार शर्मा, कुलानुशासक, विक्रम विश्वविद्यालय, डा सलिल सिंह, विभागाध्यक्ष एवं प्राणिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी अध्ययनशाला के शिक्षकगण एवं कर्मचारी गण एवं विद्यार्थियों ने हार्दिक बधाई दी।

Comments

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्ट पहलू उजागर

मालवी भाषा और साहित्य : प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

MALVI BHASHA AUR SAHITYA: PROF. SHAILENDRAKUMAR SHARMA पुस्तक समीक्षा: डॉ श्वेता पंड्या Book Review : Dr. Shweta Pandya  मालवी भाषा एवं साहित्य के इतिहास की नई दिशा  लोक भाषा, लोक साहित्य और संस्कृति का मानव सभ्यता के विकास में अप्रतिम योगदान रहा है। भाषा मानव समुदाय में परस्पर सम्पर्क और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। इसी प्रकार क्षेत्र-विशेष की भाषा एवं बोलियों का अपना महत्त्व होता है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति से जुड़े विशाल वाङ्मय में मालवा प्रदेश, अपनी मालवी भाषा, साहित्य और संस्कृति के कारण महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। यहाँ की भाषा एवं लोक-संस्कृति ने  अन्य क्षेत्रों पर प्रभाव डालते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। मालवी भाषा और साहित्य के विशिष्ट विद्वानों में डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा का नाम बड़े आदर से लिया जाता है। प्रो. शर्मा हिन्दी आलोचना के आधुनिक परिदृश्य के विशिष्ट समीक्षकों में से एक हैं, जिन्होंने हिन्दी साहित्य की विविध विधाओं के साथ-साथ मालवी भाषा, लोक एवं शिष्ट साहित्य और संस्कृति की परम्परा को आलोचित - विवेचित करने का महत्त्वपूर्ण एवं सार्थक प्रयास किया है। उनकी साहित्य

हिंदी कथा साहित्य / संपादक प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा

हिंदी कथा साहित्य की भूमिका और संपादकीय के अंश : किस्से - कहानियों, कथा - गाथाओं के प्रति मनुष्य की रुचि सहस्राब्दियों पूर्व से रही है, लेकिन उपन्यास या नॉवेल और कहानी या शार्ट स्टोरी के रूप में इनका विकास पिछली दो सदियों की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। हिंदी में नए रूप में कहानी एवं उपन्यास  विधा का आविर्भाव बीसवीं शताब्दी में हुआ है। वैसे संस्कृत का कथा - साहित्य अखिल विश्व के कथा - साहित्य का जन्मदाता माना जाता है। लोक एवं जनजातीय साहित्य में कथा – वार्ता की सुदीर्घ परम्परा रही है। इधर आधुनिक हिन्दी कथा साहित्य का विकास संस्कृत - कथा - साहित्य अथवा लोक एवं जनजातीय कथाओं की समृद्ध परम्परा से न होकर, पाश्चात्य कथा साहित्य, विशेषतया अंग्रेजी साहित्य के प्रभाव रूप में हुआ है।  कहानी कथा - साहित्य का एक अन्यतम भेद और उपन्यास से अधिक लोकप्रिय साहित्य रूप है। मनुष्य के जन्म के साथ ही साथ कहानी का भी जन्म हुआ और कहानी कहना - सुनना मानव का स्वभाव बन गया। सभी प्रकार के समुदायों में कहानियाँ पाई जाती हैं। हमारे देश में तो कहानियों की सुदीर्घ और समृद्ध परंपरा रही है। वेद - उपनिषदों में वर्णित यम-यम