Skip to main content

भोपाल में आयोजित रासेयो के राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने अर्पित किए पुरस्कार

भोपाल में आयोजित रासेयो के राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने अर्पित किए पुरस्कार

रासेयो के राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में विक्रम विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ प्रशांत पुराणिक को मिला विश्वविद्यालय स्तरीय पुरस्कार

उज्जैन/भोपाल : मध्य प्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा मध्यप्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन भोपाल में किया गया। राज्य स्तरीय पुरस्कार/ प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के माननीय उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने विश्वविद्यालय स्तरीय सम्मान से विक्रम विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ प्रशांत पुराणिक को सम्मानित किया। सम्मान के अंतर्गत उन्हें सम्मान राशि रु पंद्रह हजार, प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न, शॉल एवं श्रीफल अर्पित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जिला संगठक, कार्यक्रम अधिकारियों, प्राचार्य और स्वयं सेवकों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। विक्रम विश्वविद्यालय के पुरातत्त्वविद् डॉ. रमण सोलंकी को कार्यक्रम अधिकारी के रूप में पुरासम्पदा के संरक्षण एवं सेवा कार्यों के लिए पुरस्कार राशि रु पंद्रह हजार, प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न, शॉल एवं श्रीफल अर्पित कर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के कुलपति प्रो अखिलेश कुमार पांडेय, बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो आर जे राव, महर्षि पाणिनि संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सी जे विजय कुमार मेनन, राज्य संपर्क अधिकारी, मध्यप्रदेश शासन डॉ आर के विजय सहित प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के रासेयो समन्वयक, जिला संगठक, कार्यक्रम अधिकारी, प्राचार्य एवं रासेयो स्वयंसेवक उपस्थित रहे। यह समारोह ज्ञान विज्ञान भवन, बरकतुल्ला विश्वविद्यालय, होशंगाबाद रोड़, भोपाल में दिनांक 24 जनवरी 2022 को दोपहर में आयोजित किया गया।

डॉक्टर रमण सोलंकी सम्मान ग्रहण करते हुए
इस महत्त्वपूर्ण समारोह में मध्यप्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना वर्ष 2018-19 के लिए विश्वविद्यालय स्तर का पुरस्कार, विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन को प्राप्त हुआ, जिसे विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं रासेयो समन्वयक डॉ प्रशांत पुराणिक ने ग्रहण किया। विक्रम विश्वविद्यालय के अनेक कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवको को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था। आयोजन में चयनित कार्यक्रम अधिकारी के साथ ही संस्था प्राचार्य का सम्मान किया गया। विक्रम विश्वविद्यालय की ओर से पुरस्कार अर्जित करने वाले लोगों में मध्यप्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय पुरस्कार /प्रशस्ति 2017-18 के लिए श्री नेमीचन्द सांखला, कार्यक्रम अधिकारी एवं संस्था प्राचार्य, जे.एन.एस. शा. महावि. शुजालपुर, श्री सुरेश जीनवाल, कार्यक्रम अधिकारी एवं संस्था प्राचार्य शा. पॉलिटेक्निक महावि. उज्जैन, श्री सुनिल जोशी कार्यक्रम अधिकारी एवं संस्था प्राचार्य, एडवांस महावि, उज्जैन, संध्या प्रजापति,स्वयंसेवक शा.कन्या महाविद्यालय, नीमच, पूजा जोशी, स्वयंसेवक, शा. माधव विज्ञान महावि. उज्जैन सम्मानित हुए। मध्यप्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय पुरस्कार /प्रशस्ति 2018-19 के लिए डॉ. गोपाल खराडी, कार्यक्रम अधिकारी एवं संस्था प्राचार्य, शा. कला विज्ञान महावि. रतलाम, डॉ. निलोफर खामोशी, कार्यक्रम अधिकारी एवं संस्था प्राचार्य, शा. कन्या महावि. रतलाम, जीवन गेहलोत, स्वयंसेवक, शा. उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय, माधव नगर उज्जैन, सुमन पोरवाल स्वयंसेवक, शा. महावि. , सैलाना जिला रतलाम, पूजा व्यास, स्वयंसेवक, शा. कन्या महाविद्यालय, रतलाम, शुभम शर्मा, स्वयंसेवक, एडवांस महावि. उज्जैन सम्मानित हुए।
मध्यप्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय पुरस्कार /प्रशस्ति 2019-20 के लिए डॉ. सुनिता श्रीवास्तव, कार्यक्रम अधिकारी एवं संस्था प्राचार्य, एडवांस महावि, उज्जैन, श्री पंकज चौपड़ा, कार्यक्रम अधिकारी एवं संस्था प्राचार्य, शा. उ.मा. विद्यालय, खाचरौद, डॉ. रमण सोलंकी, कार्यक्रम अधिकारी एवं समन्वयक रासेयो, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन, अर्पणा सरकार, स्वयंसेवक शा. उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय, माधव नगर, उज्जैन, चित्रिका शर्मा स्वयंसेवक शा. उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय, माधव नगर, उज्जैन, सपना व्यास, स्वयंसेवक शा. महावि., सैलाना, जिला रतलाम, विश्वविद्यालय स्तर पर कुलसचिव, रासेयो (प्रशस्ति), प्राचार्य एवं कार्यक्रम अधिकारी (संस्था एक), कुल 16 स्वयंसेवक (पुरस्कार), कुल 09, स्वयंसेवक (प्रशस्ति) कुल 01, भागीदारी कुल 27 सम्मिलित रहे। विभिन्न संस्थाओं के प्राचार्य, चयनित रासेयो कार्यक्रम अधिकारी तथा चयनित स्वयंसेवक भोपाल में आयोजित इस महत्त्वपूर्ण समारोह में उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्ट पहलू उजागर

मालवी भाषा और साहित्य : प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

MALVI BHASHA AUR SAHITYA: PROF. SHAILENDRAKUMAR SHARMA पुस्तक समीक्षा: डॉ श्वेता पंड्या Book Review : Dr. Shweta Pandya  मालवी भाषा एवं साहित्य के इतिहास की नई दिशा  लोक भाषा, लोक साहित्य और संस्कृति का मानव सभ्यता के विकास में अप्रतिम योगदान रहा है। भाषा मानव समुदाय में परस्पर सम्पर्क और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। इसी प्रकार क्षेत्र-विशेष की भाषा एवं बोलियों का अपना महत्त्व होता है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति से जुड़े विशाल वाङ्मय में मालवा प्रदेश, अपनी मालवी भाषा, साहित्य और संस्कृति के कारण महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। यहाँ की भाषा एवं लोक-संस्कृति ने  अन्य क्षेत्रों पर प्रभाव डालते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। मालवी भाषा और साहित्य के विशिष्ट विद्वानों में डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा का नाम बड़े आदर से लिया जाता है। प्रो. शर्मा हिन्दी आलोचना के आधुनिक परिदृश्य के विशिष्ट समीक्षकों में से एक हैं, जिन्होंने हिन्दी साहित्य की विविध विधाओं के साथ-साथ मालवी भाषा, लोक एवं शिष्ट साहित्य और संस्कृति की परम्परा को आलोचित - विवेचित करने का महत्त्वपूर्ण एवं सार्थक प्रयास किया है। उनकी साहित्य

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं द