Skip to main content

विक्रम विश्वविद्यालय कार्यपरिषद् की बैठक सम्पन्न

उज्जैन विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन की कार्यपरिषद् की बैठक कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पाण्डेय ने की अध्यक्षता में दिनांक 03.नवम्बर को सम्पन्न हुई। बैठक में कार्यपरिषद् सदस्य श्री राजेश सिंह कुशवाह, डॉ. विनोद यादव, श्री सचिन दवे, श्री संजय नाहर, श्रीमती ममता बैंडवाल, डॉ. कुसुमलता निंगवाल, डॉ. पी.के.वर्मा, डॉ. दीपिका गुप्ता, डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा, डॉ. दिनेश कुमार सोनी, डॉ. स्मिता भवालकर, डॉ. गोविन्द गंधे, डॉ. शशिप्रभा जैन, डॉ. वन्दना गुप्ता, डॉ. राघवेन्द्रपाल सिंह, डॉ. हर्षा क्षीरसागर एवं कुलसचिव डॉ. प्रशान्त पुराणिक उपस्थित थे। आज आयोजित हुई कार्यपरिषद की बैठक में दिनांक 14.09.2022, के कार्य विवरण की पुष्टि की गई। शोध अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत शोध प्रबंधों के परीक्षकों की अनुशंसा के आधार पर प्रदान की गई पीएच.डी. उपाधि की सूचना ग्राह्य की गई। कृषि अध्ययनशाला के लिए एडवायजरी कमेटी गठन का निर्णय लिया गया। पांच संस्थाओं से विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा किये गये एमओयू को स्वीकार किया गया। पुस्तकालय सहायक श्रेणी 1 को उनके समक्ष उल्लेखित वेतनमान उसी संवर्ग में अंकित सहायक श्रेणी 1 के समान नियम एवं पात्रतानुसार प्रदान करने का निर्णय लिया गया। सीधी भर्ती के 5 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती किए जाने के संबंध में निर्णय लिया गया। स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में आडिटोरियम को सुसज्जित किये जाने हेतु अनुमानित व्यय रू. 50 लाख के प्रशासकीय/वित्तीय स्वीकृति दी गई। विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में वीक्षकीय कार्य में संस्था से आमंत्रित वीक्षकों को, जो संस्था के कर्मचारी नहीं है, उन्हें 100/- रू. प्रतिदिन वाहन भत्ता प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया। स्थाई कर्मियों को मंहगाई भत्ते में वद्धि किये जाने का निर्णय लिया गया। विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के इन्क्यूवेषन केन्द्र हेतु उपकरण एवं सामग्री क्रय हेतु अनुमानित राशि रूपये 27 लाख की प्रशासकीय/वित्तीय स्वीकृति दिये जाने का निर्णय लिया गया। विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में कार्यरत कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों की गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति के संबंध में गठित समिति की अनुशंसाओं को मान्य किया गया। गोपनीय विभाग में दो लोडिंग वाहन क्रय करने की स्वीकृति दी गई। विश्वविद्यालय के नियमित एवं दैनिक वेतन भोगी स्थाईकर्मी दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति दिए जाने के संबंध में निर्णय लिया गया। विश्वविद्यालय में आईयूएमएस लागू करने हेतु प्राप्त प्रस्ताव पर विचार करने के लिए समिति का गठन किए जाने का निर्णय लिया गया। कार्यपरिषद की बैठक में नैक मूल्यांकन के प्रतिवेदन के संबंध में मंथन किया गया। यह बैठक दिनांक 11 नवम्बर 2022 तक के लिये स्थगित की गई। कुलसचिव डॉ. प्रशान्त पुराणिक ने आभार व्यक्त किया।

विश्वविद्यालय कार्यपरिषद की बैठक में सभी बिंदुओं पर विचार किया गया
विक्रम विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद द्वारा कार्यसूची में दिए गए सभी बिंदुओं पर विचार के उपरांत निर्णय लिए गए। तकनीकी जानकारी प्राप्त कर शेष बिंदुओं पर इसी बैठक की निरंतरता में दिनांक 11 नवंबर को विचार के उपरांत निर्णय लिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्ट पहलू उजागर

मालवी भाषा और साहित्य : प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

MALVI BHASHA AUR SAHITYA: PROF. SHAILENDRAKUMAR SHARMA पुस्तक समीक्षा: डॉ श्वेता पंड्या Book Review : Dr. Shweta Pandya  मालवी भाषा एवं साहित्य के इतिहास की नई दिशा  लोक भाषा, लोक साहित्य और संस्कृति का मानव सभ्यता के विकास में अप्रतिम योगदान रहा है। भाषा मानव समुदाय में परस्पर सम्पर्क और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। इसी प्रकार क्षेत्र-विशेष की भाषा एवं बोलियों का अपना महत्त्व होता है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति से जुड़े विशाल वाङ्मय में मालवा प्रदेश, अपनी मालवी भाषा, साहित्य और संस्कृति के कारण महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। यहाँ की भाषा एवं लोक-संस्कृति ने  अन्य क्षेत्रों पर प्रभाव डालते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। मालवी भाषा और साहित्य के विशिष्ट विद्वानों में डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा का नाम बड़े आदर से लिया जाता है। प्रो. शर्मा हिन्दी आलोचना के आधुनिक परिदृश्य के विशिष्ट समीक्षकों में से एक हैं, जिन्होंने हिन्दी साहित्य की विविध विधाओं के साथ-साथ मालवी भाषा, लोक एवं शिष्ट साहित्य और संस्कृति की परम्परा को आलोचित - विवेचित करने का महत्त्वपूर्ण एवं सार्थक प्रयास किया है। उनकी साहित्य

हिंदी कथा साहित्य / संपादक प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा

हिंदी कथा साहित्य की भूमिका और संपादकीय के अंश : किस्से - कहानियों, कथा - गाथाओं के प्रति मनुष्य की रुचि सहस्राब्दियों पूर्व से रही है, लेकिन उपन्यास या नॉवेल और कहानी या शार्ट स्टोरी के रूप में इनका विकास पिछली दो सदियों की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। हिंदी में नए रूप में कहानी एवं उपन्यास  विधा का आविर्भाव बीसवीं शताब्दी में हुआ है। वैसे संस्कृत का कथा - साहित्य अखिल विश्व के कथा - साहित्य का जन्मदाता माना जाता है। लोक एवं जनजातीय साहित्य में कथा – वार्ता की सुदीर्घ परम्परा रही है। इधर आधुनिक हिन्दी कथा साहित्य का विकास संस्कृत - कथा - साहित्य अथवा लोक एवं जनजातीय कथाओं की समृद्ध परम्परा से न होकर, पाश्चात्य कथा साहित्य, विशेषतया अंग्रेजी साहित्य के प्रभाव रूप में हुआ है।  कहानी कथा - साहित्य का एक अन्यतम भेद और उपन्यास से अधिक लोकप्रिय साहित्य रूप है। मनुष्य के जन्म के साथ ही साथ कहानी का भी जन्म हुआ और कहानी कहना - सुनना मानव का स्वभाव बन गया। सभी प्रकार के समुदायों में कहानियाँ पाई जाती हैं। हमारे देश में तो कहानियों की सुदीर्घ और समृद्ध परंपरा रही है। वेद - उपनिषदों में वर्णित यम-यम