Skip to main content

अंग्रेजों की शिक्षा नीति से मुक्ति के लिए महत्त्वपूर्ण सिद्ध होगी राष्ट्रीय शिक्षा नीति – उच्च शिक्षा मंत्री डॉ यादव

अंग्रेजों की शिक्षा नीति से मुक्ति  के लिए महत्त्वपूर्ण सिद्ध होगी राष्ट्रीय शिक्षा नीति – उच्च शिक्षा मंत्री डॉ यादव

अवगत अवार्ड 2021 अलंकरण समारोह में सम्मानित हुए 7 प्रांतों के विशिष्ट अध्येता

राष्ट्रीय शिक्षा नीति : विविध आयाम और संभावनाओं पर केंद्रित राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न 

डॉ मोहन बैरागी की काव्य कृति मन बैरागी का लोकार्पण हुआ



उज्जैन : संस्था कृष्ण बसंती एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका अक्षरवार्ता द्वारा कालिदास संस्कृत अकादमी के संकुल सभागार में अवगत अवार्ड 2021 अलंकरण समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2021 : विविध आयाम और संभावनाओं पर केंद्रित राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री माननीय डॉ मोहन यादव थे। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री एवं माननीय विधायक श्री पारस चंद्र जैन, विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अखिलेश कुमार पांडेय, महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सी जी विजयकुमार मेनन, एपीजे अब्दुल कलाम यूनिवर्सिटी, इंदौर के कुलसचिव डॉ राकेश जाटव एवं प्राचार्य डॉ महेंद्र सिंह चौहान, इंदौर थे। इस अवसर पर डॉ मोहन बैरागी के गीत संग्रह मन बैरागी तथा उनके साथ ईवा पेट्रोपॉलाऊ लिनॉऊ के संपादन में प्रकाशित पुस्तक वैश्विक साहित्य : स्थितियां और समाधान का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। पुस्तक पर चर्चा एवं विषय प्रवर्तन विक्रम विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रो शैलेंद्र कुमार शर्मा ने किया। अलंकरण समारोह में 7 प्रांतों के विशिष्ट अध्येताओं को अवगत अवार्ड 2021 के रूप में मैडल, सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिह्न अर्पित कर उनका सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि देश अनेक दशकों तक अंग्रेजों की शिक्षा नीति को ढोता रहा, उससे मुक्ति  के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की संकल्पना से लागू की गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2021 महत्त्वपूर्ण सिद्ध होगी। उज्जयिनी अमरत्व का आशीष देने का कार्य करती है। विशिष्ट कार्य करने वालों को यह अमर करती है। इस नगरी का संदेश है कि हम श्रेष्ठ कार्य करें। माननीय प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से भारत की संस्कृति को संरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। वे लोकतंत्र को सार्थक कर रहे हैं। उन्होंने सामाजिक चेतना, स्वच्छता, राष्ट्रीय सुरक्षा, जन कल्याण जैसे क्षेत्रों में अविस्मरणीय कार्य किए हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भारतीय भाषाओं को महत्त्व मिल रहा है। पारंपरिक विश्वविद्यालयों में भी कृषि को पढ़ाया जा सकता है, यह महत्वपूर्ण निर्णय मध्यप्रदेश में हुआ है। 

पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री पारस चंद्र जैन ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2021 में राष्ट्रभाषा हिंदी को विशेष महत्व दिया गया है। हिंदी हमारी संस्कृति है। उसके माध्यम से शिक्षा और ज्ञान सहज ही प्राप्त किया जा सकता है। भारत में गुरुकुल पद्धति से अध्ययन - अध्यापन का कार्य होता था, इसे पुनर्जीवित की जरूरत है। शिक्षा से जुड़े सभी लोग राष्ट्रीय शिक्षा नीति को क्रियान्वित करने के लिए आगे आएँ। 

कुलपति प्रो अखिलेश कुमार पांडेय ने डॉ मोहन बैरागी को उनके कविता संकलन के लिए बधाई देते हुए कहा कि पुस्तकें समाज और प्रकृति को रेखांकित करती हैं। ब्रिटिश हुकूमत ने भारतीय मानस की मौलिकता को नुकसान पहुंचाया। अंग्रेजों ने देश की सांस्कृतिक एवं मूल्यपरक विशेषताओं की अवहेलना की। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 स्वयं को जानने और आत्मनिर्भर बनने के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। 

कुलपति प्रो सी जी विजय कुमार मेनन ने कहा कि संस्कृत भारतवासियों के अंदर बसी हुई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति भाषा के संबंध में विशेष सावधान करती है। भाषा, कला और संस्कृति की मूल अवस्था को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें कैसे पुनर्जीवित करवाया जाए, इस बात की ओर इशारा यह नीति करती है।  भाषा के शिक्षण से ज्ञान प्राप्त होता है और उससे संस्कृति का संरक्षण होता है। आज भाषा के भविष्य और भविष्य की भाषा पर विचार की आवश्यकता है।

कुलानुशासक प्रो शैलेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि डॉ मोहन बैरागी की काव्य कृति मन बैरागी मानवीय संवेदना और सरोकारों को अभिव्यक्त करने में सफल है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति युवाओं को सूचना और ज्ञान से आगे ले जाकर प्रज्ञा और सत्य की खोज के लिए तैयार करेगी। यह शिक्षा नीति बहुविषयक शिक्षा और संवेदनशीलता को महत्व देती है। इससे अन्वेषण और नवाचारों को प्रोत्साहन मिलेगा ।

