Skip to main content

विक्रम विश्वविद्यालय के पच्चीसवें दीक्षान्त समारोह का आयोजन होगा दिनांक 22 दिसम्बर को

कुलाधिपति एवं राज्यपाल, मध्यप्रदेश माननीय श्री मंगुभाई पटेल की अध्यक्षता और माननीय डॉ. मोहन यादव, मंत्री, उच्च शिक्षा, म.प्र. शासन के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा 25 वाँ दीक्षांत समारोह

स्वर्ण जयंती सभागार में होगा दीक्षान्त समारोह


उज्जैन : विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के पच्चीसवें दीक्षान्त समारोह का आयोजन 22 दिसम्बर, बुधवार को कुलाधिपति एवं राज्यपाल, मध्यप्रदेश माननीय श्री मंगुभाई पटेल की अध्यक्षता एवं माननीय डॉ. मोहन यादव, मंत्री, उच्च शिक्षा, म.प्र. शासन के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। समारोह में दीक्षांत भाषण माननीय श्री मनन कुमार मिश्रा, चेयरमैन, बार कौंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली देंगे। आयोजन के सम्माननीय अतिथि माननीय श्री अनिल फिरोजिया, संसद सदस्य, लोकसभा, माननीय श्री पारसचन्द्र जैन, विधायक, म.प्र. विधानसभा होंगे। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पाण्डेय विद्यार्थियों को आशीर्वचन प्रदान करेंगे। यह आयोजन दिनांक 22 दिसम्बर, बुधवार को प्रातः 11 बजे विश्वविद्यालय के स्वर्ण जंयती सभागार में होगा। दीक्षान्त समारोह की रिहर्सल 21 दिसम्बर को दो बार की गई। विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कार्यपरिषद् के सदस्यों ने दीक्षान्त समारोह में प्रबुद्धजनों को सादर आमंत्रित किया है। यह जानकारी देते हुए विक्रम विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. प्रशांत पुराणिक ने बताया कि विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन द्वारा आयोजित पच्चीसवें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने के लिए 131 पात्र विद्यार्थियों ने पंजीयन करवाया है। इस समारोह में वर्ष 2020 के पीएच डी उपाधि धारकों को डिग्री और 2020 की स्नातक परीक्षाओं की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त अभ्यर्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। वर्ष 2020 की स्नातकोत्तर परीक्षाओं की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त अभ्यर्थियों को उपाधियाँ और स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। इस दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने के लिए पात्र स्नातक स्तर के 23 विद्यार्थियों, स्नातकोत्तर स्तर के 58 विद्यार्थियों एवं पीएच डी के 116 विद्यार्थियों, कुल 197 पात्र विद्यार्थियों में से 131 विद्यार्थियों ने पंजीयन करवाया है, जिनमें पीएचडी के 83 स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के 48 विद्यार्थी सम्मिलित हैं। पंजीकृत पात्र विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह की रिहर्सल 21 दिसंबर को दो बार प्रातः 11 : 00 बजे और अपराह्न 4 : 00 बजे की गई।
विक्रम विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा ने बताया कि, दीक्षार्थियों को दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने के लिए 22 दिसम्बर को प्रातः काल 8 : 30 बजे तक अपना स्थान ग्रहण करना होगा। आयोजन के दौरान कोविड-19 से संबंधित निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा। दीक्षान्त समारोह में सम्मिलित होने वाले समस्त विद्यार्थियों और सुधीजनों से आग्रह किया गया है कि शासन द्वारा कोविड 19 के सम्बंध में जारी निर्देशों के अनुरूप सोश्यल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। अपने साथ फोटो परिचय पत्र भी लाएँ। दीक्षान्त समारोह की अवधि में अपना मोबाइल फोन बंद रखें। बैग, ब्रीफकेस, खाद्य पदार्थ इत्यादि वर्जित है। समारोह के समापन पर माननीय कुलाधिपति, मुख्य अतिथि, सम्माननीय अतिथि एवं अकादमिक शोभायात्रा के प्रस्थान के पश्चात् ही अपना स्थान छोड़ें।

Comments

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्ट पहलू उजागर

मालवी भाषा और साहित्य : प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

MALVI BHASHA AUR SAHITYA: PROF. SHAILENDRAKUMAR SHARMA पुस्तक समीक्षा: डॉ श्वेता पंड्या Book Review : Dr. Shweta Pandya  मालवी भाषा एवं साहित्य के इतिहास की नई दिशा  लोक भाषा, लोक साहित्य और संस्कृति का मानव सभ्यता के विकास में अप्रतिम योगदान रहा है। भाषा मानव समुदाय में परस्पर सम्पर्क और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। इसी प्रकार क्षेत्र-विशेष की भाषा एवं बोलियों का अपना महत्त्व होता है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति से जुड़े विशाल वाङ्मय में मालवा प्रदेश, अपनी मालवी भाषा, साहित्य और संस्कृति के कारण महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। यहाँ की भाषा एवं लोक-संस्कृति ने  अन्य क्षेत्रों पर प्रभाव डालते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। मालवी भाषा और साहित्य के विशिष्ट विद्वानों में डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा का नाम बड़े आदर से लिया जाता है। प्रो. शर्मा हिन्दी आलोचना के आधुनिक परिदृश्य के विशिष्ट समीक्षकों में से एक हैं, जिन्होंने हिन्दी साहित्य की विविध विधाओं के साथ-साथ मालवी भाषा, लोक एवं शिष्ट साहित्य और संस्कृति की परम्परा को आलोचित - विवेचित करने का महत्त्वपूर्ण एवं सार्थक प्रयास किया है। उनकी साहित्य

हिंदी कथा साहित्य / संपादक प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा

हिंदी कथा साहित्य की भूमिका और संपादकीय के अंश : किस्से - कहानियों, कथा - गाथाओं के प्रति मनुष्य की रुचि सहस्राब्दियों पूर्व से रही है, लेकिन उपन्यास या नॉवेल और कहानी या शार्ट स्टोरी के रूप में इनका विकास पिछली दो सदियों की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। हिंदी में नए रूप में कहानी एवं उपन्यास  विधा का आविर्भाव बीसवीं शताब्दी में हुआ है। वैसे संस्कृत का कथा - साहित्य अखिल विश्व के कथा - साहित्य का जन्मदाता माना जाता है। लोक एवं जनजातीय साहित्य में कथा – वार्ता की सुदीर्घ परम्परा रही है। इधर आधुनिक हिन्दी कथा साहित्य का विकास संस्कृत - कथा - साहित्य अथवा लोक एवं जनजातीय कथाओं की समृद्ध परम्परा से न होकर, पाश्चात्य कथा साहित्य, विशेषतया अंग्रेजी साहित्य के प्रभाव रूप में हुआ है।  कहानी कथा - साहित्य का एक अन्यतम भेद और उपन्यास से अधिक लोकप्रिय साहित्य रूप है। मनुष्य के जन्म के साथ ही साथ कहानी का भी जन्म हुआ और कहानी कहना - सुनना मानव का स्वभाव बन गया। सभी प्रकार के समुदायों में कहानियाँ पाई जाती हैं। हमारे देश में तो कहानियों की सुदीर्घ और समृद्ध परंपरा रही है। वेद - उपनिषदों में वर्णित यम-यम