उज्जैन । भारत तिब्बत समन्वय संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों की सहमति के उपरांत मल्लखंभ एवं योग के राष्ट्रीय चैम्पियन विक्रम अवार्ड व विश्वामित्र अवार्ड से अलंकृत डॉ. आशीष मेहता को भारत तिब्बत समन्वय संघ में कीड़ा प्रभाग का राष्ट्रीय सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
यह जानकारी देते हुए भारत तिब्बत समन्वय संघ के मालवा प्रांत अध्यक्ष शिवेंद्र तिवारी ने बताया कि भारत तिब्बत समन्वय संघ के केंद्रीय संरक्षक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, केंद्रीय संयोजक हेमेंद्र प्रताप सिंह तोमर,राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. प्रयाग दत्त जुयाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री नरेंद्र पाल सिंह भदौरिया, राष्ट्रीय महामंत्री विजय मान व अरविंद्र केसरी ने डॉ मेहता को संघ की केंद्रीय टीम में महत्वपूर्ण स्थान दिया है। डॉ मेहता के भारत तिब्बत समन्वय संघ से जुड़ने के बाद पूरे मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु पूरे भारत मे भारत तिब्बत समन्वय संघ के कार्य विस्तार में गति आएगी।
डॉ मेहता के क्रीड़ा प्रभाग में राष्ट्रीय सह-संयोजक नियुक्त होने पर उन्हें भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय मंत्री प्रकाश रत्नापारखी, महिला विभाग की राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री राजो मालवीय, केंद्रीय परामर्श दात्री समिति सदस्य एवं सांसद अनिल फिरोजिया, प्रांत महामंत्री निर्माण सोलंकी, उज्जैन के अध्यक्ष मयूर अग्रवाल, महामंत्री राजेश व्यास, युवा विभाग प्रांत अध्यक्ष आशुतोष मीणा, प्रांत महामंत्री दीपक भदोरिया, प्रदीप अग्रवाल, महिला विभाग प्रांत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कटारिया, महामंत्री श्रीमती आरती जायसवाल ,धर्म संस्कृति पुनरुत्थान प्रभाग प्रांत संयोजक केसर सिंह पटेल, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य नीलेश राव खोयरे आदि ने बधाई देकर केंद्रीय पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।
Comments