कार्यक्रम को प्राचार्य डॉ महेंद्र सिंह चौहान, इंदौर ने भी संबोधित किया। प्रारंभ में सांगीतिक सरस्वती वंदना श्री नरहरि कृष्णा संगीत अकादमी के श्री विनायक शर्मा के निर्देशन में कलाकारों  द्वारा की गई। अतिथियों का स्वागत डॉ ओ पी वैष्णव, कवि श्री राहुल शर्मा, कवि श्री दिनेश दिग्गज, डॉ अजय शर्मा, डॉ बी एल मालवीय, डॉ रूपाली सारये, डॉ श्वेता पंड्या, डॉ सुदामा सखवार आदि ने किया। 

कार्यक्रम का संचालन पांखुरी जोशी वक्त ने किया। आभार प्रदर्शन संस्था कृष्ण बसंती के अध्यक्ष एवं पत्रिका के संपादक डॉ मोहन बैरागी ने किया।

इस अवसर पर तकनीकी सत्र आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता डीएसडब्ल्यू डॉ सत्येंद्र किशोर मिश्रा एवं डॉ जगदीश चंद्र शर्मा ने की। इस सत्र में देश के विभिन्न राज्यों के लगभग दस प्राध्यापकों एवं शोधकर्ताओं ने अपने शोध आलेखों का वाचन किया। इनमें शामिल थे, डॉ संदीप कुमार, सोनीपत, डॉ प्रभुलाल चौधरी, महिदपुर डॉ कंवल किशोर, जींद, डॉ संदीप कुमार, हिसार, अनूप कुमार जमरे आदि। तकनीकी सत्र की आज का संचालन डॉ बी एल मालवीय, शाजापुर ने किया। आभार प्रदर्शन डॉ श्वेता पंड्या ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्ट पहलू उजागर

मालवी भाषा और साहित्य : प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

MALVI BHASHA AUR SAHITYA: PROF. SHAILENDRAKUMAR SHARMA पुस्तक समीक्षा: डॉ श्वेता पंड्या Book Review : Dr. Shweta Pandya  मालवी भाषा एवं साहित्य के इतिहास की नई दिशा  लोक भाषा, लोक साहित्य और संस्कृति का मानव सभ्यता के विकास में अप्रतिम योगदान रहा है। भाषा मानव समुदाय में परस्पर सम्पर्क और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। इसी प्रकार क्षेत्र-विशेष की भाषा एवं बोलियों का अपना महत्त्व होता है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति से जुड़े विशाल वाङ्मय में मालवा प्रदेश, अपनी मालवी भाषा, साहित्य और संस्कृति के कारण महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। यहाँ की भाषा एवं लोक-संस्कृति ने  अन्य क्षेत्रों पर प्रभाव डालते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। मालवी भाषा और साहित्य के विशिष्ट विद्वानों में डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा का नाम बड़े आदर से लिया जाता है। प्रो. शर्मा हिन्दी आलोचना के आधुनिक परिदृश्य के विशिष्ट समीक्षकों में से एक हैं, जिन्होंने हिन्दी साहित्य की विविध विधाओं के साथ-साथ मालवी भाषा, लोक एवं शिष्ट साहित्य और संस्कृति की परम्परा को आलोचित - विवेचित करने का महत्त्वपूर्ण एवं सार्थक प्रयास किया है। उनकी साहित्य

हिंदी कथा साहित्य / संपादक प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा

हिंदी कथा साहित्य की भूमिका और संपादकीय के अंश : किस्से - कहानियों, कथा - गाथाओं के प्रति मनुष्य की रुचि सहस्राब्दियों पूर्व से रही है, लेकिन उपन्यास या नॉवेल और कहानी या शार्ट स्टोरी के रूप में इनका विकास पिछली दो सदियों की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। हिंदी में नए रूप में कहानी एवं उपन्यास  विधा का आविर्भाव बीसवीं शताब्दी में हुआ है। वैसे संस्कृत का कथा - साहित्य अखिल विश्व के कथा - साहित्य का जन्मदाता माना जाता है। लोक एवं जनजातीय साहित्य में कथा – वार्ता की सुदीर्घ परम्परा रही है। इधर आधुनिक हिन्दी कथा साहित्य का विकास संस्कृत - कथा - साहित्य अथवा लोक एवं जनजातीय कथाओं की समृद्ध परम्परा से न होकर, पाश्चात्य कथा साहित्य, विशेषतया अंग्रेजी साहित्य के प्रभाव रूप में हुआ है।  कहानी कथा - साहित्य का एक अन्यतम भेद और उपन्यास से अधिक लोकप्रिय साहित्य रूप है। मनुष्य के जन्म के साथ ही साथ कहानी का भी जन्म हुआ और कहानी कहना - सुनना मानव का स्वभाव बन गया। सभी प्रकार के समुदायों में कहानियाँ पाई जाती हैं। हमारे देश में तो कहानियों की सुदीर्घ और समृद्ध परंपरा रही है। वेद - उपनिषदों में वर्णित यम-यम