Skip to main content

महाराष्ट्र में संतों की लंबी परंपरा रही है - डाॅ. हरिसिंह पाल


महाराष्ट्र में संतों की लंबी परंपरा रही है। उनकी प्रवृत्ति धार्मिक समन्वय की ओर थीं। परिणामत: संतों ने समाज का बडा कल्याण किया है। इस आशय का प्रतिपादन नागरी लिपि परिषद नई दिल्ली के महामंत्री डाॅ. हरिसिंह पाल ने किया। राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के मुख्य संयोजक डाॅ.शहाबुद्दीन नियाज मुहम्मद शेख, पुणे, महाराष्ट्र के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर 'संत परंपरा में महाराष्ट्र का योगदान' विषय पर आयोजित राष्ट्रीय आभासी गोष्ठी में वे अपना उद्बोधन दे रहे थे। डाॅ. पाल ने आगे कहा कि तेरहवी सदी के अंत में महाराष्ट्र में संत आंदोलन प्रारंभ हुआ था।  संत स्वभाव के डाॅ. शहाबुद्दीन शेख हिंदी भाषा साहित्य और नागरी लिपि के उन्नयन में अहर्निश लगे हुए हैं। उन्होंने भाषा और लिपि को नई उचाइयाँ दी हैं। डाॅ. शेख रसखान और रहीम की परंपरा के भारतीयता के पोषक हैं।

राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के मार्गदर्शक तथा हिंदी परिवार,  इंदौर के संस्थापक अध्यक्ष, श्री हरेराम वाजपेयी ने कहा कि संत शब्द का रूढि के रूप में प्रयोग सर्वप्रथम महाराष्ट्र के वारकरी संप्रदाय के निर्गुण साधक भक्तों के लिए हुआ। इन संतों ने जनता की जडता, मूढता, अज्ञानता और निराशा का विनाश किया। समाज में व्याप्त असमानताओं और विषमताओं पर संतों ने करारी चोट की है। राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना की मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष, श्रीमती सुवर्णा जाधव, मुंबई ने स्पष्ट किया कि, संतों की पुण्यभूमि के रूप में महाराष्ट्र प्रसिद्ध ही है। महाराष्ट्र में पुरूष संतों के साथ महिला संतों ने भी समाज के उद्धार का कार्य किया है। मानवता का संदेश फैलाने में महाराष्ट्र के संत अग्रभागी रहे हैं।

डाॅ. अनुसूया अग्रवाल, महासमुंद, छ. ग. ने कहा कि महाराष्ट्र के संतों द्वारा लिखा गया काव्य संपूर्ण विश्व में विख्यात है।

राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना महिला इकाई की महासचिव डाॅ. रश्मि चौबे, गाजियाबाद, ने कहा कि, आज जिनका जन्मदिन है, वे डाॅ. शहाबुद्दीन शेख का व्यक्तित्व संत के गुणों से भरपूर है। उनका मार्गदर्शन हमें नई दिशा प्रदान कराता  है। डाॅ. मीरा सिंह,फिलेडेल्फिया, अमेरिका ने कहा कि "आप फूल सम खिलें, खुशबू बिखरें जग में , सुख चैन हो जीवन में ये है कामना हमारी "  राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के मुख्य संयोजक, डाॅ. शहाबुद्दीन शेख, पुणे, महाराष्ट्र ने कहा कि भारत भूमि संतों की भूमि मानी जाती है। भारत की संत व आध्यात्मिक परंपरा में महाराष्ट्र का  अनूठा योगदान रहा है। संत रामदास, तुकाराम, एकनाथ, संत नामदेव, संतश्रेष्ठ ज्ञानेश्वर, जनाबाई, चोखा मेला, गोरा कुंभार जैसे कई संत महाराष्ट्र की भूमि में अवतरित हुए। राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के महासचिव, डाॅ. प्रभु चौधरी, महिदपुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि, महाराष्ट्र में संतों की एक श्रृंखला पायी जाती है। संतों के बिना किसी भी देश का उद्धार कदापि संभव नहीं है। डाॅ. स्वाति श्रीवास्तव, रायपूर छ.ग. ने कहा कि महाराष्ट्र भारतीय संस्कृति और धर्म का प्रमुख केंद्र रहा है।  स्वागत भाषण में डाॅ. दिपिका सुतोदिया 'सखी' बरपथार, असम ने कहा कि संतों ने हमें बताया है कि प्रभु अंतर्मन में बसे होते हैं। आत्मा और परमात्मा एक है। मनसुख भाई कोठारी नैशनल स्कूल की छात्रा कु. जिया खान ने अपने नानाजी के व्यक्तित्व पर एक कविता सुनायी। प्रा. रोहिणी डावरे, अकोले महाराष्ट्र ने डाॅ. शहाबुद्दीन शेख के जीवन पर आधारित अपनी काव्य प्रस्तुति की। डाॅ. रश्मि चौबे ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। गोष्ठी का सुंदर एवं सफल संचालन, नियंत्रण व स्लाईड शो दर्शन  राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना की मुख्य प्रवक्ता डाॅ. मुक्ता कान्हा कौशिक, रायपुर, छ.ग. द्वारा किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्ट पहलू उजागर

