Skip to main content

भारत सभी धर्मों को मानता है - प्रो शर्मा

भारत सभी धर्मों को मानता है- प्रो शर्मा

स्वामी विवेकानंद शिकागो भाषण- भारतीय संस्कृति के परिपेक्ष्य में विषय पर संगोष्ठी संपन्न



देश की प्रतिष्ठित संस्था राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना द्वारा स्वामी विवेकानंद शिकागो भाषण भारतीय संस्कृति के परिपेक्ष्य में विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया संगोष्ठी के मुख्य वक्ता विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के हिंदी विभागाध्यक्ष एवं कुलानुशासन प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा , संगोष्ठी की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती सुवर्णा  जाधव जी ने की कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता के रूप में राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के महासचिव डॉ प्रभु चौधरी  एवं वक्ता के रूप में श्रीमती लता जोशी डॉ अनुसुया डॉ  अलका नायक आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

मुख्य अतिथि प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा जी ने कहा कि ,सहिष्णुता और सार्वभौमिकता का संदेश भारत देता है ।भारत सभी धर्मों को मानता है। समस्त प्रकार के धर्मों और उत्पीड़ितों को शरण देने वाला देश है ।गीता के शब्दों को दोहराया और उन्होंने कहा अंततः सभी को एक ही जगह जाना है । इसीलिए कर्म अच्छे करने चाहिए।

अध्यक्षीय भाषण में श्रीमती सुवर्णा जाधव  ने कहा कि भविष्य को देखते हुए विवेकानंद जी ने कहा -एक ऐसा धर्म होना चाहिए जिसमें अपनी विनम्रता के लिए उत्पीड़न या असहिष्णुता के लिए कोई स्थान नहीं हो जिसका पूरा परिक्षेत्र और पूरी शक्ति मानवता को अपने स्वयं के सच्चे दिव्य स्वभाव का एहसास कराने के लिए केंद्रित हो।

राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के महासचिव डॉ प्रभु चौधरी  ने कहा विवेकानंद जी का जन्म दिवस युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है । उन्हीं की तरह अगर हम मानव सेवा कर सके तो हम धन्य हो जाऐंगेऔर उन्होंने अन्य अनेक विवेकानंद जी से जुड़ी घटनाओं के बारे में चर्चा की।

श्रीमती ब्रजबाला गुप्ता जी ने भारत मां पर कविता सुनाइ।

श्रीमती लता जोशी प्रदेश महाराष्ट्र संयोजक ने कहा विवेकानंद जी ने कहा कि मेरी आशा मेरा विश्वास है कि युवक भारत का पुनरुत्थान करेंगे ।शांति ही एकमात्र शरण है और उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी पर कविता भी सुनाई।

डॉअनसूया जी  छत्तीसगढ़ ने कहा कि विवेकानंद जी उपदेशक के रूप में कभी नहीं रहे पर उपदेशक के रूप में ही वे विख्यात हुए। उन्होंने अपनी प्रतिष्ठा और सम्मान के बारे में कभी नहीं सोचा । एनी बेसेंट के उन शब्दों को बताया  जिसमें कि उन्होंने विवेकानंद जी के भव्य व्यक्तित्व के बारे में चर्चा की थी।

 डॉ अलका नायक जी ने विवेकानंद जी के उन वाक्यों को दोहराते हुए अपना वक्तव्य दिया- उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए .

और कहा कि उनके व्यक्तित्व और शैली से प्रभावित होकर विदेशी मीडिया ने उन्हें साइक्लोनिक हिंदू कहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती सुनीता गर्ग जी हरियाणा द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ। श्रीमती पूर्णिमा कौशिक छत्तीसगढ़ ने स्वागत भाषण दिया, प्रस्तावना डॉ सुरेखा मंत्री जी ने विवेकानंद जी का जीवन परिचय देते हुए की।

कार्यक्रम का कुशलता पूर्वक संचालन डॉ रश्मि चौबे गाजियाबाद मुख्य महासचिव महिला इकाई ने किया और आभार व्यक्त राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ मुक्ता कान्हा कौशिक ने किया।

 श्रीमती उर्वशी प्रयागराज उपाध्याय, श्री मती गरिमा गर्ग पंचकूला, श्रीमती डॉ शिवा लोहारिया जयपुरआदि  अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्ट पहलू उजागर

मालवी भाषा और साहित्य : प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

MALVI BHASHA AUR SAHITYA: PROF. SHAILENDRAKUMAR SHARMA पुस्तक समीक्षा: डॉ श्वेता पंड्या Book Review : Dr. Shweta Pandya  मालवी भाषा एवं साहित्य के इतिहास की नई दिशा  लोक भाषा, लोक साहित्य और संस्कृति का मानव सभ्यता के विकास में अप्रतिम योगदान रहा है। भाषा मानव समुदाय में परस्पर सम्पर्क और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। इसी प्रकार क्षेत्र-विशेष की भाषा एवं बोलियों का अपना महत्त्व होता है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति से जुड़े विशाल वाङ्मय में मालवा प्रदेश, अपनी मालवी भाषा, साहित्य और संस्कृति के कारण महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। यहाँ की भाषा एवं लोक-संस्कृति ने  अन्य क्षेत्रों पर प्रभाव डालते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। मालवी भाषा और साहित्य के विशिष्ट विद्वानों में डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा का नाम बड़े आदर से लिया जाता है। प्रो. शर्मा हिन्दी आलोचना के आधुनिक परिदृश्य के विशिष्ट समीक्षकों में से एक हैं, जिन्होंने हिन्दी साहित्य की विविध विधाओं के साथ-साथ मालवी भाषा, लोक एवं शिष्ट साहित्य और संस्कृति की परम्परा को आलोचित - विवेचित करने का महत्त्वपूर्ण एवं सार्थक प्रयास किया है। उनकी साहित्य

हिंदी कथा साहित्य / संपादक प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा

हिंदी कथा साहित्य की भूमिका और संपादकीय के अंश : किस्से - कहानियों, कथा - गाथाओं के प्रति मनुष्य की रुचि सहस्राब्दियों पूर्व से रही है, लेकिन उपन्यास या नॉवेल और कहानी या शार्ट स्टोरी के रूप में इनका विकास पिछली दो सदियों की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। हिंदी में नए रूप में कहानी एवं उपन्यास  विधा का आविर्भाव बीसवीं शताब्दी में हुआ है। वैसे संस्कृत का कथा - साहित्य अखिल विश्व के कथा - साहित्य का जन्मदाता माना जाता है। लोक एवं जनजातीय साहित्य में कथा – वार्ता की सुदीर्घ परम्परा रही है। इधर आधुनिक हिन्दी कथा साहित्य का विकास संस्कृत - कथा - साहित्य अथवा लोक एवं जनजातीय कथाओं की समृद्ध परम्परा से न होकर, पाश्चात्य कथा साहित्य, विशेषतया अंग्रेजी साहित्य के प्रभाव रूप में हुआ है।  कहानी कथा - साहित्य का एक अन्यतम भेद और उपन्यास से अधिक लोकप्रिय साहित्य रूप है। मनुष्य के जन्म के साथ ही साथ कहानी का भी जन्म हुआ और कहानी कहना - सुनना मानव का स्वभाव बन गया। सभी प्रकार के समुदायों में कहानियाँ पाई जाती हैं। हमारे देश में तो कहानियों की सुदीर्घ और समृद्ध परंपरा रही है। वेद - उपनिषदों में वर्णित यम-यम