Skip to main content

हिंदी एक सरल ,सक्षम और समृद्ध भाषा है - डॉ.शहाबुद्दीन शेख


समन्वयात्मकता, सर्व समावेशकता, लचीलापन तथा सर्वग्राहृयता के आधार पर हिंदी एक सरल,सक्षम और समृद्ध भाषा है। इस आशय का प्रतिपादन राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के राष्ट्रीय मुख्य संयोजक प्राचार्य डॉ. शहाबुद्दीन नियाज मुहम्मद शेख, पुणे, महाराष्ट्र ने किया। राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के तत्वावधान में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित आभासी अंतरराष्ट्रीय गोष्ठी में वे अध्यक्षीय उद्बोधन दे रहे थे। डॉ. शहाबुद्दीन शेख ने आगे कहा कि हिंदी के पास हजार-बारह सौ से अधिक वर्षों की गौरवशाली परंपरा है।

लोक व्यवहार व एक संपर्क भाषा के रूप में हिंदी ने जनमानस की भाषा बनने का गौरव प्राप्त किया है। सहज,सुलभ, सुगम, प्रवाहमयी तथा अपनी सुबोधता के कारण हिंदी आज व्यापार,संचार व बाजार की प्रमुख भाषा के रूप में उभर रही है।
मुख्य अतिथि डॉ .शैलेंद्र कुमार शर्मा, कुलानुशासक,हिंदी विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन ने कहा कि मानसिक गुलामी को तोड़ने के लिए हिंदी के गौरव का आत्म सम्मान करना होगा। हिंदी ने भारतीय मानस को परंपरागत मूल्यों से जोड़ा है। चालीस देशों के चालीस करोड़ भारतीय भारत के बाहर हिंदी का प्रचार कर रहे हैं। प्रवासी भारतीय राष्ट्रभाषा के सामर्थ्य के साक्षी हैं।
नागरी लिपि परिषद, नई दिल्ली के महामंत्री डॉ. हरिसिंह पाल ने कहा कि, हिंदी दिवस अर्थात भारतीय संस्कृति की अस्मिता का दिवस है। हिंदी निसंदेह समृद्ध भाषा है। क्योंकि साढ़े नौ लाख शब्दों की शब्दावली भारत सरकार ने तैयार की।
राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के महासचिव डॉ. प्रभु चौधरी, महिंद्पुर,उज्जैन ने कहा कि राष्ट्रभाषा के लिए हिंदी के पास समस्त तत्व विद्यमान हैं। श्रीमती सुवर्णा जाधव,मुंबई ने कहा कि हिंदी भारत की आत्मा में बसी है। राष्ट्रभाषा का प्रचार करना राष्ट्रीयता का द्योतक तक है। श्री सुरेश चंद्र शुक्ल,ओस्लो, नार्वे ने कहा कि, हिंदी संस्कार की भाषा है। हिंदी में तू, तुम, व आप का प्रयोग होता है, जबकि अंग्रेजी में सबके लिए मात्र 'यू' का प्रयोग होता है।
ग्रेसियस कॉलेज, रायपुर, छत्तीसगढ़ की डॉ.मुक्ता कान्हा कौशिक ने कहा कि राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर 1953 से प्रतिवर्ष हिंदी दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई। हिंदी के माध्यम से हमें आजादी मिली है।
डॉ. परवीन बाला, पटियाला, चंडीगढ़,पंजाब ने कहा कि आज समूचा देश हिंदी का प्रयोग कर रहा है। हिंदी परिपूर्ण व वैज्ञानिक भाषा है। हिंदी से जुड़ना,संस्कृति से जुड़ना है। डॉ रश्मि चौबे, गाजियाबाद,उ.प्र. ने कहा कि आज हिंदी ने अंतरराष्ट्रीय रूप धारण किया है। हिंदी हमारे जीवन का मूल आधार है। डॉ.संगीता शर्मा-कुंद्रा, चंडीगढ़, पंजाब ने कहा कि हमारे सोच की भाषा अपनी ही हो। सतीश शर्मा, गुदगुदा, धमतरी, छत्तीसगढ़ ने कहा कि हिंदी हमारी पहचान है, अतः हिंदी का सर्वत्र मान होना चाहिए।
गोष्ठी में प्रा.लता जोशी, प्रा. रूली सिंह,मुंबई, केशव, राजस्थान, प्रा. रोहिणी डावरे,अकोले,महाराष्ट्र सहित अनेकों की उपस्थिति रही।
गोष्ठी का शुभारंभ सतीश शर्मा की सरस्वती वंदना से हुआ। डॉ.सुरेखा मंत्री, यवतमाल, महाराष्ट्र ने स्वागत उद्बबोधन दिया। मंच संचालन श्रीमती पूर्णिमा कौशिक, रायपुर, छत्तीसगढ़ ने किया तथा श्रीमती भुवनेश्वरी जायसवाल, कोरबा, छत्तीसगढ़ ने सभी का आभार माना।

Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्

तृतीय पुण्य स्मरण... सादर प्रणाम ।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1003309866744766&id=395226780886414 Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bkk News Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets -  http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar

चौऋषिया दिवस (नागपंचमी) पर चौऋषिया समाज विशेष, नाग पंचमी और चौऋषिया दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

चौऋषिया शब्द की उत्पत्ति और अर्थ: श्रावण मास में आने वा ली नागपंचमी को चौऋषिया दिवस के रूप में पुरे भारतवर्ष में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं। चौऋषिया शब्द की उत्पत्ति संस्कृत शब्द "चतुरशीतिः" से हुई हैं जिसका शाब्दिक अर्थ "चौरासी" होता हैं अर्थात चौऋषिया समाज चौरासी गोत्र से मिलकर बना एक जातीय समूह है। वास्तविकता में चौऋषिया, तम्बोली समाज की एक उपजाति हैं। तम्बोली शब्द की उत्पति संस्कृत शब्द "ताम्बुल" से हुई हैं जिसका अर्थ "पान" होता हैं। चौऋषिया समाज के लोगो द्वारा नागदेव को अपना कुलदेव माना जाता हैं तथा चौऋषिया समाज के लोगो को नागवंशी भी कहा जाता हैं। नागपंचमी के दिन चौऋषिया समाज द्वारा ही नागदेव की पूजा करना प्रारम्भ किया गया था तत्पश्चात सम्पूर्ण भारत में नागपंचमी पर नागदेव की पूजा की जाने लगी। नागदेव द्वारा चूहों से नागबेल (जिस पर पान उगता हैं) कि रक्षा की जाती हैं।चूहे नागबेल को खाकर नष्ट करते हैं। इस नागबेल (पान)से ही समाज के लोगो का रोजगार मिलता हैं।पान का व्यवसाय चौरसिया समाज के लोगो का मुख्य व्यवसाय हैं।इस हेतू समाज के लोगो ने अपने