Skip to main content

एनआईटीटीटीआर भोपाल के निदेशक प्रो. सी. सी. त्रिपाठी ने किया मलेशिया टूर

 
भोपाल । एनआईटीटीटीआर भोपाल के निदेशक प्रोफेसर सीसी त्रिपाठी, ने मलेशिया में कोलंबो प्लान स्टाफ कॉलेज मनीला द्वारा आयोजित क्षेत्रीय कार्यक्रम “टीवीईटी स्ट्रेटेजिक प्लानिंग एंड एक्सपर्ट्स मीटिंग फॉर सीपीएससी स्ट्रेटेजिक प्लान 2023-2028” में भाग लिया। इस अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में सीपीएससी के सहभागी देशों के चुने हुए निदेशकों को रणनीतिक योजना पर विचार-विमर्श और मंथन के लिए आमंत्रित किया गया था। सीपीएससी के उद्देश्यों को मिशन और विज़न के अनुसार तैयार किया गया था। इस कार्यक्रम में सीपीएससी के स्टेक होल्डर्स की क्या अपेक्षाएं हैं इसको लेकर कार्य योजना बनाई गई एवं यह निर्णय लिया गया कि सहभागी देश, अपने यहाँ के मानव संसाधन और भौतिक बुनियादी ढाँचा का डाटाबेस तैयार करके आपस में साझा करेंगे। इस बात पर भी प्रकाश डाला गया कि भागीदार देशों के लिए एक आवश्यकता-आधारित कार्यक्रम विकसित किया जाएगा और सीपीएससी, टीवीईटी संस्थानों की क्षमता निर्माण के लिए सलाहकार के रूप में भी योगदान देगा।

कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सीपीएससी अपने सहभागी देशों में नोडल एजेंसी बनाएगी जो सरकारों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य योजनओं को जमीनी स्तर पर लागु करवा सकें। संभवत: 2023 में भोपाल या चंडीगढ़ में क्षेत्रीय कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। सीपीएससी टीवीईटी में क्षमता निर्माण के लिए विकसित देशों और फंडिंग एजेंसी के साथ साझेदारी भी करेगा। लेबर मोबिलिटी और स्किल मेपिंग को आसान बनाने के लिए कौशल-विकास की गुणवत्ता और मान्यता सुनिश्चित करने के लिए वाशिंगटन एकॉर्ड के पैटर्न पर सीपीएससी एकॉर्ड बनाने का एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। कार्यक्रम ने भागीदार देशों के भीतर नेटवर्किंग सुनिश्चित करने और टीवीईटी को मजबूत करने के लिए, आपस में सहयोग करने का मार्ग प्रशस्त किया ।

Comments

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्ट पहलू उजागर

मालवी भाषा और साहित्य : प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

MALVI BHASHA AUR SAHITYA: PROF. SHAILENDRAKUMAR SHARMA पुस्तक समीक्षा: डॉ श्वेता पंड्या Book Review : Dr. Shweta Pandya  मालवी भाषा एवं साहित्य के इतिहास की नई दिशा  लोक भाषा, लोक साहित्य और संस्कृति का मानव सभ्यता के विकास में अप्रतिम योगदान रहा है। भाषा मानव समुदाय में परस्पर सम्पर्क और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। इसी प्रकार क्षेत्र-विशेष की भाषा एवं बोलियों का अपना महत्त्व होता है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति से जुड़े विशाल वाङ्मय में मालवा प्रदेश, अपनी मालवी भाषा, साहित्य और संस्कृति के कारण महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। यहाँ की भाषा एवं लोक-संस्कृति ने  अन्य क्षेत्रों पर प्रभाव डालते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। मालवी भाषा और साहित्य के विशिष्ट विद्वानों में डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा का नाम बड़े आदर से लिया जाता है। प्रो. शर्मा हिन्दी आलोचना के आधुनिक परिदृश्य के विशिष्ट समीक्षकों में से एक हैं, जिन्होंने हिन्दी साहित्य की विविध विधाओं के साथ-साथ मालवी भाषा, लोक एवं शिष्ट साहित्य और संस्कृति की परम्परा को आलोचित - विवेचित करने का महत्त्वपूर्ण एवं सार्थक प्रयास किया है। उनकी साहित्य

हिंदी कथा साहित्य / संपादक प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा

हिंदी कथा साहित्य की भूमिका और संपादकीय के अंश : किस्से - कहानियों, कथा - गाथाओं के प्रति मनुष्य की रुचि सहस्राब्दियों पूर्व से रही है, लेकिन उपन्यास या नॉवेल और कहानी या शार्ट स्टोरी के रूप में इनका विकास पिछली दो सदियों की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। हिंदी में नए रूप में कहानी एवं उपन्यास  विधा का आविर्भाव बीसवीं शताब्दी में हुआ है। वैसे संस्कृत का कथा - साहित्य अखिल विश्व के कथा - साहित्य का जन्मदाता माना जाता है। लोक एवं जनजातीय साहित्य में कथा – वार्ता की सुदीर्घ परम्परा रही है। इधर आधुनिक हिन्दी कथा साहित्य का विकास संस्कृत - कथा - साहित्य अथवा लोक एवं जनजातीय कथाओं की समृद्ध परम्परा से न होकर, पाश्चात्य कथा साहित्य, विशेषतया अंग्रेजी साहित्य के प्रभाव रूप में हुआ है।  कहानी कथा - साहित्य का एक अन्यतम भेद और उपन्यास से अधिक लोकप्रिय साहित्य रूप है। मनुष्य के जन्म के साथ ही साथ कहानी का भी जन्म हुआ और कहानी कहना - सुनना मानव का स्वभाव बन गया। सभी प्रकार के समुदायों में कहानियाँ पाई जाती हैं। हमारे देश में तो कहानियों की सुदीर्घ और समृद्ध परंपरा रही है। वेद - उपनिषदों में वर्णित यम-यम