Skip to main content

राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं प्रो शर्मा का सारस्वत सम्मान 20 अक्टूबर को

पुस्तक तथा संचेतना समाचार पत्र का विमोचन उज्जैन में 

             

राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना एवं हिंदी परिवार इंदौर की इकाई उज्जैन द्वारा दिनांक 20 अक्टूबर, गुरुवार सायं 4:00 बजे प्रेस क्लब, कालिदास अकादमी के सामने सारस्वत सम्मान समारोह, राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं विमोचन कार्यक्रम आयोजित होगा। यह जानकारी राष्ट्रीय महासचिव एवं कार्यक्रम प्रभारी डॉ  प्रभु चौधरी ने देते हुए बताया कि राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के राष्ट्रीय संरक्षक डॉक्टर शैलेंद्र कुमार शर्मा कला संकायाध्यक्ष, हिंदी विभागाध्यक्ष एवं कुलानुशासक, विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के साहित्य, संस्कृति एवं क्षेत्र में बहुआयामी अवदान के लिए उनका सारस्वत अभिनन्दन करते हुए राष्ट्र गौरव सम्मानोपाधि अर्पित की जाएगी। इस समारोह में राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कार्यालय प्रभारी अभिभाषक श्रीमती प्रभा बैरागी का अभिनंदन भी किया जायेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार कवि झाबुआ के श्री यशवंत भंडारी, राष्ट्रीय संयोजक की नव प्रकाशित पुस्तक क्षणिकाएं और हाइकु संग्रह समंदर में मोती एवं संचेतना समाचार पत्र के विशेषांक का विमोचन अतिथियों द्वारा किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2022 एवं भारतीय संस्कृति पर केंद्रित राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

समारोह के मुख्य अतिथि विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के माननीय कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार पांडेय एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर जी डी अग्रवाल इंदौर होंगे। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बृजकिशोर शर्मा करेंगे। समारोह की मुख्य वक्ता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ ज्योति जैन इंदौर रहेंगी। आयोजन के विशेष अतिथि श्री रजत मेहता पार्षद एवं अध्यक्ष प्रकाश समिति, नगर निगम उज्जैन,  श्री विजय सुराणा, प्रबंध ट्रस्टी उज्जैन तथा श्रीमती पुष्पा गरोठीया भोपाल रहेंगे। 

समारोह में साहित्यकारों से उपस्थित होकर मार्गदर्शन की अपील डॉ अनिल जूनवाल, डॉ अजय शर्मा, सुश्री प्रगति बैरागी, श्रीमती हीना तिवारी, अर्चना लवानिया, कैलाश परमार, डॉ कृष्णा जोशी, ज्योति सिंह ठाकुर, संगीता केसवानी, ज्योति जलज, मनीषा खेडेकर, डॉ रश्मि पंड्या, सुश्री हेमलता शर्मा, डॉ रेखा भालेराव, डॉक्टर योगिता मेनन, प्रिया जैन, पूजा शर्मा, हेमलता तोमर, प्रिया शर्मा, कल्पना शाह, गीता पंवार, नीतू ठाकुर, रितु शर्मा, मणि माला शर्मा, रिचा तिवारी, सुनीता राठौर आदि ने की है।

Comments

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्ट पहलू उजागर

मालवी भाषा और साहित्य : प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

MALVI BHASHA AUR SAHITYA: PROF. SHAILENDRAKUMAR SHARMA पुस्तक समीक्षा: डॉ श्वेता पंड्या Book Review : Dr. Shweta Pandya  मालवी भाषा एवं साहित्य के इतिहास की नई दिशा  लोक भाषा, लोक साहित्य और संस्कृति का मानव सभ्यता के विकास में अप्रतिम योगदान रहा है। भाषा मानव समुदाय में परस्पर सम्पर्क और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। इसी प्रकार क्षेत्र-विशेष की भाषा एवं बोलियों का अपना महत्त्व होता है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति से जुड़े विशाल वाङ्मय में मालवा प्रदेश, अपनी मालवी भाषा, साहित्य और संस्कृति के कारण महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। यहाँ की भाषा एवं लोक-संस्कृति ने  अन्य क्षेत्रों पर प्रभाव डालते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। मालवी भाषा और साहित्य के विशिष्ट विद्वानों में डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा का नाम बड़े आदर से लिया जाता है। प्रो. शर्मा हिन्दी आलोचना के आधुनिक परिदृश्य के विशिष्ट समीक्षकों में से एक हैं, जिन्होंने हिन्दी साहित्य की विविध विधाओं के साथ-साथ मालवी भाषा, लोक एवं शिष्ट साहित्य और संस्कृति की परम्परा को आलोचित - विवेचित करने का महत्त्वपूर्ण एवं सार्थक प्रयास किया है। उनकी साहित्य

हिंदी कथा साहित्य / संपादक प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा

हिंदी कथा साहित्य की भूमिका और संपादकीय के अंश : किस्से - कहानियों, कथा - गाथाओं के प्रति मनुष्य की रुचि सहस्राब्दियों पूर्व से रही है, लेकिन उपन्यास या नॉवेल और कहानी या शार्ट स्टोरी के रूप में इनका विकास पिछली दो सदियों की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। हिंदी में नए रूप में कहानी एवं उपन्यास  विधा का आविर्भाव बीसवीं शताब्दी में हुआ है। वैसे संस्कृत का कथा - साहित्य अखिल विश्व के कथा - साहित्य का जन्मदाता माना जाता है। लोक एवं जनजातीय साहित्य में कथा – वार्ता की सुदीर्घ परम्परा रही है। इधर आधुनिक हिन्दी कथा साहित्य का विकास संस्कृत - कथा - साहित्य अथवा लोक एवं जनजातीय कथाओं की समृद्ध परम्परा से न होकर, पाश्चात्य कथा साहित्य, विशेषतया अंग्रेजी साहित्य के प्रभाव रूप में हुआ है।  कहानी कथा - साहित्य का एक अन्यतम भेद और उपन्यास से अधिक लोकप्रिय साहित्य रूप है। मनुष्य के जन्म के साथ ही साथ कहानी का भी जन्म हुआ और कहानी कहना - सुनना मानव का स्वभाव बन गया। सभी प्रकार के समुदायों में कहानियाँ पाई जाती हैं। हमारे देश में तो कहानियों की सुदीर्घ और समृद्ध परंपरा रही है। वेद - उपनिषदों में वर्णित यम-यम