Skip to main content

केवल मीडिया से मूल्यों की अपेक्षा करना बेमानी : सुरेश, इंदौर में राजयोगी ब्रहाकुमार ओमप्रकाश भाईजी की ६वीं पुण्यतिथि पर उज्जैन के पत्रकार भी हुए शामिल

केवल मीडिया से मूल्यों की अपेक्षा करना बेमानी : सुरेश 

मीडिया समाज का आईना,समाज सुधरेगा तो मीडिया खुद अच्छाई दिखाने लगेगा : द्विवेदी

इंदौर में राजयोगी ब्रहाकुमार ओमप्रकाश भाईजी की ६वीं पुण्यतिथि पर उज्जैन के पत्रकार भी हुए शामिल

 

उज्जैन। मीडिया और राजनेता दो ऐसे वर्ग हैं, जिनकी सबसे ज्यादा मज मत यानी टीका-टिप्पणी की जाती है। सबसे ज्यादा सवाल इनके काम और आचरण को लेकर किए जाते हैं। परन्तु समाज खुद अपने हो रहे बदलाव को नहीं देखता, क्योंकि जैसा समाज होता है मीडिया भी वैसा ही हो जाता है। इसलिए अगर समाज मूल्यों की परवाह करेगा और उसका आचरण भी वैसा होगा तो मीडिया भी उसी तरह का हो जाएगा। केवल मीडिया से मूल्यों की अपेक्षा करना गलत है। यह बात माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल के कुलपति केजी सुरेश ने इंदौर में राजयोगी  ब्रहाकुमार ओमप्रकाश भाईजी की ६वीं पुण्यतिथि पर आयोजित मीडिया परिसंवाद में मीडिया : मूल्य एवं विकास पर बोलते हुए कही। उन्होंने कहा कि महाभारत में संजय ने मालिक के सामने बगैर पक्षपात और निर्भिक होकर पहली लाइव टेलीकॉस्ट रिपोटिंग की थी। उन्होने कहा कि निगेटिव खबरें दिखाने के साथ ही पॉजिटिव खबरें भी दिखाई जानी चाहिए। इससे समाज में नकारात्मकता के स्थान लोगों के बीच सकारात्मकता का संदेश जाएगा। समाज को ४० रुपए का अखबार चार रुपए में मिलता है अगर वह सच्ची,निर्भिक खबरें चाहता है तो कीमत भी चुकाने के लिए तैयार रहना चाहिए। कार्यक्रम में भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के महानिदेशक संजय द्विवेदी ने कहा कि भारत सदैव समृद्ध रहा है। अगर ऐसा नहीं होता तो विदेशी आक्रमण करने क्यों आते। भारत सदैव सोने की चिडिय़ा थी, इसलिए उससे आर्कषित होकर विदेशी यहां आते रहे हैं। गरीब और बदहाल लोगों के देश के रूप में भारत की पहचान बताना गलत है।  

उन्होंने कहा कि मूल्यगत मीडिया की जि मेदारी केवल पत्रकारों की नहीं अपितु समाज के धार्मिक, सामाजिक संगठनों की भी है। मीडिया अपनी जि मेदारी से भाग नहीं रहा। इसमें सबसे सहयोग की अपेक्षा कर रहा है। इस दौरान न्यूर्याक से ब्रहााकुमारी मोहिनी दीदी ने भी पत्रकारों से सकारात्मक पत्रकारिता को बढ़वा देने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में देवी अहिल्या विश्व विद्यालय की पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययनशाला की हेड ऑफ डिपार्टमेंट श्रीमती सोनीली नरगुंदे, इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरिवंद तिवारी, इंदौर झोन की मु य क्षेत्रीय समन्वयक ब्रहाकुमारी हेमलता बहन, नवभारत के समूह संपादक क्रांति चतुर्वेदी, उज्जैन से संदीप कुलश्रेष्ठ, राजेश रावत, जगदीश परमार, नरेश सोनी, विश्वास शर्मा, रंजना राय, ब्रह्माकुमारी मंजू बहन आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्ट पहलू उजागर

मालवी भाषा और साहित्य : प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

MALVI BHASHA AUR SAHITYA: PROF. SHAILENDRAKUMAR SHARMA पुस्तक समीक्षा: डॉ श्वेता पंड्या Book Review : Dr. Shweta Pandya  मालवी भाषा एवं साहित्य के इतिहास की नई दिशा  लोक भाषा, लोक साहित्य और संस्कृति का मानव सभ्यता के विकास में अप्रतिम योगदान रहा है। भाषा मानव समुदाय में परस्पर सम्पर्क और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। इसी प्रकार क्षेत्र-विशेष की भाषा एवं बोलियों का अपना महत्त्व होता है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति से जुड़े विशाल वाङ्मय में मालवा प्रदेश, अपनी मालवी भाषा, साहित्य और संस्कृति के कारण महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। यहाँ की भाषा एवं लोक-संस्कृति ने  अन्य क्षेत्रों पर प्रभाव डालते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। मालवी भाषा और साहित्य के विशिष्ट विद्वानों में डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा का नाम बड़े आदर से लिया जाता है। प्रो. शर्मा हिन्दी आलोचना के आधुनिक परिदृश्य के विशिष्ट समीक्षकों में से एक हैं, जिन्होंने हिन्दी साहित्य की विविध विधाओं के साथ-साथ मालवी भाषा, लोक एवं शिष्ट साहित्य और संस्कृति की परम्परा को आलोचित - विवेचित करने का महत्त्वपूर्ण एवं सार्थक प्रयास किया है। उनकी साहित्य

हिंदी कथा साहित्य / संपादक प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा

हिंदी कथा साहित्य की भूमिका और संपादकीय के अंश : किस्से - कहानियों, कथा - गाथाओं के प्रति मनुष्य की रुचि सहस्राब्दियों पूर्व से रही है, लेकिन उपन्यास या नॉवेल और कहानी या शार्ट स्टोरी के रूप में इनका विकास पिछली दो सदियों की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। हिंदी में नए रूप में कहानी एवं उपन्यास  विधा का आविर्भाव बीसवीं शताब्दी में हुआ है। वैसे संस्कृत का कथा - साहित्य अखिल विश्व के कथा - साहित्य का जन्मदाता माना जाता है। लोक एवं जनजातीय साहित्य में कथा – वार्ता की सुदीर्घ परम्परा रही है। इधर आधुनिक हिन्दी कथा साहित्य का विकास संस्कृत - कथा - साहित्य अथवा लोक एवं जनजातीय कथाओं की समृद्ध परम्परा से न होकर, पाश्चात्य कथा साहित्य, विशेषतया अंग्रेजी साहित्य के प्रभाव रूप में हुआ है।  कहानी कथा - साहित्य का एक अन्यतम भेद और उपन्यास से अधिक लोकप्रिय साहित्य रूप है। मनुष्य के जन्म के साथ ही साथ कहानी का भी जन्म हुआ और कहानी कहना - सुनना मानव का स्वभाव बन गया। सभी प्रकार के समुदायों में कहानियाँ पाई जाती हैं। हमारे देश में तो कहानियों की सुदीर्घ और समृद्ध परंपरा रही है। वेद - उपनिषदों में वर्णित यम-यम