बायोलॉजी से बायोटेक्नोलॉजी विषय पर व्याख्यान होगा 10 जून को
उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय की प्राणिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी अध्ययनशाला में दिनांक 10 जून 2022 को मध्याह्न 12 बजे विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन रखा गया है, जिसमें हैदराबाद की उस्मानिया विश्वविद्यालय के प्राध्यापक प्रोफेसर सी. मनोहराचारी छात्रों को "बायोलॉजी से बायोटेक्नोलॉजी" विषय पर व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार पांडेय करेंगे।
प्राणिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी अध्ययनशाला द्वारा दिनांक 10 जून 2022 को विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद के प्रोफेसर सी. मनोहराचारी द्वारा छात्रों को "बायोलॉजी से बायोटेक्नोलॉजी" विषय पर विशिष्ट व्याख्यान दिया जायेगा। प्राणिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी अध्ययनशाला के विभागाध्यक्ष डॉ सलिल सिंह ने बताया कि प्रो मनोजचIरी वर्त्तमान में नेशनल साइंस अकादमी में वरिष्ठ वैज्ञानिक के रूप में पदस्थ है। पूर्व में यह ओरिएण्टल विश्वविद्यालय इंदौर के कुलपति रह चुके है। कार्यक्रम के आयोजक सचिव डॉ अरविन्द शुक्ल एवं डॉ शिवि भसीन ने बताया प्रोफेसर मनोजचIरी एक जाने माने कवक वैज्ञानिक है, जिन्होंने लगभग 650 शोध पत्र लिखे है और 50 से अधिक छात्रों को पी. एच. डी. में मार्गदर्शित किया है। उन्होंने कवक के 50 से अधिक जेनरा बताये है एवं 82 नई स्पेसीज कि पहचान की है। विक्रम विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रोफेसर शैलेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय के यशस्वी कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार पांडेय के अथक प्रयासों से विश्वविद्यालय के कई विभाग इस प्रकार के विशिष्ट व्याख्यानों का आयोजन करते हैं जो कि छात्रों के सम्पूर्ण विकास के लिए आवश्यक है।
Comments