Skip to main content

सवाल उठाने के साथ जवाब भी तलाशे मीडिया : प्रो. संजय द्विवेदी, महानिदेशक, भारतीय जन संचार संस्थान

'अखिल भारतीय समाधान मूलक मीडिया अभियान' का दिल्ली में हुआ शुभारंभ

नई दिल्ली, सोमवार, 14 फरवरी, 2022 । भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने समाधान परक पत्रकारिता की जरूरत पर बल देते हुए कहा है कि, मीडिया का कर्तव्य सिर्फ सवाल उठाना नहीं, बल्कि सवालों का जवाब तलाशना भी है। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभाग द्वारा शुरू किए गए 'अखिल भारतीय समाधान मूलक मीडिया अभियान' का शुभारंभ करते हुए प्रो. द्विवेदी ने यह विचार व्यक्त किए। यह अभियान आईआईएमसी के सहयोग से दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में चलाया जाएगा। इसके तहत दिल्ली एवं एनसीआर क्षेत्र में कार्यरत मीडियाकर्मियों को आध्यात्मिकता, मानवीय मूल्य एवं स्वस्थ और सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रो. द्विवेदी ने कहा कि, आज समाज में नैतिक मूल्यों की गिरावट हुई है। इसकी रोकथाम के लिए पारिवारिक, सामाजिक, शैक्षणिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों की जागृति आवश्यक है। इसमें मीडिया महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। उन्होंने कहा कि, मीडिया का काम सिर्फ सूचना देना या मनोरंजन करना नहीं, बल्कि जनता को सही मूल्यों की शिक्षा देना भी है, जिससे समाज में आ रही नैतिक गिरावट की रोकथाम हो सकेगी।

अभियान की सहभागी संस्था कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति प्रो. बल्देव भाई शर्मा ने कहा कि, किसी भी समस्या का समाधन नकारात्मकता से नहीं, सकारात्मकता से होता है और यही कार्य ब्रह्माकुमारी संस्था राजयोग की शिक्षा देकर कर रही है। उन्होंने कहा कि, नए पत्रकारों को समाधान परक पत्रकारिता की शिक्षा देकर समृद्ध भारत बनाने में योगदान दिया जा सकता है।
इस अवसर पर माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल के कुलपति प्रो. के. जी. सुरेश ने वीडियो संदेश में कहा कि, समाधान मूलक मीडिया अभियान समय की मांग है। उन्होंने कहा कि, कई समस्याओं का समाधान सरकार कर सकती है। मीडिया का काम है सही की सराहना करना, कमियों को उजागर करना और साथ ही समाधान पेश करना, जिससे मीडिया का एक सकारात्मक रूप दिखाई देगा।
अभियान के शुभारंभ के अवसर पर अपने शुभकामना संदेश में दूरदर्शन के महानिदेशक श्री मयंक अग्रवाल ने कहा कि, यह अभियान अवश्य ही एक सशक्त व समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में कार्य करने हेतु मीडियाकर्मियों को प्रेरित करेगा। वरिष्ठ पत्रकार श्री एन. के. सिंह ने कहा कि, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक शक्ति द्वारा मीडियाकर्मियों को सकारात्मक मानसिकता एवं जीवनशैली की ओर प्रेरित किया जा सकता है। इस दिशा में ब्रह्माकुमारी जैसे आध्यात्मिक संगठनों की भूमिका व योगदान बेहद महत्वपूर्ण है।

समाचार एजेंसी यूएनआई के मुख्य संपादक श्री अजय कौल ने कहा कि, मीडिया शक्तिशाली और जिम्मेदार है। उसे यह सोचना होगा कि वह समाज को क्या देना चाहता है। साथ ही उसे ये भी ध्यान रखना होगा कि, उनके समाचार का क्या प्रभाव समाज पर पड़ रहा है। एनएनआई के एचआर डायरेक्टर कैप्टन महेश भाकुनी ने कहा कि, आध्यात्मिकता ही सच्चा अमृत है, जिसे अध्यात्मिक ज्ञान और राजयोग द्वारा आत्मसात किया जा सकता है और अपने जीवन, समाज और देश को बेहतर बनाया जा सकता है।
इस मौके पर ब्रह्माकुमारी संस्था के गुरुग्राम स्थित ओमशांति रिट्रीट सेंटर की निदेशिका राजयोगिनी बीके आशा ने कहा कि, वर्तमान समय में मीडिया में सकारात्मकता की वृद्धि हुई है। सकारात्मक मीडिया से ही देश समृद्ध होगा। जब पत्रकारिता में आध्यात्मिकता का समावेश होगा, तब भारत विश्व गुरु कहलाएगा। वहीं, राजयोगिनी बीके शुक्ला ने कहा कि जब तक मन, वचन और कर्म में पवित्रता, सद्भाव एवं सहयोग की भावना जागृत नहीं होती है, तब तक भारत समद्ध नहीं हो सकता।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी मीडिया प्रभाग की दिल्ली क्षेत्रीय संचालिका बीके सुनीता ने मीडियाकर्मियों को राजयोग मैडिटेशन करा कर आंतरिक शांति और शक्ति का अनुभव कराया। समारोह का संचालन डॉ. सविता मुदगल ने किया एवं स्वागत भाषण मीडिया प्रभाग के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बीके सुशांत ने दिया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. प्रमोद कुमार ने किया।
● राधेश्याम चौऋषिया, सम्पादक

Comments

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्ट पहलू उजागर

मालवी भाषा और साहित्य : प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

MALVI BHASHA AUR SAHITYA: PROF. SHAILENDRAKUMAR SHARMA पुस्तक समीक्षा: डॉ श्वेता पंड्या Book Review : Dr. Shweta Pandya  मालवी भाषा एवं साहित्य के इतिहास की नई दिशा  लोक भाषा, लोक साहित्य और संस्कृति का मानव सभ्यता के विकास में अप्रतिम योगदान रहा है। भाषा मानव समुदाय में परस्पर सम्पर्क और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। इसी प्रकार क्षेत्र-विशेष की भाषा एवं बोलियों का अपना महत्त्व होता है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति से जुड़े विशाल वाङ्मय में मालवा प्रदेश, अपनी मालवी भाषा, साहित्य और संस्कृति के कारण महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। यहाँ की भाषा एवं लोक-संस्कृति ने  अन्य क्षेत्रों पर प्रभाव डालते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। मालवी भाषा और साहित्य के विशिष्ट विद्वानों में डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा का नाम बड़े आदर से लिया जाता है। प्रो. शर्मा हिन्दी आलोचना के आधुनिक परिदृश्य के विशिष्ट समीक्षकों में से एक हैं, जिन्होंने हिन्दी साहित्य की विविध विधाओं के साथ-साथ मालवी भाषा, लोक एवं शिष्ट साहित्य और संस्कृति की परम्परा को आलोचित - विवेचित करने का महत्त्वपूर्ण एवं सार्थक प्रयास किया है। उनकी साहित्य

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं द