27 जून को अखिल भारतीय बैंक हड़ताल
भोपाल। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस,जो कि बैंकिंग उद्योग के शत प्रतिशत बैंक कर्मचारी- अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करता है,के आह्वान पर देशभर के दस लाख से ज्यादा बैंक कर्मी भारतीय बैंक संघ से अपनी जायज मांगों के शीघ्र निराकरण को लेकर आंदोलित एवं आक्रोशित हैं। उनकी मांग है कि - *पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की शुरुआत करो, पेंशन अपडेशन करो, राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) को समाप्त कर डी ए लिंक्ड पुरानी पेंशन योजना बहाल करो,शेष लंबित मुद्दों का निराकरण करो, कैथोलिक सीरियन बैंक एवं डीबीएस बैंक (लक्ष्मी विलास बैंक) में वेतन संशोधन का विस्तार करो* आदि। इसी तारतम्य मैं राजधानी भोपाल की विभिन्न बैंकों के सैकड़ों बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी आज शाम 6:00 बजे अरेरा हिल्स भोपाल स्थित यूको बैंक के जोनल ऑफिस के सामने एकत्रित हुए। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी कर प्रभावी प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के पश्चात सभा हुई जिसे फोरम के पदाधिकारियों _वी के शर्मा, संजीव सबलोक,अरुण भगोलीवाल, संजय कुदेशिया, नजीर कुरेशी, मदन जैन,डी के पोद्दार, नलिन शर्मा, वी एस नेगी, सुनील सिंह, जे पी झवर, आशीष तिवारी, गुणशेखरन, धर्मेद्र श्रीवास्तव, देवेंद्र खरे, दीपक शुक्ला, मिलिंद डेकाटे, भगवान स्वरूप कुशवाह,प्रवीण मेघानी, अशोक पंचोली, गोवर्धन मिश्रा, तपन व्यास_ आदि ने संबोधित किया। वक्ताओं ने बताया कि भारतीय बैंक संघ के पास काफी समय से बैंक कर्मियों की मांगे लंबित हैं लेकिन यह दुर्भाग्य का विषय है कि जानबूझकर मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने भारतीय बैंक संघ को आगाह किया कि उनकी लंबित मांगों का निराकरण शीघ्र किया जाए अन्यथा देशभर के दस लाख बैंक कर्मचारी एवं अधिकारियों द्वारा 27 जून 2022 को अखिल भारतीय बैंक हड़ताल की जाएगी। उन्होंने समस्त बैंक कर्मियों से हड़ताल को सफल बनाने की अपील की।
प्रदर्शन में उपस्थित विभिन्न बैंकों के अधिकारी - कर्मचारी संगठनों एवं यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के पदाधिकारियों साथी वी के शर्मा, संजीव सबलोक ,अरुण भगोलीवाल, मदन जैन,दीपक रत्न शर्मा, नजीर कुरेशी, नलिन शर्मा, आशीष तिवारी, डी के पोद्दार,दीपक शुक्ला ,जे पी झंवर, एम जी शिंदे,एम एस जयशंकर, संजय कुदेशिया, संदीप चौबे , वी एस नैगी,संतोष जैन, सुनील सिंह, अम्बर नायक, गुणशेखरण,जे पी दुबे,प्रभात खरे,अशोक पंचोली,सत्येंद्र चौरसिया, देवेंद्र खरे, श्रीपाद घोटनकर,महेश जिग्यासी, किशन खैराजानी,जे डी मलिक, सतीश चौबे, देवेंद्र मीणा, अनिल मरोती, अमिताभ चटर्जी, गोपाल राठौर, आर के हीरा, श्याम रेनवाल, अविनाश धमीजा, राजेश तोमर, शाहिद भाई, शालिनी प्रजापति, अपूर्वा डेकाटे, कीर्ति शर्मा, करण उटवानी, पूर्वा शर्मा, समीर भाई, अनिमेष कुमार, रवि रंजन सिह, दर्शन भाई, तपन व्यास,जी पी चांदवानी, सितांशु शेखर,प्रदीप बिलाला, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, प्रवीण मेघानी, बसंत जोशी, शोभित वाडेल, अमित शर्मा, सिद्धार्थ सिंह, श्रीमती सुनीता वर्मा, श्रीमती शुभ प्रभा गुप्ता ,सनी श्रीवास्तव, वैभव गुप्ता, कैलाश माखीजानी, अवध वर्मा, प्रदीप कटारिया, तिलक परिहार, महेश छावरिया,, दिनेश झा, पंकज चौबे,जी बी आणेकर, अमित गुप्ता भगवान स्वरूप कुशवाहा, संजय अहिरवार,रमेश सिंह, मिलिंद डे काटे, नदीम अफाक, मनीष वोरा, गजेंद्र सराफ ,हरीश अग्रवाल, आलोक जैन,स्वराज सिंह सिसोदिया, बाबूलाल राठौर,विश्वामित्र दुबे, रितेश शर्मा, कमलेश बरमैया,कृष्णा पांडे, संदीप दलवी, अभिषेक सिंह,महेंद्र गुप्ता, सुदेश कल्याणे, मोहन कल्याणे,सुनील देसाई, संतोष संतोष मालवीय, पुरुषोत्तम नाथानी, जगदीश चांदवानी, अनिल जैन, राम चौरसिया, विवेक मालवीय, राज भारती, आदित्य श्रीवास्तव, दीपक बरेठा, जयपाल भाई, संतोष सूर्यवंशी, देवेंद्र भाई, ललित भाई, कुशाल भाई, संजय बाथम, दीपक बंसोड़, निखिल कल्याणी, दीपक सिंह निगम, मनीष गुमानी,कुलदीप स्वर्णकार, मिलिंद डेकाटे, आनंद अग्रवाल, अवंती श्याम, मंगेश दवांदे,विशाल धमेजा,वीरेंद्र भरद्वाज, अविनाश चिन्चोरे, मुकेश प्रजापति,संजय धान, शैलेंद्र नरवरे, इमरत मुन्ना रायकवार,मयंक गुप्ता,योगेश मनुजा, आर के निगम, तरुण थवरे, रामकुमार साहू, अनुपम त्रिवेदी, रविकांत गुप्ता, के सी लाल,बी एल पुष्पद,विनय नेमा,आर एस हथिया, उमेश शाक्या, आदि ने समस्त बैंक कर्मियों से 27 जून 2022 की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है।
Comments