Skip to main content

नई पीढ़ियों के लिए तार्किक और भावनात्मक निर्णय लेने के बीच संतुलन आवश्यक

पंडित जवाहरलाल नेहरू व्यवसाय प्रबंध संस्थान में वारविक विश्वविद्यालय,लंदन (यूके) की पूर्व छात्रा का विशिष्ट व्याख्यान

उज्जैन । आईआईसी प्रकोष्ठ, पंडित जवाहरलाल नेहरू व्यवसाय प्रबंध संस्थान, विक्रम  विश्वविद्यालय, उज्जैन ने छात्रों के लिए नई उभरती अर्थव्यवस्था में निर्णय लेते समय तर्क और भावनाओं को संतुलित करने के सामयिक मुद्दे पर एक सत्र की मेजबानी की। युवा पीढ़ी से जुड़े विभिन्न मनोविज्ञान आधारित निर्णय लेने और करिअर के मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

सुश्री वसुंधरा जैन सत्र वक्ता और उभरती लेखिका का संस्थान संकाय सदस्य, डॉ नयनतारा डामोर एवं डॉ सन्ध्या सक्सेना ने भारतीय परंपरानुरूप स्वागत किया और डॉ धर्मेंद्र मेहता, निदेशक ने लेखक के बारे में परिचय दिया। 

सुश्री वसुंधरा जैन युवा लेखक वारविक विश्वविद्यालय,लंदन (यूके) मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल अजमेर, सेंट मैरी उज्जैन की प्रतिभाशाली छात्रा हैं। वसुंधरा की हाल ही में रिलीज़ हुई किताब "द लॉजिकल रोमांटिक: रैशनल टूल्स फॉर ग्रेट रिलेशनशिप" में ऐसे टूल हैं जिनका उपयोग युवा स्वयं को समझने और रोजमर्रा की स्थितियों में बेहतर निर्णय लेने के लिए कर सकते हैं। 


सत्र में विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया जो, नई पीढ़ी के छात्रों को अधिक आत्म-जागरूक बनने, अधिक सूचित निर्णय लेने और दूसरों के साथ अपने संबंधों को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। सत्र के बाद, लेखिका ने महाराज जीवाजीराव सेंट्रल लाइब्रेरी, उज्जैन के लिए डॉ अनिल जैन और डॉ कौशिक बोस को अपनी पुस्तकों की प्रतियां भी भेंट कीं। प्रश्नोत्तरी सत्र में जेएनआईबीएम, कृषि अध्ययनशाला, अंग्रेजी अध्ययनशाला, प्रबन्धन शोधकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। विश्वविद्यालय के शोधार्थी भी उपस्थित थे। धन्यवाद एवं आभार शोधकर्ता अंकित सिंह सेन ने किया।

संस्थान के प्रो. डॉ दीपक गुप्ता, डॉ कामरान सुल्तान, डॉ सचिन राय, डॉ डी. डी. बेदिया, श्री राकेश खोती ने आईआईसी प्रकोष्ठ, पंडित जवाहरलाल नेहरू व्यवसाय प्रबंध संस्थान के इस नवाचार व्याख्यान प्रयास की सराहना करते हुए इसे स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम्स दिशा की ओर महत्वपूर्ण कदम बताया। उल्लेखनीय हैं कि इसी पुस्तक को खुशवंत सिंह लिटरेरी फेस्टिवल के आयोजकों से भी अच्छी समीक्षा मिली है।

Comments

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्ट पहलू उजागर

मालवी भाषा और साहित्य : प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

MALVI BHASHA AUR SAHITYA: PROF. SHAILENDRAKUMAR SHARMA पुस्तक समीक्षा: डॉ श्वेता पंड्या Book Review : Dr. Shweta Pandya  मालवी भाषा एवं साहित्य के इतिहास की नई दिशा  लोक भाषा, लोक साहित्य और संस्कृति का मानव सभ्यता के विकास में अप्रतिम योगदान रहा है। भाषा मानव समुदाय में परस्पर सम्पर्क और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। इसी प्रकार क्षेत्र-विशेष की भाषा एवं बोलियों का अपना महत्त्व होता है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति से जुड़े विशाल वाङ्मय में मालवा प्रदेश, अपनी मालवी भाषा, साहित्य और संस्कृति के कारण महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। यहाँ की भाषा एवं लोक-संस्कृति ने  अन्य क्षेत्रों पर प्रभाव डालते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। मालवी भाषा और साहित्य के विशिष्ट विद्वानों में डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा का नाम बड़े आदर से लिया जाता है। प्रो. शर्मा हिन्दी आलोचना के आधुनिक परिदृश्य के विशिष्ट समीक्षकों में से एक हैं, जिन्होंने हिन्दी साहित्य की विविध विधाओं के साथ-साथ मालवी भाषा, लोक एवं शिष्ट साहित्य और संस्कृति की परम्परा को आलोचित - विवेचित करने का महत्त्वपूर्ण एवं सार्थक प्रयास किया है। उनकी साहित्य

हिंदी कथा साहित्य / संपादक प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा

हिंदी कथा साहित्य की भूमिका और संपादकीय के अंश : किस्से - कहानियों, कथा - गाथाओं के प्रति मनुष्य की रुचि सहस्राब्दियों पूर्व से रही है, लेकिन उपन्यास या नॉवेल और कहानी या शार्ट स्टोरी के रूप में इनका विकास पिछली दो सदियों की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। हिंदी में नए रूप में कहानी एवं उपन्यास  विधा का आविर्भाव बीसवीं शताब्दी में हुआ है। वैसे संस्कृत का कथा - साहित्य अखिल विश्व के कथा - साहित्य का जन्मदाता माना जाता है। लोक एवं जनजातीय साहित्य में कथा – वार्ता की सुदीर्घ परम्परा रही है। इधर आधुनिक हिन्दी कथा साहित्य का विकास संस्कृत - कथा - साहित्य अथवा लोक एवं जनजातीय कथाओं की समृद्ध परम्परा से न होकर, पाश्चात्य कथा साहित्य, विशेषतया अंग्रेजी साहित्य के प्रभाव रूप में हुआ है।  कहानी कथा - साहित्य का एक अन्यतम भेद और उपन्यास से अधिक लोकप्रिय साहित्य रूप है। मनुष्य के जन्म के साथ ही साथ कहानी का भी जन्म हुआ और कहानी कहना - सुनना मानव का स्वभाव बन गया। सभी प्रकार के समुदायों में कहानियाँ पाई जाती हैं। हमारे देश में तो कहानियों की सुदीर्घ और समृद्ध परंपरा रही है। वेद - उपनिषदों में वर्णित यम-यम