Skip to main content

नारी शिक्षा की अग्रदुत सावित्रीबाई फुले राष्ट्र सेविका है - डॉ. चौधरी



सावित्रीबाई फुले देश की प्रथम शिक्षिका के प्रारंभिक जीवन में घर-परिवार से बाहर जाकर समाज सेवा करना विषय समय था। परन्तु पति महात्मा ज्योति बा फुले के मार्गदर्शन एवं सहयोग से पहले के समाज में जब नारी शिक्षा किसी पाप से कम नहीं समझी जाती थी। सावित्रीबाई फुले को लड़कियों को पढ़ाने -लिखाने का दंड भुगतना पड़ा था। प्रथम महिला शिक्षिका बनी। उक्त विचार राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के द्वारा आयोजित आभासी संगोष्ठी में राष्ट्रीय महासचिव डॉ. प्रभु चौधरी ने व्यक्त किये।

श्री चौधरी ने बताया कि कवयित्री श्रीमती सावित्री फुले की प्रथम कविता 'जाओ-जाओ, पढ़ो-लिखो और बनो मेहनती एवं आत्मनिर्भर बनो।' थी। संगोष्ठी के विशिष्ट वक्ता डॉ. टिलेकर दत्तात्रय माधवराव ने अपने उद्बोधन में बताया कि सावित्रीबाई फुले ने विधवा विवाह, तलाकशुदा महिलाओं के उद्धार के लिये कार्य किया। धर्म-शास्त्र का ज्ञान सभी जातियों को कराते हुए उनको अधिकार भी दिलाया। शिक्षा से पशुत्व से मनुष्यत्व प्राप्त होता है। फुले ने कविता में लिखा है। प्रकृति संवर्धन में मनुष्य को अग्रसर होना चाहिए।

समारोह का शुभारंभ डॉ. रश्मि चौबे ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर किया एवं स्वागत भाषण डॉ. रजिया शेख ने दिया। विशेष अतिथि डॉ. सुरेखा मंत्री(राष्ट्रीय अध्यक्ष इकाई महिला) यवतमाल ने कहा कि फुलेजी ने विधवा विवाह की परम्परा शुरू की। विशिष्ट अतिथि सुवर्णा जाधव ने फुले दम्पत्ति को नमन करते हुए कहा कि वे अपनी निष्ठा और निःस्वार्थ सेवा से फुले ने घोर विरोधियों को अपना बना लिया।

संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के राष्ट्रीय मुख्य संयोजक डॉ. शहाबुद्दीन शेख ने फुले दम्पत्ति के जीवन संबंधी अनेक संस्मरण सुनाये। संगोष्ठी में डॉ. बालासाहेब तोरस्कर, प्रतिभा मगर, डॉ. सुगंधा घरपडकर, सविता इंगले आदि ने भी संबोधित किया। 

संचालन महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव डॉ. रोहिणी डावरे ने एवं आभार डॉ. भरत शेणकर प्रदेशाध्यक्ष ने माना।

Comments

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्ट पहलू उजागर

मालवी भाषा और साहित्य : प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

MALVI BHASHA AUR SAHITYA: PROF. SHAILENDRAKUMAR SHARMA पुस्तक समीक्षा: डॉ श्वेता पंड्या Book Review : Dr. Shweta Pandya  मालवी भाषा एवं साहित्य के इतिहास की नई दिशा  लोक भाषा, लोक साहित्य और संस्कृति का मानव सभ्यता के विकास में अप्रतिम योगदान रहा है। भाषा मानव समुदाय में परस्पर सम्पर्क और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। इसी प्रकार क्षेत्र-विशेष की भाषा एवं बोलियों का अपना महत्त्व होता है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति से जुड़े विशाल वाङ्मय में मालवा प्रदेश, अपनी मालवी भाषा, साहित्य और संस्कृति के कारण महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। यहाँ की भाषा एवं लोक-संस्कृति ने  अन्य क्षेत्रों पर प्रभाव डालते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। मालवी भाषा और साहित्य के विशिष्ट विद्वानों में डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा का नाम बड़े आदर से लिया जाता है। प्रो. शर्मा हिन्दी आलोचना के आधुनिक परिदृश्य के विशिष्ट समीक्षकों में से एक हैं, जिन्होंने हिन्दी साहित्य की विविध विधाओं के साथ-साथ मालवी भाषा, लोक एवं शिष्ट साहित्य और संस्कृति की परम्परा को आलोचित - विवेचित करने का महत्त्वपूर्ण एवं सार्थक प्रयास किया है। उनकी साहित्य

हिंदी कथा साहित्य / संपादक प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा

हिंदी कथा साहित्य की भूमिका और संपादकीय के अंश : किस्से - कहानियों, कथा - गाथाओं के प्रति मनुष्य की रुचि सहस्राब्दियों पूर्व से रही है, लेकिन उपन्यास या नॉवेल और कहानी या शार्ट स्टोरी के रूप में इनका विकास पिछली दो सदियों की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। हिंदी में नए रूप में कहानी एवं उपन्यास  विधा का आविर्भाव बीसवीं शताब्दी में हुआ है। वैसे संस्कृत का कथा - साहित्य अखिल विश्व के कथा - साहित्य का जन्मदाता माना जाता है। लोक एवं जनजातीय साहित्य में कथा – वार्ता की सुदीर्घ परम्परा रही है। इधर आधुनिक हिन्दी कथा साहित्य का विकास संस्कृत - कथा - साहित्य अथवा लोक एवं जनजातीय कथाओं की समृद्ध परम्परा से न होकर, पाश्चात्य कथा साहित्य, विशेषतया अंग्रेजी साहित्य के प्रभाव रूप में हुआ है।  कहानी कथा - साहित्य का एक अन्यतम भेद और उपन्यास से अधिक लोकप्रिय साहित्य रूप है। मनुष्य के जन्म के साथ ही साथ कहानी का भी जन्म हुआ और कहानी कहना - सुनना मानव का स्वभाव बन गया। सभी प्रकार के समुदायों में कहानियाँ पाई जाती हैं। हमारे देश में तो कहानियों की सुदीर्घ और समृद्ध परंपरा रही है। वेद - उपनिषदों में वर्णित यम-यम