Skip to main content

राष्ट्रीय सेवा योजना का विश्वविद्यालय स्तरीय पुरस्कार विक्रम विश्वविद्यालय को

विक्रम विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ प्रशांत पुराणिक ग्रहण करेंगे सम्मान

 

उज्जैन : मध्य प्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा मध्यप्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन भोपाल में किया जाएगा।  राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह का आयोजन माननीय उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव जी के मुख्य आतिथ्य ज्ञान विज्ञान भवन, बरकतुल्ला विश्वविद्यालय, होशंगाबाद रोड़, भोपाल में दिनांक 24 जनवरी 2022 को दोपहर 12 बजे से आयोजित किया गया है। इस समारोह में मध्यप्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना वर्ष 2018-19 के लिए विश्वविद्यालय स्तर का पुरस्कार, विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन को प्राप्त होगा, जिसे विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं रासेयो समन्वयक डॉ प्रशांत पुराणिक ग्रहण करेंगे। विक्रम विश्वविद्यालय के अनेक कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवको को भी विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। आयोजन में  चयनित कार्यक्रम अधिकारी के साथ ही संस्था प्राचार्य का सम्मान किया जायेगा। 

विक्रम विश्वविद्यालय की ओर से पुरस्कार अर्जित करने वाले लोगों में मध्यप्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय पुरस्कार /प्रशस्ति 2017-18 के लिए श्री नेमीचन्द सांखला, कार्यक्रम अधिकारी एवं संस्था प्राचार्य, जे.एन.एस. शा. महावि. शुजालपुर, श्री सुरेश जीनवाल कार्यक्रम अधिकारी एवं संस्था प्राचार्य शा. पॉलिटेक्निक महावि. उज्जैन, श्री सुनिल जोशी कार्यक्रम अधिकारी एवं संस्था प्राचार्य, एडवांस महावि, उज्जैन, संध्या प्रजापति, स्वयंसेवक शा.कन्या महाविद्यालय, नीमच, पूजा जोशी, स्वयंसेवक, शा. माधव विज्ञान महावि. उज्जैन सम्मिलित हैं। 

मध्यप्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय पुरस्कार /प्रशस्ति 2018-19 के लिए डॉ. गोपाल खराडी, कार्यक्रम अधिकारी एवं संस्था प्राचार्य, शा. कला विज्ञान महावि. रतलाम, डॉ. निलोफर खामोशी, कार्यक्रम अधिकारी एवं संस्था प्राचार्य, शा. कन्या महावि. रतलाम, 

जीवन गेहलोत,  स्वयंसेवक, शा.  उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय, माधव नगर उज्जैन, सुमन पोरवाल स्वयंसेवक, शा. महावि., सैलाना जिला रतलाम, पूजा व्यास, स्वयंसेवक, शा. कन्या महाविद्यालय, रतलाम, शुभम शर्मा,  स्वयंसेवक, एडवांस महावि. उज्जैन सम्मिलित हैं। 

मध्यप्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय पुरस्कार /प्रशस्ति 2019-20  के लिए डॉ. सुनिता श्रीवास्तव, कार्यक्रम अधिकारी एवं संस्था प्राचार्य, एडवांस महावि, उज्जैन, श्री पंकज चौपड़ा, कार्यक्रम अधिकारी एवं संस्था प्राचार्य, शा. उ.मा. विद्यालय, खाचरौद, डॉ. रमण सोलंकी, कार्यक्रम अधिकारी एवं समन्वयक रासेयो, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन, अर्पणा सरकार, स्वयंसेवक शा. उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय, माधव नगर, उज्जैन, चित्रिका शर्मा स्वयंसेवकशा. उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय, माधव नगर, उज्जैन, सपना व्यास, स्वयंसेवक शा. महावि., सैलाना, जिला रतलाम, विश्वविद्यालय स्तर पर कुलसचिव, रासेयो (प्रशस्ति), प्राचार्य एवं कार्यक्रम अधिकारी (संस्था एक), कुल 16 स्वयंसेवक (पुरस्कार), कुल 09, स्वयंसेवक (प्रशस्ति) कुल 01, भागीदारी कुल 27 सम्मिलित हैं। 

विभिन्न संस्थाओं के प्राचार्य एवं चयनित रासेयो कार्यक्रम अधिकारी तथा चयनित स्वयंसेवकों को भोपाल में आयोजित इस महत्त्वपूर्ण समारोह में भागीदारी के लिए आमंत्रित किया गया है। आयोजन में सम्मिलित होने के लिए कोविड-19 की शासकीय गाइडलाइन का पालन करते हुए दोनो टीके लगने के प्रमाण भी साथ में रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्

तृतीय पुण्य स्मरण... सादर प्रणाम ।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1003309866744766&id=395226780886414 Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bkk News Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets -  http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar

चौऋषिया दिवस (नागपंचमी) पर चौऋषिया समाज विशेष, नाग पंचमी और चौऋषिया दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

चौऋषिया शब्द की उत्पत्ति और अर्थ: श्रावण मास में आने वा ली नागपंचमी को चौऋषिया दिवस के रूप में पुरे भारतवर्ष में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं। चौऋषिया शब्द की उत्पत्ति संस्कृत शब्द "चतुरशीतिः" से हुई हैं जिसका शाब्दिक अर्थ "चौरासी" होता हैं अर्थात चौऋषिया समाज चौरासी गोत्र से मिलकर बना एक जातीय समूह है। वास्तविकता में चौऋषिया, तम्बोली समाज की एक उपजाति हैं। तम्बोली शब्द की उत्पति संस्कृत शब्द "ताम्बुल" से हुई हैं जिसका अर्थ "पान" होता हैं। चौऋषिया समाज के लोगो द्वारा नागदेव को अपना कुलदेव माना जाता हैं तथा चौऋषिया समाज के लोगो को नागवंशी भी कहा जाता हैं। नागपंचमी के दिन चौऋषिया समाज द्वारा ही नागदेव की पूजा करना प्रारम्भ किया गया था तत्पश्चात सम्पूर्ण भारत में नागपंचमी पर नागदेव की पूजा की जाने लगी। नागदेव द्वारा चूहों से नागबेल (जिस पर पान उगता हैं) कि रक्षा की जाती हैं।चूहे नागबेल को खाकर नष्ट करते हैं। इस नागबेल (पान)से ही समाज के लोगो का रोजगार मिलता हैं।पान का व्यवसाय चौरसिया समाज के लोगो का मुख्य व्यवसाय हैं।इस हेतू समाज के लोगो ने अपने