उज्जैन। खेल मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम हेतु वाणिज्य अध्ययनशाला, विक्रम विश्वविद्यालय में कार्यरत इंटरनेशनल अंपायर डॉ आशीष मेहता को मल्लखंब के तकनीकी विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित किया है। चैंपियनशिप 8 जून से 12 जून तक पंचकूला, हरियाणा में आयोजित की गई।
यह जानकारी राष्ट्रीय खिलाड़ी श्री मनोहर सिंह डोडिया ने देते हुए बताया कि, चैंपियनशिप में देश की श्रेष्ठ चयनित टीमें हिस्सा लेंगी। उल्लेखनीय है कि, डॉ. मेहता 150 से अधिक अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं राज्य स्पर्धाओं में अंपायर की भूमिका निभा चुके हैं। इन्हें मध्यप्रदेश शासन द्वारा राज्य के सर्वोच्च खेल अलंकरण विक्रम अवार्ड एवं शिखर अलंकरण विश्वामित्र अवार्ड सहित देशभर में कई विशिष्ट पुरुस्कारों से सम्मानित किया गया है। डॉ मेहता की इस उपलब्धि पर विभागाध्यक्ष डॉ एस. के. मिश्रा, डॉ एस. के. भारल, डॉ नागेश पाराशर, डॉ रुचिका खंडेलवाल, डॉ नेहा माथुर, डॉ अनुभा गुप्ता, डॉ परिमिता सिंह, डॉ कायनात तवर ने शुभकामनाएं देकर बधाई दी।
Comments