Skip to main content

नैक पीयर टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान महत्त्वपूर्ण सहयोग के लिए सभी सुधीजनों के प्रति कुलपति प्रो पांडेय एवं कुलसचिव डॉ पुराणिक ने हार्दिक आभार व्यक्त किया

नैक द्वारा निरीक्षण के अवसर पर अविस्मरणीय मार्गदर्शन और सहयोग करने वाले सभी सुधीजनों के प्रति आभार ज्ञापित किया कुलपति एवं कुलसचिव ने


उज्जैन । विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन में पांच सदस्यीय नैक पीयर टीम द्वारा मूल्यांकन एवं प्रत्यायन के लिए दिनांक 13 से 15 अक्टूबर तक किए गए तीन दिवसीय निरीक्षण का समापन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार पांडेय और कुलसचिव डॉ प्रशांत पुराणिक ने सभी प्रबुद्धजनों और सुधीजनों के प्रति उनके महत्त्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए हार्दिक आभार ज्ञापित किया। उन्होंने अविस्मरणीय मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रदेश के माननीय उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, माननीय पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सत्यनारायण जटिया, माननीय संसद सदस्य श्री अनिल फिरोजिया, माननीय विधायक श्री पारस चंद्र जैन एवं सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विक्रम विश्वविद्यालय कार्यपरिषद के सम्मान्य सदस्य सर्वश्री राजेश सिंह कुशवाह, श्री सचिन दवे, श्री विनोद यादव, श्री संजय नाहर, श्रीमती ममता बैण्डवाल, श्रीमती कुसुमलता निंगवाल आदि के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने आइक्यूएसी निदेशक प्रो पी के वर्मा, नैक की नोडल प्रभारी प्रो उमा शर्मा, अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा डॉ अर्पण भारद्वाज, विश्वविद्यालय के समस्त संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, आइक्यूएसी सदस्यों, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शोधकर्ताओं, अध्ययनरत विद्यार्थियों के प्रति धन्यवाद दिया। उन्होंने नैक के निरीक्षण के अवसर पर अविस्मरणीय सहयोग करने वाले विश्वविद्यालय परिवार के समस्त सुधी पूर्व छात्रों, अभिभावकों, प्रशासन, गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, संगठनों, समाजसेवी वरिष्ठजनों और युवाओं, प्रेस एवं मीडिया के समस्त सुधीजनों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।

Comments

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्ट पहलू उजागर

मालवी भाषा और साहित्य : प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

MALVI BHASHA AUR SAHITYA: PROF. SHAILENDRAKUMAR SHARMA पुस्तक समीक्षा: डॉ श्वेता पंड्या Book Review : Dr. Shweta Pandya  मालवी भाषा एवं साहित्य के इतिहास की नई दिशा  लोक भाषा, लोक साहित्य और संस्कृति का मानव सभ्यता के विकास में अप्रतिम योगदान रहा है। भाषा मानव समुदाय में परस्पर सम्पर्क और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। इसी प्रकार क्षेत्र-विशेष की भाषा एवं बोलियों का अपना महत्त्व होता है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति से जुड़े विशाल वाङ्मय में मालवा प्रदेश, अपनी मालवी भाषा, साहित्य और संस्कृति के कारण महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। यहाँ की भाषा एवं लोक-संस्कृति ने  अन्य क्षेत्रों पर प्रभाव डालते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। मालवी भाषा और साहित्य के विशिष्ट विद्वानों में डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा का नाम बड़े आदर से लिया जाता है। प्रो. शर्मा हिन्दी आलोचना के आधुनिक परिदृश्य के विशिष्ट समीक्षकों में से एक हैं, जिन्होंने हिन्दी साहित्य की विविध विधाओं के साथ-साथ मालवी भाषा, लोक एवं शिष्ट साहित्य और संस्कृति की परम्परा को आलोचित - विवेचित करने का महत्त्वपूर्ण एवं सार्थक प्रयास किया है। उनकी साहित्य

हिंदी कथा साहित्य / संपादक प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा

हिंदी कथा साहित्य की भूमिका और संपादकीय के अंश : किस्से - कहानियों, कथा - गाथाओं के प्रति मनुष्य की रुचि सहस्राब्दियों पूर्व से रही है, लेकिन उपन्यास या नॉवेल और कहानी या शार्ट स्टोरी के रूप में इनका विकास पिछली दो सदियों की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। हिंदी में नए रूप में कहानी एवं उपन्यास  विधा का आविर्भाव बीसवीं शताब्दी में हुआ है। वैसे संस्कृत का कथा - साहित्य अखिल विश्व के कथा - साहित्य का जन्मदाता माना जाता है। लोक एवं जनजातीय साहित्य में कथा – वार्ता की सुदीर्घ परम्परा रही है। इधर आधुनिक हिन्दी कथा साहित्य का विकास संस्कृत - कथा - साहित्य अथवा लोक एवं जनजातीय कथाओं की समृद्ध परम्परा से न होकर, पाश्चात्य कथा साहित्य, विशेषतया अंग्रेजी साहित्य के प्रभाव रूप में हुआ है।  कहानी कथा - साहित्य का एक अन्यतम भेद और उपन्यास से अधिक लोकप्रिय साहित्य रूप है। मनुष्य के जन्म के साथ ही साथ कहानी का भी जन्म हुआ और कहानी कहना - सुनना मानव का स्वभाव बन गया। सभी प्रकार के समुदायों में कहानियाँ पाई जाती हैं। हमारे देश में तो कहानियों की सुदीर्घ और समृद्ध परंपरा रही है। वेद - उपनिषदों में वर्णित यम-यम