मालवी भाषा और साहित्य : प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

MALVI BHASHA AUR SAHITYA: PROF. SHAILENDRAKUMAR SHARMA पुस्तक समीक्षा: डॉ श्वेता पंड्या Book Review : Dr. Shweta Pandya  मालवी भाषा एवं साहित्य के इतिहास की नई दिशा  लोक भाषा, लोक साहित्य और संस्कृति का मानव सभ्यता के विकास में अप्रतिम योगदान रहा है। भाषा मानव समुदाय में परस्पर सम्पर्क और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। इसी प्रकार क्षेत्र-विशेष की भाषा एवं बोलियों का अपना महत्त्व होता है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति से जुड़े विशाल वाङ्मय में मालवा प्रदेश, अपनी मालवी भाषा, साहित्य और संस्कृति के कारण महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। यहाँ की भाषा एवं लोक-संस्कृति ने  अन्य क्षेत्रों पर प्रभाव डालते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। मालवी भाषा और साहित्य के विशिष्ट विद्वानों में डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा का नाम बड़े आदर से लिया जाता है। प्रो. शर्मा हिन्दी आलोचना के आधुनिक परिदृश्य के विशिष्ट समीक्षकों में से एक हैं, जिन्होंने हिन्दी साहित्य की विविध विधाओं के साथ-साथ मालवी भाषा, लोक एवं शिष्ट साहित्य और संस्कृति की परम्परा को आलोचित - विवेचित करने का महत्त्वपूर्ण एवं सार्थक प्रयास किया है। उनकी साहित्य

हिंदी कथा साहित्य / संपादक प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा

हिंदी कथा साहित्य की भूमिका और संपादकीय के अंश : किस्से - कहानियों, कथा - गाथाओं के प्रति मनुष्य की रुचि सहस्राब्दियों पूर्व से रही है, लेकिन उपन्यास या नॉवेल और कहानी या शार्ट स्टोरी के रूप में इनका विकास पिछली दो सदियों की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। हिंदी में नए रूप में कहानी एवं उपन्यास  विधा का आविर्भाव बीसवीं शताब्दी में हुआ है। वैसे संस्कृत का कथा - साहित्य अखिल विश्व के कथा - साहित्य का जन्मदाता माना जाता है। लोक एवं जनजातीय साहित्य में कथा – वार्ता की सुदीर्घ परम्परा रही है। इधर आधुनिक हिन्दी कथा साहित्य का विकास संस्कृत - कथा - साहित्य अथवा लोक एवं जनजातीय कथाओं की समृद्ध परम्परा से न होकर, पाश्चात्य कथा साहित्य, विशेषतया अंग्रेजी साहित्य के प्रभाव रूप में हुआ है।  कहानी कथा - साहित्य का एक अन्यतम भेद और उपन्यास से अधिक लोकप्रिय साहित्य रूप है। मनुष्य के जन्म के साथ ही साथ कहानी का भी जन्म हुआ और कहानी कहना - सुनना मानव का स्वभाव बन गया। सभी प्रकार के समुदायों में कहानियाँ पाई जाती हैं। हमारे देश में तो कहानियों की सुदीर्घ और समृद्ध परंपरा रही है। वेद - उपनिषदों में वर्णित यम-यम