नागदा - राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना, उज्जैन द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, विश्वकवि श्री अटलबिहारी वाजपेयी के जयंती महोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी का आयोजन होगा।
यह जानकारी राष्ट्रीय महासचिव डॉ. प्रभु चौधरी ने देते हुए बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री के 95वें जयंती समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् साहित्यकार श्री महेश सनाढ्य नाथद्वारा (राज) विशिष्ट अतिथि प्राध्यापक पत्रकार डॉ. बालासाहेब तोरस्कर थाणे (महा), कवयित्री लेखिका पूजा भारद्वाज (दिल्ली), शिक्षाविद् कवयित्री डॉ. शालिनी शर्मा बरेली (उप्र), वरिष्ठ कवयित्री डॉ. नीना शर्मा (नाथद्वारा), श्रीमती पद्मा तिवारी दमोह, डॉ. मनीषा दुबे कटनी, समाजसेवी कवयित्री डॉ दीपा अग्रवाल अजमेर एवं अध्यक्षता कवि साहित्यकार श्री यशवंत भण्डारी यश राष्ट्रीय संयोजक करेंगे। स्वागताध्यक्ष डॉ. फरजाना छीपा एवं अतिथि परिचय सुश्री प्रगति बैरागी प्रदान करेगी। संयोजिका सुश्री प्रतिमासिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा गरोठिया देगी।
राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी के समापन अवसर पर समस्त प्रतिभागी कवि एवं कवयित्रीयो को अटलश्री काव्य सम्मान पत्र प्रदान किये जावेंगे। सर्वश्री ब्रजकिशोर शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा राष्ट्रीय संरक्षक, डॉ. अशोककुमार भार्गव राष्ट्रीय मार्गदर्शक आदि समारोह में मार्गदर्शन करेंगे।
Comments