उज्जैन। संजोग नारी कल्याण विकास एवं शिक्षा समिति द्वारा नववर्ष के उपलक्ष्य में गरीब परिवार की महिलाओं को कंबल और मिठाई वितरित की।
अध्यक्ष दुर्गा शर्मा ने बताया विगत 12 वर्षों से महिलाओं को सक्षम बनाने में समिति के माध्यम से महिलाओं को सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण नि:शुल्क दिया जाता है। गरीब परिवार की महिलाओं को समिति द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष्य में कंबल और मिठाई वितरित कर शुभकामनाएं दी।इस अवसर दुर्गा शर्मा, रीना राठौर, संध्या शर्मा, नीलम शर्मा, कल्पना चौहान, ऐश्वर्या राठौर, ममता सोलंकी, राधिका, भाविका चौहान आदि उपस्थित थे। जानकारी दुर्गा शर्मा ने दी।
Comments