Skip to main content

हिन्दी सप्ताह के समापन में राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी, पुस्तक का लोकार्पण भी होगा

राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना एवं मराठा मंदिर साहित्य शाखा मुम्बई का संयुक्त आयोजन राष्ट्रीय हिन्दी सप्ताह का समापन समारोह का शुभारंभ 17 सितंबर को दोपहर 2 बजे भव्य समारोह में मराठा मंदिर मुम्बई सेन्ट्रल के शिवाजी भवन में आयोजित किया जा रहा है।

यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय महासचिव डॉ. प्रभु चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना का 20वां हिन्दी दिवस का समारोह इस वर्ष मराठा मंदिर में आयोजित हो रहा है। शुभारंभ सत्र के मुख्य अतिथि प्राध्यापक डॉ. मनोहरलाल संपादक दिव्य सृष्टि, विशिष्ट अतिथि श्री संजीव निगम ‘पत्रकार‘ मुम्बई, श्री विलासराव देशमुख उपाध्यक्ष मराठा मंदिर एवं श्री प्रदीप विचारे चिटणीस अध्यक्ष साहित्य शाखा तथा अध्यक्षता श्री ब्रजकिशोर शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष उज्जैन, मुख्य वक्ता डॉ. अनसूया अग्रवाल राष्ट्रीय संयोजक महासमुंद छग, विशिष्ट वक्ता श्री यशवंत भण्डारी ‘यश‘ झाबुआ होंगे इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के महासचिव डॉ. प्रभु चौधरी के नागरी लिपि पर लेखक की पुस्तक देवनागरी लिपि तब से अब तक का मराठी भाषा में अनुवादित पुस्तक श्रीमती सुवर्णा जाधव ने अनुवाद किया है। जिसका विमोचन गत समारोह पुणे में विमोचन हुआ। पुस्तक का लोकार्पण एवं समीक्षा समारोह में अतिथियों द्वारा किया जावेगा। प्रस्तावना श्रीमती सुवर्णा जाधव राष्ट्रीय मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष पुणे, समारोह संयोजक डॉ. प्रभु चौधरी राष्ट्रीय महासचिव होंगे।


द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी विश्व में हिन्दी का बढ़ता प्रभाव विषय पर होगा। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि डॉ. रमेश यादव वरिष्ठ साहित्यकार, विशिष्ट अतिथि श्री शशिकांत आबाजी पंवार, श्री राजकुमार जैन साहित्यकार, श्री खंडू रघुनाथ मालवे, श्री यशवंत कदम विधि सलाहकार होंगे। अध्यक्षता डॉ. अलका नाईक साहित्यकार-कवयित्री, मुख्य वक्ता डॉ. अनसूया अग्रवाल राष्ट्रीय संयोजक, प्रस्तावना डॉ. प्रभु चौधरी राष्ट्रीय महासचिव प्रस्तुत करेंगे। संगोष्ठी का संयोजन डॉ. अर्चना दुबे राष्ट्रीय सचिव करेगी।


समारोह को सफल बनाने की अपील डॉ. बालासाहेब तोरस्कर, डॉ. सुजाता पाटील, डॉ. अनिल चतर्वेदी, राजकुमार यादव, डॉ. विनोद कुमार दुबे, डॉ. सुशिला पाल, सविता इंगले, दीपिका कटरे आदि ने साहित्यकारो से अनुरोध किया है।

Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्

तृतीय पुण्य स्मरण... सादर प्रणाम ।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1003309866744766&id=395226780886414 Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bkk News Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets -  http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar

चौऋषिया दिवस (नागपंचमी) पर चौऋषिया समाज विशेष, नाग पंचमी और चौऋषिया दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

चौऋषिया शब्द की उत्पत्ति और अर्थ: श्रावण मास में आने वा ली नागपंचमी को चौऋषिया दिवस के रूप में पुरे भारतवर्ष में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं। चौऋषिया शब्द की उत्पत्ति संस्कृत शब्द "चतुरशीतिः" से हुई हैं जिसका शाब्दिक अर्थ "चौरासी" होता हैं अर्थात चौऋषिया समाज चौरासी गोत्र से मिलकर बना एक जातीय समूह है। वास्तविकता में चौऋषिया, तम्बोली समाज की एक उपजाति हैं। तम्बोली शब्द की उत्पति संस्कृत शब्द "ताम्बुल" से हुई हैं जिसका अर्थ "पान" होता हैं। चौऋषिया समाज के लोगो द्वारा नागदेव को अपना कुलदेव माना जाता हैं तथा चौऋषिया समाज के लोगो को नागवंशी भी कहा जाता हैं। नागपंचमी के दिन चौऋषिया समाज द्वारा ही नागदेव की पूजा करना प्रारम्भ किया गया था तत्पश्चात सम्पूर्ण भारत में नागपंचमी पर नागदेव की पूजा की जाने लगी। नागदेव द्वारा चूहों से नागबेल (जिस पर पान उगता हैं) कि रक्षा की जाती हैं।चूहे नागबेल को खाकर नष्ट करते हैं। इस नागबेल (पान)से ही समाज के लोगो का रोजगार मिलता हैं।पान का व्यवसाय चौरसिया समाज के लोगो का मुख्य व्यवसाय हैं।इस हेतू समाज के लोगो ने अपने