Skip to main content

भारतीय संस्कृति एवं परंपरा का पोषण भारत स्काउट एवं गाइड जैसी संस्था ही कर सकती है : इंदर सिंह परमार, मंत्री, स्कूल शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन

भारत स्काउट एवं गाइड म.प्र. की राज्य परिषद की बैठक सम्पन्न
भारतीय संस्कृति एवं परंपरा का पोषण भारत स्काउट एवं गाइड जैसी संस्था ही कर सकती है : इंदर सिंह परमार, मंत्री, स्कूल शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन

भोपाल : भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश की राज्य परिषद की वर्चुअल बैठक दिनांक 29 सितम्बर 2021 को 12 बजे से राज्य मुख्यालय भोपाल के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में मध्यप्रदेश के समस्त जिलो से सम्मानीय सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने अपनी प्रतिभागिता दर्ज कराई। भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश के राज्य मीडिया प्रभारी श्री राधेश्याम चौऋषिया ने जानकारी देते हुए बताया कि, बैठक की अध्यक्षता श्री इंदरसिंह परमार, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) म.प्र. शासन एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड म.प्र. भोपाल द्वारा की गई। बैठक का संचालन राज्य सचिव श्री अशोक जनवदे द्वारा किया गया। बैठक में वार्षिक प्रतिवेदन 2020-21 एवं वार्षिक कार्ययोजना 2021-22, वार्षिक आय-व्यय पत्रक (सत्र 2020-21 का पुनरीक्षित तथा सत्र 2021-22 का प्रस्तावित) लेखा ऑडिट प्रतिवेदन 2019-20 की स्वीकृति एवं सदस्यों से प्राप्त अन्य प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

राज्य सचिव श्री अशोक जनवदे द्वारा भारत स्काउट एवं गाइड संस्था की कुछ ज्वलंत समस्याओं के निराकरण के लिए सदन व अध्यक्ष के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। राज्य मुख्य आयुक्त श्री पारस चन्द्र जैन द्वारा भी संस्था की समस्याओं की ओर माननीय अध्यक्ष जी का ध्यान आकृष्ठ कराया गया । संस्था के अधिकारियों द्वारा भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश की गतिविधियों को विस्तृत रूप से प्रस्तुत किया गया।
माननीय मंत्री श्री इंदरसिंह परमार द्वारा सदन में प्रस्तुत सभी बातों का उल्लेख करते हुए भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश की समस्याओं को शासन स्तर पर सकारात्मक रूप से निराकरण का आश्वासन दिया गया। उनके द्वारा कहा गया कि, भारतीय संस्कृति एवं परंपरा का पोषण भारत स्काउट एवं गाइड जैसी संस्था ही कर सकती है इसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। आभार श्रीमती अनिता अंकुलनेरकर, संयुक्त राज्य सचिव द्वारा प्रकट किया गया।
बैठक में मुख्यालय की ओर से भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश के अध्यक्ष माननीय श्री इंदरसिंह परमार, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री म.प्र. शासन, राज्य मुख्य आयुक्त, पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं विधायक श्री पारस चन्द्र जैन, श्री डी. एस. राघव राज्य आयुक्त (कब), राज्य कोषाध्यक्ष श्री रमेश चन्द्र शर्मा, श्री प्रकाश चित्तौड़ा, उपाध्यक्ष, श्री ओ.पी. गुप्ता, राज्य उपाध्यक्ष, श्री अशोक जनवदे, राज्य सचिव, श्रीमती अनिता अंकुलनेरकर, संयुक्त राज्य सचिव, श्रीमती चन्द्रकांता उपाध्याय राज्य संगठन आयुक्त गाइड, श्री हरिदत्त शर्मा राज्य संगठन आयुक्त स्काउट, श्री बी.एल. शर्मा राज्य प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट, सहित कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्ट पहलू उजागर

मालवी भाषा और साहित्य : प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

MALVI BHASHA AUR SAHITYA: PROF. SHAILENDRAKUMAR SHARMA पुस्तक समीक्षा: डॉ श्वेता पंड्या Book Review : Dr. Shweta Pandya  मालवी भाषा एवं साहित्य के इतिहास की नई दिशा  लोक भाषा, लोक साहित्य और संस्कृति का मानव सभ्यता के विकास में अप्रतिम योगदान रहा है। भाषा मानव समुदाय में परस्पर सम्पर्क और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। इसी प्रकार क्षेत्र-विशेष की भाषा एवं बोलियों का अपना महत्त्व होता है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति से जुड़े विशाल वाङ्मय में मालवा प्रदेश, अपनी मालवी भाषा, साहित्य और संस्कृति के कारण महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। यहाँ की भाषा एवं लोक-संस्कृति ने  अन्य क्षेत्रों पर प्रभाव डालते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। मालवी भाषा और साहित्य के विशिष्ट विद्वानों में डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा का नाम बड़े आदर से लिया जाता है। प्रो. शर्मा हिन्दी आलोचना के आधुनिक परिदृश्य के विशिष्ट समीक्षकों में से एक हैं, जिन्होंने हिन्दी साहित्य की विविध विधाओं के साथ-साथ मालवी भाषा, लोक एवं शिष्ट साहित्य और संस्कृति की परम्परा को आलोचित - विवेचित करने का महत्त्वपूर्ण एवं सार्थक प्रयास किया है। उनकी साहित्य

हिंदी कथा साहित्य / संपादक प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा

हिंदी कथा साहित्य की भूमिका और संपादकीय के अंश : किस्से - कहानियों, कथा - गाथाओं के प्रति मनुष्य की रुचि सहस्राब्दियों पूर्व से रही है, लेकिन उपन्यास या नॉवेल और कहानी या शार्ट स्टोरी के रूप में इनका विकास पिछली दो सदियों की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। हिंदी में नए रूप में कहानी एवं उपन्यास  विधा का आविर्भाव बीसवीं शताब्दी में हुआ है। वैसे संस्कृत का कथा - साहित्य अखिल विश्व के कथा - साहित्य का जन्मदाता माना जाता है। लोक एवं जनजातीय साहित्य में कथा – वार्ता की सुदीर्घ परम्परा रही है। इधर आधुनिक हिन्दी कथा साहित्य का विकास संस्कृत - कथा - साहित्य अथवा लोक एवं जनजातीय कथाओं की समृद्ध परम्परा से न होकर, पाश्चात्य कथा साहित्य, विशेषतया अंग्रेजी साहित्य के प्रभाव रूप में हुआ है।  कहानी कथा - साहित्य का एक अन्यतम भेद और उपन्यास से अधिक लोकप्रिय साहित्य रूप है। मनुष्य के जन्म के साथ ही साथ कहानी का भी जन्म हुआ और कहानी कहना - सुनना मानव का स्वभाव बन गया। सभी प्रकार के समुदायों में कहानियाँ पाई जाती हैं। हमारे देश में तो कहानियों की सुदीर्घ और समृद्ध परंपरा रही है। वेद - उपनिषदों में वर्णित यम-यम