Skip to main content

संपूर्ण विश्व में व्याप्त है परमार वंश के महान सम्राट विक्रमादित्य और राजा भोज की कीर्ति

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव का नागरिक अभिनंदन किया गया

राजा भोज जन कल्याण समिति रतलाम (मालवा) एवं कोंकण, गोवा, पुणे और मुंबई के समस्त पंवार परिवार द्वारा मध्य प्रदेश के माननीय उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव का महाराजा प्रमर अलंकरण सम्मान से नागरिक अभिनंदन किया गया। उन्हें यह अलंकरण सम्मान भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व के संरक्षण और संवर्धन में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए समिति द्वारा किया गया। उज्जैन में आयोजित सम्मान समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव को विशिष्ट अतिथि महाराष्ट्र के पूर्व विधायक विजय कृष्णा जी सावंत, सावंत पटेल उत्कर्ष मंडल के सचिव श्री जे व्हाय सावंत एवं समिति के अध्यक्ष श्री नरेंद्रसिंह पंवार द्वारा साफा - सरोपाव (तलवार), महाराजा प्रमर अलंकर सम्मान पत्र, परमार (पंवार) राजवंश रत्नमाला बृहद ग्रंथ, सम्राट विक्रमादित्य की प्रतिमा, शॉल - श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं तलवार भेंट कर उनका सम्मान किया गया। 

अपने सम्मान के प्रत्युत्तर में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि परमार (पंवार) वंश के महान सम्राट विक्रमादित्य की कीर्ति संपूर्ण विश्व में व्याप्त है। उन्होंने अपने युग में राष्ट्र एवं संस्कृति की रक्षा के लिए जो प्रेरणा दी, वह आज भी प्रासंगिक है। परमार राजवंश के सम्पूर्ण इतिहास पर गहन शोध के बाद श्री नरेंद्रसिंह पंवार द्वारा लिखित परमार (पंवार) रत्नमाला नामक विशाल ग्रंथ का प्रकाशन एक बड़ी  उपलब्धि है।


प्रारम्भ में स्वागत भाषण एवं आयोजन की पीठिका प्रस्तुत करते हुए परमार (पंवार) राजवंश रत्नमाला वृहद ग्रंथ के लेखक इतिहासकार श्री नरेंद्रसिंह पंवार ने बताया कि उनके द्वारा परमार राजवंश के इतिहास और उनके योगदान के साथ महान सम्राट विक्रमादित्य, राजा भोज आदि से संबंधित महत्वपूर्ण शोध को नए परिप्रेक्ष्य में एक हजार से अधिक पृष्ठों के विशाल ग्रंथ परमार (पंवार) राजवंश रत्नमाला के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विक्रम विश्वविद्यालय कार्यपरिषद के सदस्य श्री राजेश सिंह कुशवाह को आदि अतिथियों का भी साफा पहनाकर सम्मान पत्र, विशाल ग्रंथ, शॉल व श्रीफल अर्पित कर सम्मानित किया गया। 

मालवा क्षेत्र के परमार (पंवार) राजवंश, महान सम्राट विक्रमादित्य, राजा भोज एवं अनेक शासकों के अविस्मरणीय योगदान पर वरिष्ठ मुद्राशास्त्री डॉ आर सी ठाकुर, कुलसचिव डॉ प्रशांत पुराणिक, कुलानुशासक प्रो शैलेंद्र कुमार शर्मा एवं पुरातिहासकार डॉ रमण सोलंकी ने प्रकाश डाला।


कार्यक्रम को महाराष्ट्र के पूर्व विधायक विजय कृष्णा जी सावंत, सावंत पटेल उत्कर्ष मंडल के सचिव श्री जे व्हाय सावंत, श्री बी डी सावंत, श्री मुकुंद राजाराम सावंत, श्री प्रथमेश मोहनराव सावंत आदि ने भी संबोधित किया।

 लेखक श्री नरेन्द्रसिंह पंवार ने परमार (पंवार) राजवंश रत्नमाला वृहद ग्रंथ भेंटकर मुद्राशास्त्री डॉ आर सी ठाकुर, डॉ प्रशांत पुराणिक, प्रो शैलेंद्र कुमार शर्मा, डॉक्टर रमण सोलंकी, डॉ ध्रुवेंद्र सिंह जोधा, डॉ अजय शर्मा आदि का सम्मान किया।

कार्यक्रम में संस्था की ओर से पूर्व विधायक श्री विजय कृष्णा जी सावंत, श्री जे व्हाय सावंत, श्री बी डी सावंत, श्री मुकुंद राजाराम सावंत, श्री प्रथमेश मोहनराव सावंत आदि का सम्मान किया गया।

अतिथियों का स्वागत राजा भोज जन कल्याण समिति मालवा के अध्यक्ष श्री नरेंद्रसिंह पंवार, उपाध्यक्ष श्री महाराज रामप्रताप सिंह, श्री महेंद्रसिंह डोडिया, श्री सुरेंद्र सिंह डोडिया, डॉ ध्रुवेंद्रसिंह जोधा, डॉ अजय शर्मा आदि ने किया। कार्यक्रम में कोंकण, गोवा, मुंबई, पुणे, रतलाम आदि सहित विभिन्न नगरों के पंवार वंश के सुधीजन एवं प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन श्री सुहास सावंत, मुंबई ने किया। आभार प्रदर्शन श्री नरेंद्र सिंह पंवार ने किया।

Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्

तृतीय पुण्य स्मरण... सादर प्रणाम ।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1003309866744766&id=395226780886414 Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bkk News Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets -  http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं