Skip to main content

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस तथा भगवान धन्वन्तरि पूजन महोत्सव आज आयुर्वेद महाविद्यालय में संपन्न हुआ

उज्जैन। शासकीय धन्वन्तरि आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. जे.पी. चौरसिया ने बताया कि दिनांक 23/10/2022 रविवार को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस तथा भगवान धन्वन्तरि का पूजन आयुर्वेद महाविद्यालय में संपन्न हुआ। उन्होने बताया कि 2016 में भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा धन्वन्तरि जयंती को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इस उपलक्ष्य संपूर्ण देश में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस को सभी आयुर्वेद महाविद्यालयों में धूम-धाम से मनाया जाता है।

आज के कार्यक्रम में धन्वन्तरि पूजन में मुख्य अतिथि माननीय डॉ. मोहन यादव जी, उच्च शिक्षा मंत्री म.प्र. शासन, माननीय श्री अनिल फिरोजिया जी, सांसद उज्जैन, माननीय श्री मुकेश टटवाल जी, महापौर उज्जैन नगर निगम, माननीय श्री पारसचंद जी जैन विधायक उज्जैन उत्तर, माननीय श्री विभाष जी उपाध्याय, उपाध्यक्ष जन अभियान परिषद् म.प्र. , माननीया श्रीमती कलावती यादव, सभापति उज्जैन नगर निगम, माननीय श्री विवेक जी जोशी, शहर जिला अध्यक्ष भाजपा उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने भगवान धन्वन्तरि की उत्पत्ति तथा धन्वन्तरि जयंती के महत्व को रेखांकित करते हुए भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम के निकट स्थित धन्वन्तरि महाविद्यालय के सुरम्य परिसर तथा नवनिर्मित भवन की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा इस महाविद्यालय को अखिल भारतीय संस्थान अथवा राष्ट्रीय स्तर के आयुर्वेद संस्थान के रूप में विकसित होने की अपार संभावना पर बल दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. बी. एम. व्यास एवं डॉ. डी. के. खरे भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. वेद प्रकाश व्यास को लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजेश उइके के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान गोवा में चयनित होने पर उनका भी बिदाई सम्मान किया गया। संस्था के पूर्व छात्रों द्वारा निर्मित कराये गये भगवान धन्वन्तरि के मंदिर में अतिथियों तथा शहर के पूर्व छात्र चिकित्सकों द्वारा पूजन अर्चन किया गया। 

इस अवसर पर संस्था परिचय डॉ. ओ. पी. व्यास, भगवान धन्वन्तरि का महत्व डॉ. रामतीर्थ शर्मा द्वारा बताया गया एवं कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिरोमणि मिश्रा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम अवसर पर महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के प्राध्यापक, चिकित्सक, कर्मचारीगण तथा छात्र / छात्राऐं उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी प्रधानाचार्य डॉ. जे.पी. चौरसिया तथा मीडिया प्रभारी डॉ. प्रकाश जोशी ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्ट पहलू उजागर

मालवी भाषा और साहित्य : प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

MALVI BHASHA AUR SAHITYA: PROF. SHAILENDRAKUMAR SHARMA पुस्तक समीक्षा: डॉ श्वेता पंड्या Book Review : Dr. Shweta Pandya  मालवी भाषा एवं साहित्य के इतिहास की नई दिशा  लोक भाषा, लोक साहित्य और संस्कृति का मानव सभ्यता के विकास में अप्रतिम योगदान रहा है। भाषा मानव समुदाय में परस्पर सम्पर्क और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। इसी प्रकार क्षेत्र-विशेष की भाषा एवं बोलियों का अपना महत्त्व होता है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति से जुड़े विशाल वाङ्मय में मालवा प्रदेश, अपनी मालवी भाषा, साहित्य और संस्कृति के कारण महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। यहाँ की भाषा एवं लोक-संस्कृति ने  अन्य क्षेत्रों पर प्रभाव डालते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। मालवी भाषा और साहित्य के विशिष्ट विद्वानों में डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा का नाम बड़े आदर से लिया जाता है। प्रो. शर्मा हिन्दी आलोचना के आधुनिक परिदृश्य के विशिष्ट समीक्षकों में से एक हैं, जिन्होंने हिन्दी साहित्य की विविध विधाओं के साथ-साथ मालवी भाषा, लोक एवं शिष्ट साहित्य और संस्कृति की परम्परा को आलोचित - विवेचित करने का महत्त्वपूर्ण एवं सार्थक प्रयास किया है। उनकी साहित्य

हिंदी कथा साहित्य / संपादक प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा

हिंदी कथा साहित्य की भूमिका और संपादकीय के अंश : किस्से - कहानियों, कथा - गाथाओं के प्रति मनुष्य की रुचि सहस्राब्दियों पूर्व से रही है, लेकिन उपन्यास या नॉवेल और कहानी या शार्ट स्टोरी के रूप में इनका विकास पिछली दो सदियों की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। हिंदी में नए रूप में कहानी एवं उपन्यास  विधा का आविर्भाव बीसवीं शताब्दी में हुआ है। वैसे संस्कृत का कथा - साहित्य अखिल विश्व के कथा - साहित्य का जन्मदाता माना जाता है। लोक एवं जनजातीय साहित्य में कथा – वार्ता की सुदीर्घ परम्परा रही है। इधर आधुनिक हिन्दी कथा साहित्य का विकास संस्कृत - कथा - साहित्य अथवा लोक एवं जनजातीय कथाओं की समृद्ध परम्परा से न होकर, पाश्चात्य कथा साहित्य, विशेषतया अंग्रेजी साहित्य के प्रभाव रूप में हुआ है।  कहानी कथा - साहित्य का एक अन्यतम भेद और उपन्यास से अधिक लोकप्रिय साहित्य रूप है। मनुष्य के जन्म के साथ ही साथ कहानी का भी जन्म हुआ और कहानी कहना - सुनना मानव का स्वभाव बन गया। सभी प्रकार के समुदायों में कहानियाँ पाई जाती हैं। हमारे देश में तो कहानियों की सुदीर्घ और समृद्ध परंपरा रही है। वेद - उपनिषदों में वर्णित यम-यम