उज्जैन : स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन में दिनांक 10 जनवरी 2022 को ओपन हाउस मीटिंग का आयोजन किया गया। इस महत्त्वपूर्ण बैठक में छात्रों के द्वारा संस्थान स्तर पर महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर विचार व्यक्त किये गए। कार्यक्रम कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में किया गया।
विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ शैलेन्द्र कुमार शर्मा ने विद्याथियो को मार्गदर्शन दिया। डॉ गणपत अहिरवार के निर्देशन में कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम के संयोजक डी डी बेदिया और सदस्य डॉ प्रीति पांडेय उपस्थित थे। डॉ अहिरवार द्वारा छात्रों को इस प्रकार की बैठक का महत्व बताया गया और उन्हें विचार व्यक्त करने और सुझाव देने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन समन्वयक डॉ वी. के. सक्सेना और सदस्य इंजी. अंजलि उपाध्याय, इंजी. कंचन थूल द्वारा किया गया। समस्त शिक्षकों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सिमरन जाट, मोहन डांगी, स्कन्ध त्रिपाठी, माला भार्गव, आदित्य सिकरवार, गगन आदि छात्रों द्वारा उनके बौद्धिक व व्यक्तित्व विकास हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए गये जिसमें प्रमुख हैं, कौशल विकास कार्यक्रम, प्रशिक्षण और प्लेसमेंट गतिविधियां, व्यक्तित्व विकास, क्लीन केंपस ग्रीन केंपस, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां आदि।
Comments