Skip to main content

जीव विज्ञान संकाय विभाग द्वारा जैवविविधता दिवस के अवसर पर वैज्ञानिक कार्यक्रमों एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन सम्पन्न

विक्रम विश्वविद्यालय में मनाया गया जैव विविधता दिवस 

उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय के जीव-विज्ञान संकाय द्वारा जैव विविधता दिवस के अवसर पर जैव विविधता से जुड़े वैज्ञानिक कार्यक्रमों (साइंटिफिक इवेंट) तथा राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया, जिसमें हायर सेकेंडरी, बी. एससी. एवं एम एससी जीव विज्ञान संकाय के 125 से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की। 

जैव विविधता संरक्षण का आशय, प्रकृति में उपस्थित विविध जीव-जंतु, प्रजातियों एवं अन्य जैव संसाधनों को संरक्षण प्रदान करना है। पारिस्थितिक संतुलन एवं मानव जीवन की आवश्यकतओं की अबाध आपूर्ति के लिए जैव विविधता का होना आवश्यक है। जैव विभिन्नता में वन्य जीवन और प्रजातियों की अधिकता है। यह कार्य और रूप से तो अलग है, लेकिन इनमे पारस्परिक सामंजस्य है। इस ग्रह पर लाखों जीवों के साथ हम रहते हैं। इसमें सूक्ष्म से लेकर हाथी आदि सभी प्राणी सम्मिलित है। यह संपूर्ण निवास जहाँ हम रहते हैं, जैव विविधता है। पृथ्वी पर करोड़ों सालों से महासागरों की गहराई से लेकर पर्वतों के शिखरों, मरुस्थल, मैदानों, नदियों के आँचल में जीवन फल-फूल रहा है। पृथ्वी पर लाखों प्रकार के जीव-जंतु, वनस्पति, जीवाणु आदि पाए जाते हैं। इन सभी जीवों की विविधता ही जैव विविधता कहलाती है। जैव-विविधता की कमी होने से ही प्राकृतिक आपदाएं जैसे- बाढ़, सूखा, आंधी-तूफान की संभावना बढ़ जाती है। ग्लोबल वार्मिंग का संकट, हम सब झेल ही रहे हैं। ऐसा पर्यावरण पर ध्यान नहीं देने और अधिक ऊर्जा खपाने तथा प्राकृतिक जैव विविधता को संरक्षण नहीं देने के कारण है। इसी कारण आज जैव विविधता के लिए विश्व सचेत है और इसी भावना को विद्यार्थियों में प्रवाहित करने के लिए विक्रम विश्विद्यालय के जीव संकाय विभाग ने विद्यार्थियों के लिए साइंटिफिक इवेंट एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 23 एवं 24 मई को प्राणिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी अध्ययनशाला में किया जिसमें 125 से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की

जीव संकाय विभाग के संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर डी एम कुमावत एवं प्राणिकी एवं जीव-प्रौद्योगिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सलिल सिंह ने बताया कि  दिनांक  24 मई को इस साइंटिफिक इवेंट का पुरस्कार वितरण समारोह होगा तथा इस इवेंट में भाग लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को सहभागिता का प्रमाणपत्र एवं विजेता को पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। कार्यक्रम के सचिव डॉ  अरविन्द शुक्ल, डॉ शिवि भसीन एवं डॉ गरिमा शर्मा ने बताया की छात्रों में जीव-विविधता की जानकारी एवं उसकी संरक्षण के तरीकों के बारे में समझने के लिए दिनांक 24 मई को प्राणिकी एवं जीव प्रौद्योगिकी अध्धयनशाला में विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमे डॉ किरण बिसेन (डीएफओ, फारेस्ट), श्री मनोज  अग्रवाल (ए पी सी सी एफ) एवं डॉ आर. सी. वर्मा ( पूर्व प्राचार्य वनस्पतिकी अध्ययनशाला विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन) द्वारा छात्रों को जैव विविधता एवं उसके संरक्षण के बारे में बताया जायेगा ।

विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि भारत का भूभाग दुनिया में केवल 2.5% हिस्सेदारी रखता है, लेकिन यहां दुनिया के 14% जीव-जंतु-वनस्पति पाए जाते हैं। भारत में 2546 प्रकार की खारे व मीठे जल की मछलियां, 198 प्रकार के उभयचर मेंढक, कछुआ जैसे जीव जो जल-थल दोनों में निवास कर सकते हैं। यहां 1331 प्रकार के पक्षी, 408 प्रकार के सरीसृप, 430 स्तनधारी प्रकार के जीव पाए जाते हैं। साथ ही 50000 तरह की वनस्पतियां एवं 15000 प्रकार के फूल भी हमारी भूमि पर पाए जाते हैं। ये तो प्रजातियां हैं, फिर इनकी उप्रजातियों की संख्या लाखों में पहुंच जाती है और हमारे विद्यार्थियों को इस देश कि जैव-विविधता एवं उसके संरक्षण के बारे में विस्तार से पता होना चाहिए, जिसके लिए विद्यार्थियों का ऐसी संगोष्ठियों में भाग लेते रहना अवाश्यक है 

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ प्रशांत पुराणिक ने बताया कि पृथ्वी पर जीवन कि विविधता ही जैव विविधता है, जिसके संरक्षण के लिए विश्वविद्यालय ने समय-समय पर महत्वपूर्ण कदम उठाये  है।

प्रोफेसर शैलेन्द्र कुमार शर्मा, कुलानुशासक विक्रम विश्वविद्यालय ने बताया कि विश्वविद्यालय ने माननीय  कुलपति जी के मार्गदर्शन में जैव-विविधता के संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। इसी वर्ष विश्वविद्यालय ने कई संस्थाओ के साथ मिलकर वृक्षारोपण में सक्रिय भूमिका निभाई है। जैव विविधता दिवस के अवसर पर मनाये जा रहे इस कार्यक्रम में जीव विज्ञान संकाय के शिक्षकगण डॉ जगदीश शर्मा, डॉ निहाल सिंह, डॉ पराग दलाल, डॉ मुकेश वाणी, डॉ संतोष कुमार ठाकुर, डॉ स्मिता सोलंकी, श्री आशीष पाटीदार, कुमारी वर्षा पटेल, कुमारी रीना परमार, कुमारी आकांशा ठाकुर एवं कुमारी पूर्णिमा त्रिपाठी उपस्थित थे।

Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती ...

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं...

दुर्गादास राठौड़ : जिण पल दुर्गो जलमियो धन बा मांझल रात - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

अमरवीर दुर्गादास राठौड़ : जिण पल दुर्गो जलमियो धन बा मांझल रात। - प्रो शैलेन्द्रकुमार शर्मा माई ऐड़ा पूत जण, जेहड़ा दुरगादास। मार मंडासो थामियो, बिण थम्बा आकास।। आठ पहर चौसठ घड़ी घुड़ले ऊपर वास। सैल अणी हूँ सेंकतो बाटी दुर्गादास।। भारत भूमि के पुण्य प्रतापी वीरों में दुर्गादास राठौड़ (13 अगस्त 1638 – 22 नवम्बर 1718)  के नाम-रूप का स्मरण आते ही अपूर्व रोमांच भर आता है। भारतीय इतिहास का एक ऐसा अमर वीर, जो स्वदेशाभिमान और स्वाधीनता का पर्याय है, जो प्रलोभन और पलायन से परे प्रतिकार और उत्सर्ग को अपने जीवन की सार्थकता मानता है। दुर्गादास राठौड़ सही अर्थों में राष्ट्र परायणता के पूरे इतिहास में अनन्य, अनोखे हैं। इसीलिए लोक कण्ठ पर यह बार बार दोहराया जाता है कि हे माताओ! तुम्हारी कोख से दुर्गादास जैसा पुत्र जन्मे, जिसने अकेले बिना खम्भों के मात्र अपनी पगड़ी की गेंडुरी (बोझ उठाने के लिए सिर पर रखी जाने वाली गोल गद्देदार वस्तु) पर आकाश को अपने सिर पर थाम लिया था। या फिर लोक उस दुर्गादास को याद करता है, जो राजमहलों में नहीं,  वरन् आठों पहर और चौंसठ घड़ी घोड़े पर वास करता है और उस पर ही बैठकर बाट...