स्वतंत्रता दिवस पर हुए कई आयोजन
भोपाल। एनआईटीटीटीआर भोपाल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। अध्यक्ष संचालक मंडल श्री सी.पी. शर्मा ने राष्ट्रध्वज फहराया तथा अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस लोगों में देश भक्ति की भावना पैदा करता है। यह लोगों को एकजुट करता है और उन्हें यह महसूस कराता है कि हम एक राष्ट्र हैं, जहां कई अलग अलग भाषाएं धर्म और सांस्कृतिक मूल्य हैं। अनेकता में एकता भारत का प्रमुख सारतत्व और शक्ति है। तिरंगे के नीचे ही भारत के समस्त धर्म एवं संप्रदाय के लोगों की प्रगति संभव हैं।
संस्थान के निदेशक श्री सी.सी. त्रिपाठी जी ने कहा कि हर घर तिरंगा के साथ ही आज ऐसा लग रहा कि हर दिल में तिरंगा है। सारा देश आज़ादी के जश्न में डूबा हैं और शायद यही इस पर्व की सार्थकता भी है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निटर परिवार के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं राष्ट्रगीतों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर संस्थान के संकाय, अधिकारी, कर्मचारी एवं निटर परिवार के सदस्य बच्चों सहित उपस्थित थे।
Comments