Skip to main content

राष्ट्र को विश्वगुरू की प्रतिष्ठा के लिये सद्कार्य करे - डॉ. चौधरी

नागदा - भारत को विश्वगुरू बनाने के लिये हमें दसो दिशाओं एवं सद्कार्यो में तन मन एवं धन से उत्साह से कार्य करना हे। साहित्यकार भी राष्ट्रहित में अपने देवतुल्य महापुरूषो की प्रेरणा से नवगीत, कविताएं आदि रचना करेंगे तो पूरे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। अपने राष्ट्र को विश्वगुरू की प्रतिष्ठा के लिये अनुशासित समाज का निर्माण, प्रत्येक व्यक्ति ज्ञान, चरित्र एवं संस्कारो से ओतप्रोत हो तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए समस्त वर्ग सद्कार्य करेंगे। भारत को विश्वगुरू की प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।


उक्त विचार राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. प्रभु चौधरी ने राजस्थान प्रदेश बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। प्रदेश बैठक की अध्यक्षता शिक्षाविद् श्री महेश सनाढ्य ने कहा कि संगठन में सभी की सक्रियता एवं उमंग से स्वहित की बजाय संघ हित एवं भारत माता की सेवा की भावना से ही सफलता मिलती है।


आयोजन की शुरूआत में डॉ. चौधरी ने सरस्वती माता की मूर्ति पर माल्यार्पण, पूजन से किया। सरस्वती वंदना सरिता शर्मा ने प्रस्तुत की। स्वागत भाषण वरिष्ठ कवयित्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष नीना शर्मा ने काव्यमय प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि श्रीमती क्षिप्रा भाटिया प्राचार्य सनराईज सी.से.स्कूल, विशिष्ट अतिथि डॉ. दीपा अग्रवाल राष्ट्रीय सचिव अजमेर, डॉ. कृष्णा आचार्य बिकानेर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अविनाश शर्मा जयपुर, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती किरण आचार्य उदयपुर कवयित्री, श्री मानप्रकाश लोधा नाथद्वारा वरिष्ठ साहित्यकार आदि ने भी संबोधित किया।


बेठक में निर्णय हुआ कि आगामी अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अन्तर्गत राष्ट्रीय नारी शक्ति सम्मान एवं संगोष्ठी तीर्थराज पुष्कर, झीलो की नगरी उदयपुर एवं श्रीनाथजी के नगर नाथद्वारा में आयोजन की स्वीकृति राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्णयानुसार की जावे जिसमें राजस्थान प्रदेश के पदाधिकारी सहयोग करेंगे। समारोह में संस्था के संचेतना समाचार पत्र का लोकार्पण अतिथियों द्वारा हुआ।

समारोह के द्वितीय सत्र में प्रदेशस्तरीय काव्य गोष्ठी में पूर्व शिक्षाधिकारी डॉ. भगवान लाल बंशी, वरिष्ठ साहित्यकार श्री मानप्रकाश लोधा, वरिष्ठ कवयित्री डॉ. नानी शर्मा, किरण आचार्य, हरीश माली, सरिता शर्मा, डॉ. दीपा अग्रवाल, लोकेश पालीवाल आदि ने कविता पाठ किया। समारोह में प्रदेश संयोजक एवं महासचिव डॉ. फरजाना छीपा को शाल ओढ़ाकर नियुक्ति पत्र देकर अभिनंदन किया गया। समस्त कवि-कवयित्री को सम्मान पत्र राष्ट्रीय महासचिव डॉ. प्रभु चौधरी एवं अतिथियो ने प्रदान किये।


आयोजन का सफल संचालन प्रदेश महासचिव डॉ. फरजाना छीपा ने एवं आभार राष्ट्रीय सचिव डॉ. दीपा अग्रवाल ने माना।

Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्

तृतीय पुण्य स्मरण... सादर प्रणाम ।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1003309866744766&id=395226780886414 Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bkk News Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets -  http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं