Skip to main content

वाराणसी के कलाकारों ने पपेट शो के माध्यम से जीवंत किया गांधी जी की जीवन यात्रा को

गांधी जयंती के पूर्व दिवस पर 1 अक्टूबर को हुआ मोहन से महात्मा पपेट शो का मनोहारी प्रदर्शन

उज्जैन : विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन  में आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजनों की शृंखला में महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रमों के अंतर्गत गांधी जयंती के पूर्व दिवस पर 1 अक्टूबर, शुक्रवार को दोपहर में विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में क्रिएटिव पपेट थिएटर ट्रस्ट, वाराणसी के समूह द्वारा श्री मिथिलेश दुबे के निर्देशन में पपेट शो मोहन से महात्मा का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार पांडेय ने की। विशिष्ट अतिथि डॉ प्रशांत पुराणिक, राष्ट्रीय कला मंच के अखिल भारतीय प्रमुख श्री जे. पी. निरंजन, डॉ पूरन सहगल, मनासा एवं कार्यपरिषद सदस्य एडवोकेट सुश्री ममता बेंडवाल थीं। कुलपति प्रोफ़ेसर अखिलेश कुमार पांडेय ने प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के जीवन, विचार और कृतित्व को पपेट एवं सीमित साधनों से प्रदर्शित करने का यह प्रयास अविस्मरणीय है। युवा पीढ़ी महात्मा गांधी के जीवन से प्रेरणा ग्रहण करे। विशिष्ट अतिथि श्री जे पी निरंजन, कुलसचिव डॉ प्रशांत पुराणिक, डॉ पूरन सहगल ने कलाकारों को बधाई दी। 

इस मनोहारी पपेट शो के माध्यम से कलाकारों ने मोहन से महात्मा बनने की कथा को जीवंत कर दिया। प्रस्तुति में ब्रिटिश हुकूमत के अन्याय, अत्याचार और दमन के विरुद्ध गांधी जी द्वारा मुखर किए गए स्वर को कलाकारों ने प्रस्तुत किया। उनके नेतृत्व में किए गए रंगभेद के विरुद्ध संघर्ष, चंपारण सत्याग्रह, नमक सत्याग्रह सहित स्वच्छता, शराबबंदी, स्वदेशी, स्वाबलंबन की दिशा में गांधी जी द्वारा उठाए गए कदमों को प्रदर्शन में सार्थक अभिव्यक्ति मिली। अतिथियों द्वारा प्रस्तुति के निर्देशक श्री मिथिलेश दुबे, वाराणसी, कलाकार श्री अनिल कुमार, श्री सूरज कुमार, श्री विशाल कुमार, श्री मोइन खान और श्री जयदेव दास का सम्मान किया गया।

अतिथियों का स्वागत कुलानुशासक प्रो शैलेंद्र कुमार शर्मा, डीएसडब्ल्यू डॉ सत्येंद्र किशोर मिश्रा, कार्यक्रम समन्वयक डॉ जगदीश चंद्र शर्मा, डॉ गणपत अहिरवार, डॉ विश्वजीतसिंह परमार, प्रो प्रेमलता चुटैल, प्रो अचला शर्मा, डॉ अंजना पांडेय, डॉ कंचन थूल, डॉ अंजलि उपाध्याय आदि द्वारा किया गया।



विक्रम विश्वविद्यालय में गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को होगा विशिष्ट व्याख्यान एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि

गांधी जयंती पर दिनांक 2 अक्टूबर, शनिवार को प्रातः काल 10 बजे  महाराजा जीवाजीराव सिंधिया पुस्तकालय परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि होगी।  पुष्पांजलि के पश्चात पुस्तकालय भवन सभागार में विशिष्ट व्याख्यान होगा। इस अवसर पर लोक एवं जनजातीय साहित्य में स्वाधीनता आंदोलन और महात्मा गांधी पर केंद्रित विशिष्ट व्याख्यान लोक संस्कृतिविद् डॉ पूरन सहगल, मनासा देंगे। आयोजन की अध्यक्षता विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अखिलेश कुमार पांडेय करेंगे। विशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ प्रशांत पुराणिक होंगे। इस अवसर पर जागृति नशा मुक्ति केंद्र एवं सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संयोजित मद्य निषेध सप्ताह का शुभारंभ होगा। दिनांक 2 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले इस सप्ताह में अनेक स्थानों पर मद्य एवं व्यसन मुक्ति के लिए जन जागरूकता लाई जाएगी। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जागृति नशा मुक्ति केंद्र एवं सामाजिक न्याय विभाग द्वारा  मद्यनिषेध पर केंद्रित विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग के कला पथक दल द्वारा मुख्य कलाकार पं शैलेन्द्र भट्ट के निर्देशन में महात्मा गांधी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्ट पहलू उजागर

मालवी भाषा और साहित्य : प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

MALVI BHASHA AUR SAHITYA: PROF. SHAILENDRAKUMAR SHARMA पुस्तक समीक्षा: डॉ श्वेता पंड्या Book Review : Dr. Shweta Pandya  मालवी भाषा एवं साहित्य के इतिहास की नई दिशा  लोक भाषा, लोक साहित्य और संस्कृति का मानव सभ्यता के विकास में अप्रतिम योगदान रहा है। भाषा मानव समुदाय में परस्पर सम्पर्क और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। इसी प्रकार क्षेत्र-विशेष की भाषा एवं बोलियों का अपना महत्त्व होता है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति से जुड़े विशाल वाङ्मय में मालवा प्रदेश, अपनी मालवी भाषा, साहित्य और संस्कृति के कारण महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। यहाँ की भाषा एवं लोक-संस्कृति ने  अन्य क्षेत्रों पर प्रभाव डालते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। मालवी भाषा और साहित्य के विशिष्ट विद्वानों में डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा का नाम बड़े आदर से लिया जाता है। प्रो. शर्मा हिन्दी आलोचना के आधुनिक परिदृश्य के विशिष्ट समीक्षकों में से एक हैं, जिन्होंने हिन्दी साहित्य की विविध विधाओं के साथ-साथ मालवी भाषा, लोक एवं शिष्ट साहित्य और संस्कृति की परम्परा को आलोचित - विवेचित करने का महत्त्वपूर्ण एवं सार्थक प्रयास किया है। उनकी साहित्य

हिंदी कथा साहित्य / संपादक प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा

हिंदी कथा साहित्य की भूमिका और संपादकीय के अंश : किस्से - कहानियों, कथा - गाथाओं के प्रति मनुष्य की रुचि सहस्राब्दियों पूर्व से रही है, लेकिन उपन्यास या नॉवेल और कहानी या शार्ट स्टोरी के रूप में इनका विकास पिछली दो सदियों की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। हिंदी में नए रूप में कहानी एवं उपन्यास  विधा का आविर्भाव बीसवीं शताब्दी में हुआ है। वैसे संस्कृत का कथा - साहित्य अखिल विश्व के कथा - साहित्य का जन्मदाता माना जाता है। लोक एवं जनजातीय साहित्य में कथा – वार्ता की सुदीर्घ परम्परा रही है। इधर आधुनिक हिन्दी कथा साहित्य का विकास संस्कृत - कथा - साहित्य अथवा लोक एवं जनजातीय कथाओं की समृद्ध परम्परा से न होकर, पाश्चात्य कथा साहित्य, विशेषतया अंग्रेजी साहित्य के प्रभाव रूप में हुआ है।  कहानी कथा - साहित्य का एक अन्यतम भेद और उपन्यास से अधिक लोकप्रिय साहित्य रूप है। मनुष्य के जन्म के साथ ही साथ कहानी का भी जन्म हुआ और कहानी कहना - सुनना मानव का स्वभाव बन गया। सभी प्रकार के समुदायों में कहानियाँ पाई जाती हैं। हमारे देश में तो कहानियों की सुदीर्घ और समृद्ध परंपरा रही है। वेद - उपनिषदों में वर्णित यम-यम