Skip to main content

मध्यप्रदेश हिन्दी ग्रन्थ अकादमी के स्वर्ण जयंती वर्ष का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 30 सितंबर को विक्रम कीर्ति मंदिर में

मध्यप्रदेश हिंदी ग्रन्थ अकादमी द्वारा विक्रम विश्वविद्यालय के सहयोग से होगा अंतरराष्ट्रीय परिसंवाद

विक्रम विश्वविद्यालय को मिलेगी अकादमी के पुस्तक विक्रय केंद्र की सौगात


उज्जैन मध्यप्रदेश हिन्दी ग्रन्थ अकादमी, भोपाल के स्वर्ण जयंती वर्ष का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह तथा अंतरराष्ट्रीय परिसंवाद का आयोजन विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में 30 सितंबर 2022 को होगा। मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी के संचालक श्री अशोक कड़ेल एवं विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के कुलसचिव डॉ प्रशांत पुराणिक ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के माननीय उच्च शिक्षा मंत्री एवं मध्यप्रदेश हिंदी ग्रन्थ अकादमी के अध्यक्ष डॉ मोहन यादव जी की संकल्पना से मध्य प्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी, भोपाल का स्वर्ण जयंती समापन समारोह 30 सितंबर को विक्रम विश्वविद्यालय के विक्रम कीर्ति मंदिर में आयोजित होगा। इस अवसर पर समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण के साथ अंतरराष्ट्रीय परिसंवाद का आयोजन होगा।  परिसंवाद भारत का विकास : भारतीय भाषाएं और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर केंद्रित होगा, जिसमें देश - विदेश के अनेक विद्वान भाग लेंगे। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के माननीय उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव के कर कमलों से विक्रम विश्वविद्यालय  को मध्य प्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी के पुस्तक बिक्री केंद्र की सौगात मिलेगी। यह बिक्री  केंद्र देश के किसी भी विश्वविद्यालय में अकादमी द्वारा स्थापित अपने ढंग का प्रथम पुस्तक विक्रय केंद्र होगा। 

इस समारोह का आयोजन दिनांक 30 सितंबर को   विक्रम कीर्ति मन्दिर, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन में प्रातः काल 10 : 30 से संध्या 4 : 30 तक दो सत्रों में सम्पन्न होगा। समारोह का उद्घाटन एवं भारत का विकास : भारतीय भाषाएं और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय परिसंवाद दिनांक 30 सितंबर को प्रातः काल 10 : 30 बजे होगा, जिसके मुख्य अतिथि प्रो. अखिलेश कुमार पाण्डेय कुलपति, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन होंगे। अध्यक्षता डॉ. गोविन्द प्रसाद शर्मा अध्यक्ष, राष्ट्रीय पुस्तक न्यास दिल्ली करेंगे। विशिष्ट अतिथि श्री अशोक कड़ेल संचालक, मध्यप्रदेश हिन्दी ग्रन्थ अकादमी, भोपाल होंगे। अतिथि वक्ता डॉ. विजय कुमार सी.जी. कुलपति, महर्षि पाणिनी संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय, उज्जैन, डॉ. उमेश कुमार सिंह, निदेशक, स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश, प्रवासी साहित्यकार श्रीमती जय वर्मा नॉटिंघम, यूके एवं श्री सुरेशचन्द्र शुक्ल शरद आलोक, ऑस्लो, नॉर्वे,  होंगे। 

स्वर्ण जयंती वर्ष के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 30 सितंबर 2022 को दोपहर 2:30 बजे विक्रम कीर्ति मंदिर में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मोहन यादव, माननीय मंत्री, मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग एवं अध्यक्ष, मध्यप्रदेश हिन्दी ग्रन्थ अकादमी, भोपाल होंगे। अध्यक्षता श्री अशोक कड़ेल संचालक, मध्यप्रदेश हिन्दी ग्रन्थ अकादमी, भोपाल करेंगे। विशिष्ट अतिथि प्रो. अखिलेश कुमार पाण्डेय कुलपति, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन होंगे। कार्यक्रम स्थल पर मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी द्वारा प्रकाशित पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

समारोह के एक दिवस पूर्व 29 सितंबर को राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिभागी विद्यार्थी भाग लेंगे। मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी अनेक दशकों से हिंदी माध्यम से उच्च स्तरीय पाठ्य पुस्तकों और संदर्भ ग्रंथों का प्रकाशन कर रही है। इसके स्वर्ण जयंती के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम विक्रम विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित किया गया है। आयोजन में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े सभी प्रबुद्ध जनों, गणमान्य नागरिकों, शोधार्थी और विद्यार्थियों से इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सफल बनाने का आह्वान अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा डॉ अर्पण भारद्वाज, कुलानुशासक प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा, डॉ रमण सोलंकी एवं श्री रामविश्वास कुशवाहा, सहायक संचालक, मध्यप्रदेश हिंदी ग्रन्थ अकादमी ने किया है।

Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्

तृतीय पुण्य स्मरण... सादर प्रणाम ।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1003309866744766&id=395226780886414 Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bkk News Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets -  http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar

चौऋषिया दिवस (नागपंचमी) पर चौऋषिया समाज विशेष, नाग पंचमी और चौऋषिया दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

चौऋषिया शब्द की उत्पत्ति और अर्थ: श्रावण मास में आने वा ली नागपंचमी को चौऋषिया दिवस के रूप में पुरे भारतवर्ष में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं। चौऋषिया शब्द की उत्पत्ति संस्कृत शब्द "चतुरशीतिः" से हुई हैं जिसका शाब्दिक अर्थ "चौरासी" होता हैं अर्थात चौऋषिया समाज चौरासी गोत्र से मिलकर बना एक जातीय समूह है। वास्तविकता में चौऋषिया, तम्बोली समाज की एक उपजाति हैं। तम्बोली शब्द की उत्पति संस्कृत शब्द "ताम्बुल" से हुई हैं जिसका अर्थ "पान" होता हैं। चौऋषिया समाज के लोगो द्वारा नागदेव को अपना कुलदेव माना जाता हैं तथा चौऋषिया समाज के लोगो को नागवंशी भी कहा जाता हैं। नागपंचमी के दिन चौऋषिया समाज द्वारा ही नागदेव की पूजा करना प्रारम्भ किया गया था तत्पश्चात सम्पूर्ण भारत में नागपंचमी पर नागदेव की पूजा की जाने लगी। नागदेव द्वारा चूहों से नागबेल (जिस पर पान उगता हैं) कि रक्षा की जाती हैं।चूहे नागबेल को खाकर नष्ट करते हैं। इस नागबेल (पान)से ही समाज के लोगो का रोजगार मिलता हैं।पान का व्यवसाय चौरसिया समाज के लोगो का मुख्य व्यवसाय हैं।इस हेतू समाज के लोगो ने अपने