एनआईटीटीटीआर भोपाल कैंपस में तिरंगा रैली निकली
भोपाल। “आज़ादी का अमृत महोत्सव" के अवसर पर निटर भोपाल कैंपस में तिरंगा रैली निकाली गयी इस रैली में निटर के निदेशक प्रो. सी. सी. त्रिपाठी सहित संस्थान परिवार के सदस्यों एवं बच्चों ने उत्साह के साथ सहभागिता की।
इस अवसर पर प्रो. सी. सी. त्रिपाठी ने संकाय सदस्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों व उनके परिवारों को आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने एवं इसमे भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रप्रेम का एक अनूठा यज्ञ है, तिरंगे को गर्व और गौरव से फहराएं।
Comments